शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की बड़ी बेटी हरकीरत कौर बादल पांच दिन पहले शादी के बंधन में बंधी थी। उनकी शादी NRI तेजबीर सिंह के साथ हुई है। तेजबीर का विदेश में ही बिजनेस है। शादी का प्रोग्राम दिल्ली में हुआ था। इसमें कई नामी हस्तियां नामी शामिल हुई थी। आज न्यू चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ की कई बड़े राजनेता, बिजनेसमैन, कलाकार और नामी लोग शामिल हुए हैं। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, उमर अब्दुला और डेरा ब्यास प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो समेत कई हस्तियां शामिल थी। सुखबीर बादल और उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर खुद सभी मेहमानों से मिले। रिसेप्शन पार्टी में पहुंची हस्तियों की तस्वीरें विदेश में रहता है तेजबीर का परिवार सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी इंटरनेशनल बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ हुई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनका परिवार किस जिले से संबंध रखता है। इतना जरूर सामने आया है कि उसका परिवार विदेश में बसा हुआ है। उनका कारोबार विदेश से ही चलता है। वह शादी के लिए जनवरी महीने में भारत आए। 14 जनवरी को रोका पार्टी में सिंगर अफसाना खान आई थीं। तब भी सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके गानों पर भंगड़ा किया था। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल पर हुआ था हमला श्री अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी देने समेत बेअदबी पर कार्रवाई न करने को लेकर धार्मिक सजा सुनाई थी। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर हाथ में बरछा पकड़कर सजा भुगत रहे थे। इसी दौरान उन पर डेरा बाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें सुखबीर बाल-बाल बच गए थे। नारायण सिंह चौड़ा भारत सरकार की ओर से बैन किए जा चुके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की बड़ी बेटी हरकीरत कौर बादल पांच दिन पहले शादी के बंधन में बंधी थी। उनकी शादी NRI तेजबीर सिंह के साथ हुई है। तेजबीर का विदेश में ही बिजनेस है। शादी का प्रोग्राम दिल्ली में हुआ था। इसमें कई नामी हस्तियां नामी शामिल हुई थी। आज न्यू चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ की कई बड़े राजनेता, बिजनेसमैन, कलाकार और नामी लोग शामिल हुए हैं। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, उमर अब्दुला और डेरा ब्यास प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो समेत कई हस्तियां शामिल थी। सुखबीर बादल और उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर खुद सभी मेहमानों से मिले। रिसेप्शन पार्टी में पहुंची हस्तियों की तस्वीरें विदेश में रहता है तेजबीर का परिवार सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी इंटरनेशनल बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ हुई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनका परिवार किस जिले से संबंध रखता है। इतना जरूर सामने आया है कि उसका परिवार विदेश में बसा हुआ है। उनका कारोबार विदेश से ही चलता है। वह शादी के लिए जनवरी महीने में भारत आए। 14 जनवरी को रोका पार्टी में सिंगर अफसाना खान आई थीं। तब भी सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके गानों पर भंगड़ा किया था। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल पर हुआ था हमला श्री अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी देने समेत बेअदबी पर कार्रवाई न करने को लेकर धार्मिक सजा सुनाई थी। 4 दिसंबर को सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर हाथ में बरछा पकड़कर सजा भुगत रहे थे। इसी दौरान उन पर डेरा बाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें सुखबीर बाल-बाल बच गए थे। नारायण सिंह चौड़ा भारत सरकार की ओर से बैन किए जा चुके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। पंजाब | दैनिक भास्कर
