आगरा के कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) स्थित गांव करोंधना के मजरा बाग खिन्नी में पति हैवान बन गया। उसने पत्नी के गले पर दरांती से वार कर गला काट दिया। फर्श पर गिर जाने पर उसने पेट पर भी वार किए। जब तक पत्नी की जान नहीं निकल गई वो वार करता रहा। बच्चों के लौट आने पर भाग निकला। उधर, मायके पक्ष ने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हत्या की है। डौकी के गांव वाजिदपुर स्थित आसे का पुरा निवासी पुष्पा उर्फ राधा (32) की शादी 14 साल पहले गांव करोंधना स्थित बाग खिन्नी निवासी केशव कुशवाहा के साथ हुई थी। केशव खेतीबाड़ी करता है। उनके दो बेटे सात वर्षीय मोनू और छह वर्षीय दीपू और एक बेटी आठ वर्षीय मोनिका है। परिजन ने बताया कि पति आए दिन झगड़ा करता था। इस पर पुष्पा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कुछ महीने से मायके में ही रह रही थी। शनिवार को केशव ससुराल पहुंचा। पत्नी को घर ले जाने की बात कही। इस दौरान विवाद भी हुआ। तब केशव ने पत्नी को अच्छी तरह से रखने का वादा किया। इस पर रविवार को बच्चे और पत्नी उसके साथ घर आ गए। सोमवार की शाम छह बजे पति घर में आया। उसने बच्चों को रुपए दिए। दुकान से टॉफी लाने भेज दिया। इसके बाद पत्नी से झगड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध पर केशव दरांती ले आया। उसने पुष्पा की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वह गिर गई। उसके गिरने पर भी केशव नहीं माना। उसके पेट पर भी दरांती से कई प्रहार किए। बच्चों के आने पर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। वहीं, मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि महिला की घर में हत्या की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हत्या के पीछे पत्नी के पति के अवैध संबंध का विरोध करने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजन का कहना है कि केशव पत्नी को हत्या के इरादे से ही ससुराल से लेकर आया था। घर में उसके भाई हरीओम का परिवार भी दूसरे कमरे में रहता है। केशव का भाई घर में नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां की माैत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी भी डर कर भागे
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। यह देखकर पड़ोसी घरों के लोग भी भाग खड़े हुए। लोगों को लग रहा था कि कहीं उनके साथ मारपीट न कर दें। आगरा के कुर्राचित्तरपुर (इरादतनगर) स्थित गांव करोंधना के मजरा बाग खिन्नी में पति हैवान बन गया। उसने पत्नी के गले पर दरांती से वार कर गला काट दिया। फर्श पर गिर जाने पर उसने पेट पर भी वार किए। जब तक पत्नी की जान नहीं निकल गई वो वार करता रहा। बच्चों के लौट आने पर भाग निकला। उधर, मायके पक्ष ने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस के मुताबिक, मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हत्या की है। डौकी के गांव वाजिदपुर स्थित आसे का पुरा निवासी पुष्पा उर्फ राधा (32) की शादी 14 साल पहले गांव करोंधना स्थित बाग खिन्नी निवासी केशव कुशवाहा के साथ हुई थी। केशव खेतीबाड़ी करता है। उनके दो बेटे सात वर्षीय मोनू और छह वर्षीय दीपू और एक बेटी आठ वर्षीय मोनिका है। परिजन ने बताया कि पति आए दिन झगड़ा करता था। इस पर पुष्पा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कुछ महीने से मायके में ही रह रही थी। शनिवार को केशव ससुराल पहुंचा। पत्नी को घर ले जाने की बात कही। इस दौरान विवाद भी हुआ। तब केशव ने पत्नी को अच्छी तरह से रखने का वादा किया। इस पर रविवार को बच्चे और पत्नी उसके साथ घर आ गए। सोमवार की शाम छह बजे पति घर में आया। उसने बच्चों को रुपए दिए। दुकान से टॉफी लाने भेज दिया। इसके बाद पत्नी से झगड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध पर केशव दरांती ले आया। उसने पुष्पा की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे वह गिर गई। उसके गिरने पर भी केशव नहीं माना। उसके पेट पर भी दरांती से कई प्रहार किए। बच्चों के आने पर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। वहीं, मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केशव के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि महिला की घर में हत्या की गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। हत्या के पीछे पत्नी के पति के अवैध संबंध का विरोध करने का आरोप लगाया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजन का कहना है कि केशव पत्नी को हत्या के इरादे से ही ससुराल से लेकर आया था। घर में उसके भाई हरीओम का परिवार भी दूसरे कमरे में रहता है। केशव का भाई घर में नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां की माैत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी भी डर कर भागे
घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। यह देखकर पड़ोसी घरों के लोग भी भाग खड़े हुए। लोगों को लग रहा था कि कहीं उनके साथ मारपीट न कर दें। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा….पत्नी की हत्या करने को मायके से बुलाकर लाया:हैवान पति ने दरांती से काट दिया गला, जान निकलने तक मारता रहा
