बेरी में वार्ड-4 से निर्विरोध जीते पार्षद:सुरेश के खिलाफ किसी ने नहीं भरा नामांकन; वार्डवासियों ने पंचायत में लिया था फैसला

बेरी में वार्ड-4 से निर्विरोध जीते पार्षद:सुरेश के खिलाफ किसी ने नहीं भरा नामांकन; वार्डवासियों ने पंचायत में लिया था फैसला

हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका में 2 मार्च को चुनाव होंगे। लेकिन इससे पहले ही वार्ड-4 में उम्मीदवार सुरेश ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। क्योंकि यहां एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। बाकी 13 वार्डों में कुल 59 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बेरी के हिंद्यान पाना में नगर पालिका चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद चुनने की बात रखी गई थी। पार्षद चुनने के लिए पंचायत में सभी मौजूद लोगों ने सुरेश को उम्मीदवार के रूप में मनोनीत किया और वार्ड के सभी लोगों ने उसे अपना पार्षद चुन दिया। नामांकनों की छंटनी के बाद एसडीएम ने किया घोषित नामांकन के अंतिम दिन तक किसी ने भी वार्ड-4 के लिए सुरेश के अलावा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया। जिस पर आज छंटनी के बाद एसडीएम रेणुका ने भी उन्हें पार्षद घोषित कर दिया। अधिकारी तौर पर कल 19 फरवरी को सुरेश को एसडीएम की ओर से वार्ड मेंबर का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। कबड्‌डी के प्लेयर थे सुरेश निर्विरोध चुने गए पार्षद सुरेश ने कहा कि पार्षद पद पर बैठाकर वार्ड वासियों ने आशीर्वाद दिया है। उनका हमेशा मान सम्मान बनाए रखूंगा। मनोनीत पार्षद सुरेश अपने समय में हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्‌डी के प्लेयर थे। जिनके पास कुल संपत्ति एक करोड़ 40 लाख है। हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका में 2 मार्च को चुनाव होंगे। लेकिन इससे पहले ही वार्ड-4 में उम्मीदवार सुरेश ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है। क्योंकि यहां एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। बाकी 13 वार्डों में कुल 59 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बेरी के हिंद्यान पाना में नगर पालिका चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद चुनने की बात रखी गई थी। पार्षद चुनने के लिए पंचायत में सभी मौजूद लोगों ने सुरेश को उम्मीदवार के रूप में मनोनीत किया और वार्ड के सभी लोगों ने उसे अपना पार्षद चुन दिया। नामांकनों की छंटनी के बाद एसडीएम ने किया घोषित नामांकन के अंतिम दिन तक किसी ने भी वार्ड-4 के लिए सुरेश के अलावा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नहीं किया। जिस पर आज छंटनी के बाद एसडीएम रेणुका ने भी उन्हें पार्षद घोषित कर दिया। अधिकारी तौर पर कल 19 फरवरी को सुरेश को एसडीएम की ओर से वार्ड मेंबर का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। कबड्‌डी के प्लेयर थे सुरेश निर्विरोध चुने गए पार्षद सुरेश ने कहा कि पार्षद पद पर बैठाकर वार्ड वासियों ने आशीर्वाद दिया है। उनका हमेशा मान सम्मान बनाए रखूंगा। मनोनीत पार्षद सुरेश अपने समय में हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्‌डी के प्लेयर थे। जिनके पास कुल संपत्ति एक करोड़ 40 लाख है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर