लुधियाना दंपती सुसाइड केस में 3 पर FIR:अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, केस वापस लेने का बनाया दबाव

लुधियाना दंपती सुसाइड केस में 3 पर FIR:अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, केस वापस लेने का बनाया दबाव

लुधियाना के हेडों बेट में एक दंपती द्वारा नहर में कूदकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव हेडों बेट के अमरीक सिंह और उसके दो भतीजे गुरप्रीत सिंह व नरिंदर सिंह को आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा रानी की दोस्ती गुरप्रीत सिंह से थी। गुरप्रीत ने नेहा की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसने यह वीडियो नेहा के पति जसवंत सिंह को दिखा दी। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दंपती को परेशान करते थे। घर में घुसकर की थी महिला से छेड़छाड़ करीब डेढ़ साल पहले गुरप्रीत सिंह और उसके साथी इंद्रजीत कुमार ने नेहा के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की थी। इस मामले में समराला थाने में एफआईआर दर्ज है और केस लुधियाना कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी इस केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। दंपती ने अपने तीन बच्चों को घर छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। उनका बड़ा बेटा 17 साल का है और दो बेटियां क्रमशः 15 और 10 साल की है। एसएचओ हरविंदर सिंह के अनुसार, जसवंत सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लुधियाना के हेडों बेट में एक दंपती द्वारा नहर में कूदकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव हेडों बेट के अमरीक सिंह और उसके दो भतीजे गुरप्रीत सिंह व नरिंदर सिंह को आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा रानी की दोस्ती गुरप्रीत सिंह से थी। गुरप्रीत ने नेहा की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसने यह वीडियो नेहा के पति जसवंत सिंह को दिखा दी। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दंपती को परेशान करते थे। घर में घुसकर की थी महिला से छेड़छाड़ करीब डेढ़ साल पहले गुरप्रीत सिंह और उसके साथी इंद्रजीत कुमार ने नेहा के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की थी। इस मामले में समराला थाने में एफआईआर दर्ज है और केस लुधियाना कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी इस केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। दंपती ने अपने तीन बच्चों को घर छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। उनका बड़ा बेटा 17 साल का है और दो बेटियां क्रमशः 15 और 10 साल की है। एसएचओ हरविंदर सिंह के अनुसार, जसवंत सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर