मानसा में किसान ने सुसाइड किया:5 लाख कर्ज से था परेशान, जहरीला पदार्थ निगला

मानसा में किसान ने सुसाइड किया:5 लाख कर्ज से था परेशान, जहरीला पदार्थ निगला

मानसा जिले के गांव भोपाल खुर्द में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल कर जान दे दी। मृतक की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से खेती कर रहा था। मक्खन सिंह पर करीब 5 लाख रुपए का प्राइवेट और सरकारी कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह भैणीबाघा ने पंजाब सरकार से मृतक का पूर्ण कर्ज माफ करने और परिवार की मदद करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से किसानों की खुदकुशी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है। थाना जोगा के जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखप्रीत कौर के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। किसान जत्थेबंदियों ने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। मानसा जिले के गांव भोपाल खुर्द में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल कर जान दे दी। मृतक की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से खेती कर रहा था। मक्खन सिंह पर करीब 5 लाख रुपए का प्राइवेट और सरकारी कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह भैणीबाघा ने पंजाब सरकार से मृतक का पूर्ण कर्ज माफ करने और परिवार की मदद करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से किसानों की खुदकुशी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है। थाना जोगा के जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखप्रीत कौर के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। किसान जत्थेबंदियों ने मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।   पंजाब | दैनिक भास्कर