हिसार में घनी धुंध में स्टाफ नर्स को कुचला:मौके पर मौत; देर रात 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे, गेहूं-सरसों बिछी

हिसार में घनी धुंध में स्टाफ नर्स को कुचला:मौके पर मौत; देर रात 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे, गेहूं-सरसों बिछी

हरियाणा में मौसम बदल गया है। हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी में आज सुबह धुंध छाई। धुंध के बीच हिसार में वाहन ने प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। नर्स रीना (22) हिसार के गांव भगाना की रहने वाली थी। वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं। इस बीच सेक्टर 9-11 मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल रखवाया है। जब यह हादसा हुआ तब वहां 100 मीटर विजिबिलिटी थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में अगले एक सप्ताह तक ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 24 फरवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) सक्रिय होगा, हालांकि यह कमजोर रहेगा, लेकिन इसके कारण दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। देर रात 14 जिलों में बारिश हुई। वहीं पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, फतेहाबाद के जाखल और सोनीपत के गोहाना में ओले गिरे। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं जलने से फसल खेतों में बिछ गई है। तापमान 2.5 डिग्री तक गिरा
प्रदेश में 10 फरवरी से अचानक तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। इस महीने में पहली बार दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया है। रोहतक में सबसे ज्यादा 26.8 डिग्री तापमान रहा। हरियाणा में मौसम बदल गया है। हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी में आज सुबह धुंध छाई। धुंध के बीच हिसार में वाहन ने प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। नर्स रीना (22) हिसार के गांव भगाना की रहने वाली थी। वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं। इस बीच सेक्टर 9-11 मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल रखवाया है। जब यह हादसा हुआ तब वहां 100 मीटर विजिबिलिटी थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में अगले एक सप्ताह तक ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 24 फरवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) सक्रिय होगा, हालांकि यह कमजोर रहेगा, लेकिन इसके कारण दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। देर रात 14 जिलों में बारिश हुई। वहीं पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, फतेहाबाद के जाखल और सोनीपत के गोहाना में ओले गिरे। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं जलने से फसल खेतों में बिछ गई है। तापमान 2.5 डिग्री तक गिरा
प्रदेश में 10 फरवरी से अचानक तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। इस महीने में पहली बार दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया है। रोहतक में सबसे ज्यादा 26.8 डिग्री तापमान रहा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर