निरहुआ और आम्रपाली का महाकुंभ में डुबकी का वीडियो वायरल:सोशल मीडिया पर फैंस बोले – हाथ पकड़कर तो पति-पत्नी डूबकी लगाते हैं

निरहुआ और आम्रपाली का महाकुंभ में डुबकी का वीडियो वायरल:सोशल मीडिया पर फैंस बोले – हाथ पकड़कर तो पति-पत्नी डूबकी लगाते हैं

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़कर महाकुंभ में संगम स्नान करते हुए देखा गया है। इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ बेहद करीब नजर आ रहे हैं। जानिए क्यों है वीडियो खास चर्चा की वजह वायरल वीडियो में आम्रपाली दुबे को निरहुआ का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूजे का हाथ पकड़कर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इस दौरान निरहुआ पीली लुंगी और पटका पहने हुए हैं जबकि आम्रपाली दुबे ने साड़ी पहनी हुई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस क्यों कर रहे हैं सवाल? सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि निरहुआ जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के बजाय आम्रपाली दुबे के साथ संगम स्नान क्यों किया। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुण्य कार्य और धार्मिक स्नान ज्यादातर पति-पत्नी द्वारा साथ किया जाता है। ऐसे में यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री जानिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। फैंस इन्हें रियल लाइफ कपल की तरह देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि आम्रपाली को अक्सर निरहुआ की भौजी कहकर बुलाया जाता है। पहले भी जुड़े थे अफवाहों से यह पहली बार नहीं है जब निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर अफवाहें फैली हैं। इससे पहले भी दोनों की नजदीकियों को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं। लेकिन निरहुआ पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे शादीशुदा हैं और उनकी निजी जिंदगी अलग है। दोनों ने नहीं दिया अब तक बयान इस वायरल वीडियो पर अभी तक न तो निरहुआ और न ही आम्रपाली दुबे की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखना होगा कि यह वीडियो महज एक दोस्ती का प्रमाण है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है। रिश्तों को लेकर अटकलें तेज निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच की नजदीकियां हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। महाकुंभ में उनके साथ स्नान करने का यह वीडियो एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर रहा है। हालांकि जब तक इस पर दोनों की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आता, तब तक यह मुद्दा सोशल मीडिया पर गर्माता रहेगा। जानिए कौन है निरहुआ निरहुआ का पूरा नाम दिनेश लाल यादव “निरहुआ” है। इनका जन्म गाजीपुरी उत्तर प्रदेश में हुआ है। पेशे से अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद हैं। भोजपुरी फिल्मों में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, बम बम बोल रहा है काशी और पटना से पाकिस्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। एक सफल भोजपुरी गायक भी हैं,और उनके कई सुपरहिट गाने लोकप्रिय हैं। निरहुआ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए हैं और 2019 के आजमगढ़ से उपचुनाव में सांसद बने थे। 2024 का चुनाव वो हार गए थे। कौन हैं आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे एक प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन कलाकार हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के कारण भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रियता हासिल की है। आम्रपाली का पूरा नाम आम्रपाली दुबे है। इनका जन्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश का है। पेशे से भोजपुरी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू किया। इसमें वे दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के साथ नजर आईं। इनकी लोकप्रिय फिल्में निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज, बम बम बोल रहा है काशी, सत्या, बॉर्डर, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान हैं। आम्रपाली ने फिल्मों में आने से पहले वे हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जैसे “रहना है तेरी पलकों की छांव में”। वे और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) की ऑन-स्क्रीन जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़कर महाकुंभ में संगम स्नान करते हुए देखा गया है। इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ बेहद करीब नजर आ रहे हैं। जानिए क्यों है वीडियो खास चर्चा की वजह वायरल वीडियो में आम्रपाली दुबे को निरहुआ का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूजे का हाथ पकड़कर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इस दौरान निरहुआ पीली लुंगी और पटका पहने हुए हैं जबकि आम्रपाली दुबे ने साड़ी पहनी हुई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस क्यों कर रहे हैं सवाल? सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि निरहुआ जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के बजाय आम्रपाली दुबे के साथ संगम स्नान क्यों किया। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुण्य कार्य और धार्मिक स्नान ज्यादातर पति-पत्नी द्वारा साथ किया जाता है। ऐसे में यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री जानिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। फैंस इन्हें रियल लाइफ कपल की तरह देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि आम्रपाली को अक्सर निरहुआ की भौजी कहकर बुलाया जाता है। पहले भी जुड़े थे अफवाहों से यह पहली बार नहीं है जब निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर अफवाहें फैली हैं। इससे पहले भी दोनों की नजदीकियों को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं। लेकिन निरहुआ पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे शादीशुदा हैं और उनकी निजी जिंदगी अलग है। दोनों ने नहीं दिया अब तक बयान इस वायरल वीडियो पर अभी तक न तो निरहुआ और न ही आम्रपाली दुबे की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखना होगा कि यह वीडियो महज एक दोस्ती का प्रमाण है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है। रिश्तों को लेकर अटकलें तेज निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच की नजदीकियां हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। महाकुंभ में उनके साथ स्नान करने का यह वीडियो एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर रहा है। हालांकि जब तक इस पर दोनों की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आता, तब तक यह मुद्दा सोशल मीडिया पर गर्माता रहेगा। जानिए कौन है निरहुआ निरहुआ का पूरा नाम दिनेश लाल यादव “निरहुआ” है। इनका जन्म गाजीपुरी उत्तर प्रदेश में हुआ है। पेशे से अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद हैं। भोजपुरी फिल्मों में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, बम बम बोल रहा है काशी और पटना से पाकिस्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। एक सफल भोजपुरी गायक भी हैं,और उनके कई सुपरहिट गाने लोकप्रिय हैं। निरहुआ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए हैं और 2019 के आजमगढ़ से उपचुनाव में सांसद बने थे। 2024 का चुनाव वो हार गए थे। कौन हैं आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे एक प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन कलाकार हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के कारण भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रियता हासिल की है। आम्रपाली का पूरा नाम आम्रपाली दुबे है। इनका जन्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश का है। पेशे से भोजपुरी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू किया। इसमें वे दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के साथ नजर आईं। इनकी लोकप्रिय फिल्में निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज, बम बम बोल रहा है काशी, सत्या, बॉर्डर, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान हैं। आम्रपाली ने फिल्मों में आने से पहले वे हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जैसे “रहना है तेरी पलकों की छांव में”। वे और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) की ऑन-स्क्रीन जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर