मुख्यमंत्री सैनी कल यमुनानगर में करेंगे रोड शो:मेयर-पार्षद उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट; जगाधरी से रादौर तक जाएगी यात्रा

मुख्यमंत्री सैनी कल यमुनानगर में करेंगे रोड शो:मेयर-पार्षद उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट; जगाधरी से रादौर तक जाएगी यात्रा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 22 फरवरी को यमुनानगर में रोड शो करेंगे। सीएम का रोड शो सुबह 10 बजे जगाधरी के डीएसपी कार्यालय के पास से शुरू होगा और रादौर तक जाएगा। इसको लेकर भाजपा की ओर से तैयारी की जा रही है। सीएम यमुनानगर में रोड शो के दौरान भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी और 22 पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस रोड शो का रूट तय कर दिया गया है। जगाधरी में भाजपा पार्षद रीना देवी के कार्यालय से शुरू होकर यह रोड शो गौशाला मैदान और मुख्य बाजारों से होते हुए मटका चौक तक जाएगी। इसके बाद रोड शो रामपुर यमुनानगर पहुंचेगा। यहां विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यमुनानगर का भ्रमण करने के बाद रोड शो रादौर नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करेगा। पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस को भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी से खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुमन बाहमनी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी के विधायक और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इस रोड शो को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल 22 फरवरी को यमुनानगर में रोड शो करेंगे। सीएम का रोड शो सुबह 10 बजे जगाधरी के डीएसपी कार्यालय के पास से शुरू होगा और रादौर तक जाएगा। इसको लेकर भाजपा की ओर से तैयारी की जा रही है। सीएम यमुनानगर में रोड शो के दौरान भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी और 22 पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस रोड शो का रूट तय कर दिया गया है। जगाधरी में भाजपा पार्षद रीना देवी के कार्यालय से शुरू होकर यह रोड शो गौशाला मैदान और मुख्य बाजारों से होते हुए मटका चौक तक जाएगी। इसके बाद रोड शो रामपुर यमुनानगर पहुंचेगा। यहां विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यमुनानगर का भ्रमण करने के बाद रोड शो रादौर नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करेगा। पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस को भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बाहमनी से खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुमन बाहमनी एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जगाधरी के विधायक और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इस रोड शो को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर