CM नायब सैनी की सुरक्षा चूक पर बवाल बढ़ा:हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस को एतराज जताया; रूट क्लियर न होने से काफिला रोड पर फंसा था

CM नायब सैनी की सुरक्षा चूक पर बवाल बढ़ा:हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस को एतराज जताया; रूट क्लियर न होने से काफिला रोड पर फंसा था

CM नायब सैनी की सुरक्षा में चूक को लेकर हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस के आगे कड़ा एतराज जताया है। सरकार ने कहा कि CM सैनी के हरियाणा निवास जाते वक्त रूट क्लियर कराना चंडीगढ़ पुलिस की जिम्मेदारी थी। इसके बावजूद जब वे संत कबीर कुटीर से हरियाणा निवास के लिए आए तो पंजाब भवन के बाहर गेट बंद था। इस गेट की चाबी पंजाब सरकार की तरफ से लगाए गार्ड के पास थी। गेट बंद होने से सीएम नायब सैनी का काफिला 15 मिनट तक रोड पर खड़ा रहा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी उनके साथ थे। दोनों नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके बावजूद काफिले को मजबूरीवश रोड पर खड़े रहना पड़ा। वहीं सीएम नायब सैनी ने भी इस पर सवाल खड़े किए। हिमाचल के कांगड़ा में सीएम ने कहा कि पंजाब भवन वाला गेट बंद था। वह गेट बंद नहीं होना चाहिए। बता दें कि बुधवार (19 फरवरी) की रात 11 बजे सीएम के काफिले को 15 मिनट तक चंडीगढ़ में खड़ा रहना पड़ा। जिस जगह CM का काफिला को रोकना पड़ा, वह हाई सिक्योरिटी वाले सेंसिटिव जोन में आता है। 4 साल पहले यहां पानीपत के BJP MLA की गाड़ी को आग लगा दी गई थी। हालांकि हरियाणा की इंटेलिजेंस एजेंसीज इसकी सीक्रेट तरीके से जांच कर रही है। वहीं इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस को भी रूट क्लियर न होने को लेकर जांच के लिए कहा गया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद सीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए प्रतिक्रिया दी है…। हिमाचल में पत्रकारों ने CM नायब सैनी से पूछा- परसों (बुधवार) रात को आपके काफिले को चंडीगढ़ में रुकना पड़ा। सिक्योरिटी चूक हुई। इसे कैसे देखते हैं? CM नायब सैनी ने कहा… वहां पंजाब भवन है। मुझे बताया गया कि पंजाब भवन की वजह से कोई दिक्कत थी, पुलिस ने आकर उसे देखा है। पंजाब के CM (भगवंत मान) ने कहा था कि यहां गारद (गार्ड) लग जाए। इससे कोई वीआईपी रात को भी आ सकता है। रास्ता बंद होगा तो दिक्कत आ जाती है। रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। CM की सुरक्षा चूक का मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… खट्‌टर को छोड़ने जा रहे थे सीएम सैनी
बुधवार की रात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर चंडीगढ़ आए हुए थे। वह CM नायब सैनी के साथ चंडीगढ़ में ही हरियाणा CM के सरकारी घर यानी संत कबीर कुटीर गए थे। रात करीब 11 बजे खट्‌टर को हरियाणा निवास लौटना था। इसके बाद CM नायब सैनी भी उन्हें छोड़ने के लिए हरियाणा निवास की तरफ रवाना हुए। काफिले के हरियाणा निवास की तरफ टर्न होते गेट बंद मिला
जब उत्तर मार्ग से आते हुए उनका काफिला हरियाणा निवास की तरफ टर्न हुआ तो वहां पर पंजाब भवन के आगे वाला गेट बंद था। इस गेट की चाबी पंजाब भवन के गार्ड के पास रहती है। जब भी कोई VIP आता है तो वही गेट खोलता है। यहां पंजाब भवन क्रॉस करने के बाद आगे हरियाणा निवास आता है। संभवत: पूर्व सूचना न होने की वजह से गार्ड उस वक्त गेट पर नहीं था। 15 मिनट बाद गार्ड को ढूंढकर गेट खुलवाया
इसके बाद CM और केंद्रीय मंत्री खट्‌टर का काफिला वहीं गेट खुलने का इंतजार करने लगा। इस दौरान जिस गाड़ी में दोनों नेता सवार थे, उसे सुरक्षाकर्मियों ने कवर कर लिया। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड की तलाश शुरू कर दी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक करीब 15 मिनट बाद गार्ड मिला। उसे बुलाकर गेट खुलवाया गया। फिर काफिला अंदर गया। जहां काफिला रुका, वह सेंसिटिव जोन
जिस जगह CM सैनी और केंद्रीय मंत्री का काफिला 15 मिनट रुका रहा, वह सेंसिटिव जोन है। इसकी वजह ये है कि यहां से सीएम हाउस, विधानसभा, सचिवालय और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी कुछ ही दूरी पर हैं। इसके अलावा पास में ही MLA हॉस्टल भी है। सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंची
वहीं, जब सीएम का काफिला रुका तो इस बारे में तुरंत चंडीगढ़ पुलिस के पास भी सूचना पहुंच गई। जिसके बाद उनके यहां से भी पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं।
हालांकि सीएम और केंद्रीय मंत्री की रवानगी के वक्त चंडीगढ़ पुलिस ने पहले रूट क्लियर क्यों नहीं किया, इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विज की कार में आग के बाद बढ़ी थी सुरक्षा
दिसंबर 2021 में यहां पानीपत से भाजपा के विधायक प्रमोद विज की गाड़ी को किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी थी। उस वक्त उनकी गाड़ी MLA हॉस्टल के बाहर खड़ी थी। इस घटना के बाद हरियाणा विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यहां अतिरिक्त फोर्स लगाने के भी आदेश दिए थे। पंजाब भवन के गार्ड के पास क्यों थी चाबी?
दरअसल, इस गेट से एंट्री करने पर पहले पंजाब भवन आता है। इस वजह से 26 जनवरी को पंजाब और हरियाणा सरकार की चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तय हुआ कि पंजाब भवन के साथ लगते इस रास्ते के गेट को रात को बंद रखा जाएगा। इसका ताला खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी पंजाब भवन के गार्ड को दे दी गई। इसी वजह से गार्ड गेट को ताला लगाकर कहीं चला गया। दोनों नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी
हरियाणा सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। Z प्लस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। सुरक्षा आकलन समिति समय-समय पर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा का आकलन करती रहती है। इसलिए किसी व्यक्ति की सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का फैसला किया जाता है। CM नायब सैनी की सुरक्षा में चूक को लेकर हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस के आगे कड़ा एतराज जताया है। सरकार ने कहा कि CM सैनी के हरियाणा निवास जाते वक्त रूट क्लियर कराना चंडीगढ़ पुलिस की जिम्मेदारी थी। इसके बावजूद जब वे संत कबीर कुटीर से हरियाणा निवास के लिए आए तो पंजाब भवन के बाहर गेट बंद था। इस गेट की चाबी पंजाब सरकार की तरफ से लगाए गार्ड के पास थी। गेट बंद होने से सीएम नायब सैनी का काफिला 15 मिनट तक रोड पर खड़ा रहा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी उनके साथ थे। दोनों नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके बावजूद काफिले को मजबूरीवश रोड पर खड़े रहना पड़ा। वहीं सीएम नायब सैनी ने भी इस पर सवाल खड़े किए। हिमाचल के कांगड़ा में सीएम ने कहा कि पंजाब भवन वाला गेट बंद था। वह गेट बंद नहीं होना चाहिए। बता दें कि बुधवार (19 फरवरी) की रात 11 बजे सीएम के काफिले को 15 मिनट तक चंडीगढ़ में खड़ा रहना पड़ा। जिस जगह CM का काफिला को रोकना पड़ा, वह हाई सिक्योरिटी वाले सेंसिटिव जोन में आता है। 4 साल पहले यहां पानीपत के BJP MLA की गाड़ी को आग लगा दी गई थी। हालांकि हरियाणा की इंटेलिजेंस एजेंसीज इसकी सीक्रेट तरीके से जांच कर रही है। वहीं इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस को भी रूट क्लियर न होने को लेकर जांच के लिए कहा गया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद सीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए प्रतिक्रिया दी है…। हिमाचल में पत्रकारों ने CM नायब सैनी से पूछा- परसों (बुधवार) रात को आपके काफिले को चंडीगढ़ में रुकना पड़ा। सिक्योरिटी चूक हुई। इसे कैसे देखते हैं? CM नायब सैनी ने कहा… वहां पंजाब भवन है। मुझे बताया गया कि पंजाब भवन की वजह से कोई दिक्कत थी, पुलिस ने आकर उसे देखा है। पंजाब के CM (भगवंत मान) ने कहा था कि यहां गारद (गार्ड) लग जाए। इससे कोई वीआईपी रात को भी आ सकता है। रास्ता बंद होगा तो दिक्कत आ जाती है। रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। CM की सुरक्षा चूक का मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… खट्‌टर को छोड़ने जा रहे थे सीएम सैनी
बुधवार की रात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर चंडीगढ़ आए हुए थे। वह CM नायब सैनी के साथ चंडीगढ़ में ही हरियाणा CM के सरकारी घर यानी संत कबीर कुटीर गए थे। रात करीब 11 बजे खट्‌टर को हरियाणा निवास लौटना था। इसके बाद CM नायब सैनी भी उन्हें छोड़ने के लिए हरियाणा निवास की तरफ रवाना हुए। काफिले के हरियाणा निवास की तरफ टर्न होते गेट बंद मिला
जब उत्तर मार्ग से आते हुए उनका काफिला हरियाणा निवास की तरफ टर्न हुआ तो वहां पर पंजाब भवन के आगे वाला गेट बंद था। इस गेट की चाबी पंजाब भवन के गार्ड के पास रहती है। जब भी कोई VIP आता है तो वही गेट खोलता है। यहां पंजाब भवन क्रॉस करने के बाद आगे हरियाणा निवास आता है। संभवत: पूर्व सूचना न होने की वजह से गार्ड उस वक्त गेट पर नहीं था। 15 मिनट बाद गार्ड को ढूंढकर गेट खुलवाया
इसके बाद CM और केंद्रीय मंत्री खट्‌टर का काफिला वहीं गेट खुलने का इंतजार करने लगा। इस दौरान जिस गाड़ी में दोनों नेता सवार थे, उसे सुरक्षाकर्मियों ने कवर कर लिया। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड की तलाश शुरू कर दी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक करीब 15 मिनट बाद गार्ड मिला। उसे बुलाकर गेट खुलवाया गया। फिर काफिला अंदर गया। जहां काफिला रुका, वह सेंसिटिव जोन
जिस जगह CM सैनी और केंद्रीय मंत्री का काफिला 15 मिनट रुका रहा, वह सेंसिटिव जोन है। इसकी वजह ये है कि यहां से सीएम हाउस, विधानसभा, सचिवालय और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी कुछ ही दूरी पर हैं। इसके अलावा पास में ही MLA हॉस्टल भी है। सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंची
वहीं, जब सीएम का काफिला रुका तो इस बारे में तुरंत चंडीगढ़ पुलिस के पास भी सूचना पहुंच गई। जिसके बाद उनके यहां से भी पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं।
हालांकि सीएम और केंद्रीय मंत्री की रवानगी के वक्त चंडीगढ़ पुलिस ने पहले रूट क्लियर क्यों नहीं किया, इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विज की कार में आग के बाद बढ़ी थी सुरक्षा
दिसंबर 2021 में यहां पानीपत से भाजपा के विधायक प्रमोद विज की गाड़ी को किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी थी। उस वक्त उनकी गाड़ी MLA हॉस्टल के बाहर खड़ी थी। इस घटना के बाद हरियाणा विधानसभा के तत्कालीन स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यहां अतिरिक्त फोर्स लगाने के भी आदेश दिए थे। पंजाब भवन के गार्ड के पास क्यों थी चाबी?
दरअसल, इस गेट से एंट्री करने पर पहले पंजाब भवन आता है। इस वजह से 26 जनवरी को पंजाब और हरियाणा सरकार की चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तय हुआ कि पंजाब भवन के साथ लगते इस रास्ते के गेट को रात को बंद रखा जाएगा। इसका ताला खोलने और बंद करने की जिम्मेदारी पंजाब भवन के गार्ड को दे दी गई। इसी वजह से गार्ड गेट को ताला लगाकर कहीं चला गया। दोनों नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी
हरियाणा सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। Z प्लस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। सुरक्षा आकलन समिति समय-समय पर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा का आकलन करती रहती है। इसलिए किसी व्यक्ति की सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का फैसला किया जाता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर