हरियाणा के सोनीपत में एक महिला पर एक युवक ने दो गोलियां चलाई। इससे पहले उस पर पत्थर भी फेंका। वारदात में महिला बाल बाल बच गई। हमलावर की महिला के पति के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस ने वारदात को लेकर आरोपी रामजीत उर्फ ढीला के खिलाफ थाना बरोदा में केस दर्ज कर लिया है। गोहाना क्षेत्र के गांव भावड़ की रहने वाली महिला किया पत्नी अमित ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपने घर की छत पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान रामजीत चौबारे की छत पर आया। उसने उसे “दिल्ली वाली” कहकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पहले महिला पर पत्थर फेंका और फिर दो बार गोली चलाई। इससे वह बाल-बाल बच गई। महिला का आरोप है कि यह हमला उसके पति और आरोपी के बीच हुई पुरानी कहासुनी का नतीजा है, जो गांव में पीड़िता के खिलाफ फैलाई गई अफवाहों को लेकर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। किया की शिकायत के आधार पर थाना बरोदा में धारा 109(1) BNS और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को स्पेशल रिपोर्ट भेजी गई। एफआईआर के अनुसार, महिला किया दो बच्चों की मां है और एक गृहिणी है। उसकी बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। वह अपने पति अमित, सास गुड्डी, ससुर कुलदीप और देवर अजित के साथ रहती है। आरोपी रामजीत द्वारा गांव में उसके बारे में गलत अफवाहें फैलाई गई। इसको लेकर उसके पति अमित व रामजीत में कहासुनी हुई थी। पति अमित ने रामजीत को चौपाल के पास समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी ने यह हमला किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिससे वह किसी तरह बच गई। हरियाणा के सोनीपत में एक महिला पर एक युवक ने दो गोलियां चलाई। इससे पहले उस पर पत्थर भी फेंका। वारदात में महिला बाल बाल बच गई। हमलावर की महिला के पति के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस ने वारदात को लेकर आरोपी रामजीत उर्फ ढीला के खिलाफ थाना बरोदा में केस दर्ज कर लिया है। गोहाना क्षेत्र के गांव भावड़ की रहने वाली महिला किया पत्नी अमित ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपने घर की छत पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान रामजीत चौबारे की छत पर आया। उसने उसे “दिल्ली वाली” कहकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पहले महिला पर पत्थर फेंका और फिर दो बार गोली चलाई। इससे वह बाल-बाल बच गई। महिला का आरोप है कि यह हमला उसके पति और आरोपी के बीच हुई पुरानी कहासुनी का नतीजा है, जो गांव में पीड़िता के खिलाफ फैलाई गई अफवाहों को लेकर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। किया की शिकायत के आधार पर थाना बरोदा में धारा 109(1) BNS और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। FSL टीम को मौके पर बुलाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को स्पेशल रिपोर्ट भेजी गई। एफआईआर के अनुसार, महिला किया दो बच्चों की मां है और एक गृहिणी है। उसकी बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। वह अपने पति अमित, सास गुड्डी, ससुर कुलदीप और देवर अजित के साथ रहती है। आरोपी रामजीत द्वारा गांव में उसके बारे में गलत अफवाहें फैलाई गई। इसको लेकर उसके पति अमित व रामजीत में कहासुनी हुई थी। पति अमित ने रामजीत को चौपाल के पास समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद आरोपी ने यह हमला किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिससे वह किसी तरह बच गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
