बदमाशों ने 2 दुल्हनों को लूटा, मुंह पर कीचड़ लगाया:मथुरा में दूल्हे के पिता का सिर फोड़ा, सगी बहनों की शादी टूटी

बदमाशों ने 2 दुल्हनों को लूटा, मुंह पर कीचड़ लगाया:मथुरा में दूल्हे के पिता का सिर फोड़ा, सगी बहनों की शादी टूटी

मथुरा में ब्यूटी पार्लर से सजकर घर लौट रही दो दुल्हनों को बदमाशों ने कार से उतारकर पीटा। गहने लूट लिए। दोनों के कपड़ों और चेहरे पर कीचड़ लगा दिया। विरोध करने पर दुल्हनों के फूफा की पिटाई कर दी। बदमाश इतने दबंग थे कि वे थोड़ी देर बाद बारात में भी पहुंच गए। दूल्हे और उनके घरवालों के साथ मारपीट की। दूल्हे के पिता का सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि दो घंटे तक उपद्रवी बवाल मचाते रहे। इस घटना से दूल्हा पक्ष आहत हो गया। रिश्ता तोड़कर बारात वापस लेकर चले गए। दुल्हन और उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। 5 फोटो देखिए… राजस्थान से आई थी सगे भाइयों की बारात मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करनावल गांव है। गांव निवासी सुनील सिंह (बदला हुआ नाम) की दो बेटियां हैं। सुनील ने अपनी दोनों बेटियों की शादी राजस्थान के डींग जिले के गांव खेड़ा ब्राम्हण निवासी विनोद सिंह (बदला हुआ नाम) के दो बेटों के साथ तय की थी। शुक्रवार की रात उनके घर बारात आई। लोग सात फेरों की तैयारी में जुटे थे। मेहमान भी जुटे थे। उधर, जयमाल होने से पहले सुनील की दोनों बेटियां टाउनशिप स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर सजने गई थीं। मेकअप के बाद फूफा और बुआ दोनों दुल्हन को अपनी गाड़ी से लेकर आ रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही एक कच्चे रास्ते से निकलने के दौरान बाइक सवार को साइड नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने बारात घर से 50 मीटर की दूरी पर फूफा के साथ मारपीट की। दुल्हन उनको बचाने को लिए गाड़ी से उतरीं। तो बदमाशों ने दुल्हनों पर हमला कर दिया। उन पर कीचड़ फेंका। गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फूफा जान बचाकर किसी तरह घर पहुंचे। घरवालों ने जब दुल्हनों की हालत देखी तो सभी हैरान रह गए। शादी वाले घर में ढाई घंटे तक चला बवाल उधर, बदमाशों ने अपने कुछ साथियों को फोन करके बुला लिया। दबंग बारात घर तक पहुंच गए। यहां बदमाशों ने बारातियों और जनातियों को भी पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए दूल्हे के पिता के सिर पर भी डंडा मार दिया। करीब ढाई घंटे तक बवाल मचाया। बदमाशों ने दुल्हन को भी अपशब्द कहे। घटना के बाद दूल्हा पक्ष रिश्ता तोड़कर बारात वापस ले गए। इससे दोनों सगी बहनों की शादी नहीं हो सकी। 8-10 लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट की दुल्हन के पिता ने बताया, उनकी बेटियां ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर अपने फूफा के साथ गाड़ी में आ रही थीं। रास्ते में गांव के ही कुछ बदमाश युवकों ने गाड़ी रोककर मारपीट करना शुरू कर दिया। जब बहनोई ने विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की। उनकी जंजीर तक लूट ले गए और कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नही बेटियों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की और अभद्रता की। इस के बाद 8 से 10 लड़कों ने गांव में पहुंचकर बारात के साथ मारपीट की। लड़कों के पिता के सिर में डंडा लग जाने से वह घायल हो गए। दुल्हन ने बताई आपबीती हमारी शादी थी। ब्यूटी पार्लर से आ रहे थे। गाड़ी में मैं, मेरी बहन, बुआ और फूफाजी थे। बगल में चल रहा बाइक वाला बदतमीजी कर रहा था। गालियां दे रहा था। फूफा गाड़ी से उतरे तो उनको मारा-पीटा। हम बचाने दौड़े तो हमें भी पीटा। हमारे कपड़ों पर कीचड़ लगा दिया। एसपी सिटी बोले- गांव में पुलिस तैनात सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने 10 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने गांव में पुलिस बल तैनात किया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में ब्यूटी पार्लर से सजकर घर लौट रही दो दुल्हनों को बदमाशों ने कार से उतारकर पीटा। गहने लूट लिए। दोनों के कपड़ों और चेहरे पर कीचड़ लगा दिया। विरोध करने पर दुल्हनों के फूफा की पिटाई कर दी। बदमाश इतने दबंग थे कि वे थोड़ी देर बाद बारात में भी पहुंच गए। दूल्हे और उनके घरवालों के साथ मारपीट की। दूल्हे के पिता का सिर भी फोड़ दिया। आरोप है कि दो घंटे तक उपद्रवी बवाल मचाते रहे। इस घटना से दूल्हा पक्ष आहत हो गया। रिश्ता तोड़कर बारात वापस लेकर चले गए। दुल्हन और उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। 5 फोटो देखिए… राजस्थान से आई थी सगे भाइयों की बारात मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करनावल गांव है। गांव निवासी सुनील सिंह (बदला हुआ नाम) की दो बेटियां हैं। सुनील ने अपनी दोनों बेटियों की शादी राजस्थान के डींग जिले के गांव खेड़ा ब्राम्हण निवासी विनोद सिंह (बदला हुआ नाम) के दो बेटों के साथ तय की थी। शुक्रवार की रात उनके घर बारात आई। लोग सात फेरों की तैयारी में जुटे थे। मेहमान भी जुटे थे। उधर, जयमाल होने से पहले सुनील की दोनों बेटियां टाउनशिप स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर सजने गई थीं। मेकअप के बाद फूफा और बुआ दोनों दुल्हन को अपनी गाड़ी से लेकर आ रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही एक कच्चे रास्ते से निकलने के दौरान बाइक सवार को साइड नहीं देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने बारात घर से 50 मीटर की दूरी पर फूफा के साथ मारपीट की। दुल्हन उनको बचाने को लिए गाड़ी से उतरीं। तो बदमाशों ने दुल्हनों पर हमला कर दिया। उन पर कीचड़ फेंका। गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। फूफा जान बचाकर किसी तरह घर पहुंचे। घरवालों ने जब दुल्हनों की हालत देखी तो सभी हैरान रह गए। शादी वाले घर में ढाई घंटे तक चला बवाल उधर, बदमाशों ने अपने कुछ साथियों को फोन करके बुला लिया। दबंग बारात घर तक पहुंच गए। यहां बदमाशों ने बारातियों और जनातियों को भी पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए दूल्हे के पिता के सिर पर भी डंडा मार दिया। करीब ढाई घंटे तक बवाल मचाया। बदमाशों ने दुल्हन को भी अपशब्द कहे। घटना के बाद दूल्हा पक्ष रिश्ता तोड़कर बारात वापस ले गए। इससे दोनों सगी बहनों की शादी नहीं हो सकी। 8-10 लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट की दुल्हन के पिता ने बताया, उनकी बेटियां ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर अपने फूफा के साथ गाड़ी में आ रही थीं। रास्ते में गांव के ही कुछ बदमाश युवकों ने गाड़ी रोककर मारपीट करना शुरू कर दिया। जब बहनोई ने विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की। उनकी जंजीर तक लूट ले गए और कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नही बेटियों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की और अभद्रता की। इस के बाद 8 से 10 लड़कों ने गांव में पहुंचकर बारात के साथ मारपीट की। लड़कों के पिता के सिर में डंडा लग जाने से वह घायल हो गए। दुल्हन ने बताई आपबीती हमारी शादी थी। ब्यूटी पार्लर से आ रहे थे। गाड़ी में मैं, मेरी बहन, बुआ और फूफाजी थे। बगल में चल रहा बाइक वाला बदतमीजी कर रहा था। गालियां दे रहा था। फूफा गाड़ी से उतरे तो उनको मारा-पीटा। हम बचाने दौड़े तो हमें भी पीटा। हमारे कपड़ों पर कीचड़ लगा दिया। एसपी सिटी बोले- गांव में पुलिस तैनात सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने 10 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने गांव में पुलिस बल तैनात किया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें- UP में 3 लाख में लड़की-5 लाख में लड़का खरीदिए:बच्ची सांवली है, 30 हजार कम दे देना… कैमरे पर मासूमों का सौदा बच्ची सांवली है… इसको जॉनसन बेबी पाउडर लगाना, आठ दिन में गोरी हो जाएगी। इसका रेट 30 हजार कम करा देंगे। ज्यादा सुंदर बच्चा चाहिए तो मई तक रुक जाइए। हमारी एक पार्टी का सातवां महीना चल रहा है। पांच हजार रुपए में लखीमपुर से पता लगा लेंगे कि बड़ा (बेटा) निकल रहा है या छोटी (बेटी)। लखनऊ में मासूम बच्ची का सौदा कर रही यह महिला चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की सदस्य है। गैंग तक पहुंचने में दैनिक भास्कर टीम को 20 दिन लगे। हमारा रिपोर्टर नि:संतान बनकर इस गिरोह तक पहुंचा। लखनऊ में बच्ची की डिलीवरी तय की गई। गैंग की दूसरी महिला सदस्य दिल्ली से बच्ची लेकर आई। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर