भिवानी में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में जुई कलां पुलिस थाना में एक नामजद सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब बिजली निगम की टीम डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी करने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जुई कलां पुलिस थाना में मनोज व 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले जुई कलां पुलिस थाना की टीम ने जांच अधिकारी नफे सिंह के नेतृत्व में जाकर मौके पर जाकर जांच की। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को जांच में शामिल किया। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। एसडीओ ने दी थी शिकायत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एसडीओ सुनील कुमार ने जुई थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि बिजली निगम की टीम गांव भानगढ़ के खेतों में डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी के लिए गई। टीम में एएफएम देवराज, संदीप एएलएम, सचिन लाइनमैन शामिल थे। इस दौरान जब वे भागल के खेतों में पहुंचे तो एक व्यक्ति मिला। जिसका मकान बना हुआ था। उससे खेत का बिल मांगा तो उसने मना कर दिया। वहीं जब घर का बिल मांगा तो भी मना कर दिया। ईंट उठाकर हमले का प्रयास उन्होंने बताया कि वहां कैपेस्टर लगे हुए थे, जो गैर कानूनी हैं। जब स्टाफ ने वीडियोग्राफी की तो उसने अपने पिता व एक लड़के को बुलाकर एएफएम देवराज पर ईंट उठाकर हमला कर दिया। एक कर्मचारी को मारने के लिए तीन-चार लोग भाग रहे थे। वहीं कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास किया। वहीं असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली व जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भिवानी में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में जुई कलां पुलिस थाना में एक नामजद सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब बिजली निगम की टीम डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी करने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जुई कलां पुलिस थाना में मनोज व 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले जुई कलां पुलिस थाना की टीम ने जांच अधिकारी नफे सिंह के नेतृत्व में जाकर मौके पर जाकर जांच की। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को जांच में शामिल किया। जिसके बाद केस दर्ज किया गया है। एसडीओ ने दी थी शिकायत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एसडीओ सुनील कुमार ने जुई थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि बिजली निगम की टीम गांव भानगढ़ के खेतों में डिफाल्टिंग बिलों की रिकवरी के लिए गई। टीम में एएफएम देवराज, संदीप एएलएम, सचिन लाइनमैन शामिल थे। इस दौरान जब वे भागल के खेतों में पहुंचे तो एक व्यक्ति मिला। जिसका मकान बना हुआ था। उससे खेत का बिल मांगा तो उसने मना कर दिया। वहीं जब घर का बिल मांगा तो भी मना कर दिया। ईंट उठाकर हमले का प्रयास उन्होंने बताया कि वहां कैपेस्टर लगे हुए थे, जो गैर कानूनी हैं। जब स्टाफ ने वीडियोग्राफी की तो उसने अपने पिता व एक लड़के को बुलाकर एएफएम देवराज पर ईंट उठाकर हमला कर दिया। एक कर्मचारी को मारने के लिए तीन-चार लोग भाग रहे थे। वहीं कर्मचारी को जान से मारने का प्रयास किया। वहीं असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली व जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
