यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज 5वां दिन है। सोमवार को सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है। इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। विधानसभा में आज अधिकांश सवाल चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और चिकित्सा राज्य मंत्री मंयकेश्वर सिंह सदन में हैं। वहीं, विधानपरिषद की भी कार्यवाही चल रही है। बिजली समेत कई समस्याओं को सपा एमएलसी ने उठाया। यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र रखा गया है। 20 फरवरी को सदन में बजट पेश किया गया था। सदन 5 मार्च तक चलेगा। बजट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज 5वां दिन है। सोमवार को सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है। इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। विधानसभा में आज अधिकांश सवाल चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और चिकित्सा राज्य मंत्री मंयकेश्वर सिंह सदन में हैं। वहीं, विधानपरिषद की भी कार्यवाही चल रही है। बिजली समेत कई समस्याओं को सपा एमएलसी ने उठाया। यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र रखा गया है। 20 फरवरी को सदन में बजट पेश किया गया था। सदन 5 मार्च तक चलेगा। बजट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
विधानसभा में मुलायम सिंह के नाम पर हंगामा:ब्रजेश पाठक ने पूछा-लड़के हैं गलती हो जाती है, सपा विधायक इससे कितना सहमत?
