रोहतक जिले में भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के लिए प्रचार करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने राम अवतार वाल्मीकि के बारे में कहा कि उन्होंने कई बार पेपर दिया है, इस बार उनका कम्पार्टमेंट तुड़वा दीजिए। उन्हें उनकी वर्षों की तपस्या का फल दीजिए। ओपी धनखड़ ने कहा कि राम अवतार वाल्मीकि को बाबा का पूरा आशीर्वाद दीजिए। महाकुंभ में संत-महात्मा भी डुबकी लगाकर आए हैं, उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। अरविंद शर्मा ने गीतों का जिक्र किया। रामचंद्र जांगड़ा महाभारत युग में पहुंच गए हैं। हम तो यही कहेंगे कि राम अवतार को मेयर बना दीजिए, क्षेत्र का विकास होगा। कांग्रेस की कर दो सुक्खी
ओपी धनखड़ ने कहा कि ताश के पत्तों में एक खेल होता है, जिसमें जीरो आने पर सुक्खी हो जाती है। जैसे कांग्रेस की दिल्ली में सुक्खी हुई है, वैसे ही निकाय चुनाव में कांग्रेस की सुक्खी कर दो। कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं है। जनता भाजपा के साथ खड़ी है। इतने साल हमें निपटाते रहे, अब कमल के साथ खड़े हो जाओ
ओपी धनखड़ ने कहा कि इतने साल से जनता भाजपा को निपटाती रही। अब समय आ गया है कि सभी कमल के साथ खड़े हो जाए। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा। कोई सौदा नहीं। सब कुछ निपट गया, कांग्रेस में दो दाने भी नहीं रहे। 10 साल में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस को दिल्ली की जनता ने जीरो पर आउट किया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा में जो मैसेज दिया, वो पूरे देश में गया और भाजपा की सरकार बनी। सीएम सैनी हमेशा हंसते रहते हैं और हंसते-हंसते ही कांग्रेस को निपटा दिया। दिल्ली में कांग्रेस जीरो पर आउट हुई। भाजपा का यहां कोई विधायक नहीं, लेकिन फिर भी भाजपा का मेयर बनकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। राजनीति करती है परिस्थितियों का निर्माण
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राजनीति परिस्थितियों का निर्माण करती है। गुजरात में नरेंद्र मोदी ने परिस्थितियां बनाई तो छटी बार भाजपा सरकार बनी। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने परिस्थितियां
बनाई तो 5वीं बार सरकार बनी। केंद्र में नरेंद्र मोदी ने परिस्थितियां बनाई तो तीसरी बार सरकार बनी। प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर ने परिस्थितियां बनाई तो तीसरी बार सरकार बनी। नायब सैनी ने परिस्थितियों का निर्माण कर दिया है अब हर नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों में कमल खिलेगा। रोहतक जिले में भाजपा के मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के लिए प्रचार करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने राम अवतार वाल्मीकि के बारे में कहा कि उन्होंने कई बार पेपर दिया है, इस बार उनका कम्पार्टमेंट तुड़वा दीजिए। उन्हें उनकी वर्षों की तपस्या का फल दीजिए। ओपी धनखड़ ने कहा कि राम अवतार वाल्मीकि को बाबा का पूरा आशीर्वाद दीजिए। महाकुंभ में संत-महात्मा भी डुबकी लगाकर आए हैं, उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। अरविंद शर्मा ने गीतों का जिक्र किया। रामचंद्र जांगड़ा महाभारत युग में पहुंच गए हैं। हम तो यही कहेंगे कि राम अवतार को मेयर बना दीजिए, क्षेत्र का विकास होगा। कांग्रेस की कर दो सुक्खी
ओपी धनखड़ ने कहा कि ताश के पत्तों में एक खेल होता है, जिसमें जीरो आने पर सुक्खी हो जाती है। जैसे कांग्रेस की दिल्ली में सुक्खी हुई है, वैसे ही निकाय चुनाव में कांग्रेस की सुक्खी कर दो। कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं है। जनता भाजपा के साथ खड़ी है। इतने साल हमें निपटाते रहे, अब कमल के साथ खड़े हो जाओ
ओपी धनखड़ ने कहा कि इतने साल से जनता भाजपा को निपटाती रही। अब समय आ गया है कि सभी कमल के साथ खड़े हो जाए। कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा। कोई सौदा नहीं। सब कुछ निपट गया, कांग्रेस में दो दाने भी नहीं रहे। 10 साल में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस को दिल्ली की जनता ने जीरो पर आउट किया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा में जो मैसेज दिया, वो पूरे देश में गया और भाजपा की सरकार बनी। सीएम सैनी हमेशा हंसते रहते हैं और हंसते-हंसते ही कांग्रेस को निपटा दिया। दिल्ली में कांग्रेस जीरो पर आउट हुई। भाजपा का यहां कोई विधायक नहीं, लेकिन फिर भी भाजपा का मेयर बनकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। राजनीति करती है परिस्थितियों का निर्माण
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राजनीति परिस्थितियों का निर्माण करती है। गुजरात में नरेंद्र मोदी ने परिस्थितियां बनाई तो छटी बार भाजपा सरकार बनी। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने परिस्थितियां
बनाई तो 5वीं बार सरकार बनी। केंद्र में नरेंद्र मोदी ने परिस्थितियां बनाई तो तीसरी बार सरकार बनी। प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर ने परिस्थितियां बनाई तो तीसरी बार सरकार बनी। नायब सैनी ने परिस्थितियों का निर्माण कर दिया है अब हर नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों में कमल खिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
