हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने फिर सियासी पलटी मारी है। विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस का माहौल देख उसमें शामिल हो गए थे। उस दौरान रॉकी ने भरे स्टेज से राहुल गांधी को भाई बताते हुए माफी भी मांगी थी। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। अब निकाय चुनाव में वह टोहाना में भाजपा के चेयरमैन उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल का प्रचार करने पहुंच गए। जहां रॉकी के निशाने पर राहुल गांधी रहे। रॉकी ने कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन उनके पास प्यार का खोखा तक नहीं है। सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा.. मैंने राहुल गांधी के खिलाफ कई गाने बनाए थे। इसके बाद मैंने ‘माफ करना राहुल मेरे भाई’ के माध्यम से माफी मांगने का प्रयास किया लेकिन राहुल गांधी ने माफी के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जाखल नगरपालिका चुनाव के दौरान मित्तल ने कहा कि जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने इसकी तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश से की। मित्तल पर हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ कसौली में गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था। इस पर रॉकी ने कहा कि बड़ौली को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष न बनाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था। रॉकी मित्तल की BJP से कांग्रेस में जाने और फिर वापसी की पूरी कहानी… PM बनेगा नरेंद्र मोदी गीत गाकर सुर्खियों में आए
रॉकी मित्तल 2014 में पहली बार सुर्खियों में आए। तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। रॉकी मित्तल ने भी राजनीति भांप ली और नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार शुरू कर दिया। रॉकी का नरेंद्र मोदी के लिए सबसे फेमस गाना ‘पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी’ रहा। BJP के लिए ‘अच्छे दिन आ गए’ ‘जैसे 200 गीत गाए
2014 के उस चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की लहर चल रही थी। ऐसे में रॉकी मित्तल का गाना भी भाजपा की हर रैली में गूंजने लगा। इसके बाद रॉकी ने भाजपा के प्रचार के लिए “भगवा तो छाया है, भगवा ही छाएगा”, “कमल का बटन दबा”, “वोट पाएंगे मोदी को दिल खोल के”, “मोदी की दहाड़”, “मोदी की आंधी”, “ब्लैक मनी”, “अच्छे दिन आ गए हैं” जैसे कई गाने गाए। नीली बत्ती से जज पर हमला करने का आरोप
इसी बीच साल 2015 में रॉकी मित्तल जज से दुर्व्यवहार के केस में फंस गए। रॉकी मित्तल पर आरोप लगा कि वह परिवार के साथ रोहतक जा रहे थे। कैथल–जींद रोड बाईपास पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान उनकी जज की गाड़ी को लेकर बहस हो गई। रॉकी ने जज की गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर जज के मुंह पर दे मारी। इस कारण उनके दांत व मुंह पर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले में रॉकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया। केस में मदद न मिली तो खट्टर से खटास बढ़ी
जिस वक्त रॉकी मित्तल की जज पर हमले के केस में गिरफ्तारी हुई, तब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। खट्टर का यह सीएम का पहला ही कार्यकाल था। ऐसे में वह सख्त प्रशासक के तौर पर काम कर रहे थे। इस वजह से रॉकी को जज पर हमले के मामले में सरकार और भाजपा से कोई सपोर्ट नहीं मिला। इस वजह से उसकी तत्कालीन सीएम खट्टर के साथ खटास बढ़ती चली गई। हालांकि उनकी भाजपा नेताओं से नजदीकी बनी रही। भाजपा को खुश करने के लिए राहुल–सोनिया के खिलाफ गाने गए
2019 में जब लोकसभा चुनाव हो रहा था तो रॉकी मित्तल ने फिर भाजपा के बड़े नेताओं को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रॉकी ने भाजपा के पक्ष में तो गाने गए, लेकिन इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विवादित गाने भी बनाए। खट्टर ने नजदीक नहीं आने दिया तो भाजपा छोड़ी
रॉकी मित्तल ने गानों से भाजपा नेताओं से जरूर नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नजदीक नहीं आने दिया। तब सरकार से लेकर संगठन तक खट्टर का दबदबा था, इस वजह से रॉकी ने 1 अगस्त 2024 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने पर रॉकी मित्तल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। रॉकी ने कहा था कि सालों तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उसे जेल भेजा गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसी कारण उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। रॉकी ने कहा था कि निस्वार्थ काम के बावजूद पार्टी ने पिछले 4 साल से उनकी अनदेखी की है और उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई। सुरजेवाला के मंच पर आए, राहुल गांधी से गाना गाकर माफी मांगी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने थे। भाजपा यहां 10 साल से सरकार चला रही थी। ऐसे में कांग्रेस का माहौल देखते हुए रॉकी मित्तल 26 अगस्त 2024 को कैथल में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी थे। कांग्रेस में शामिल होते हुए रॉकी ने “ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई” गाकर राहुल गांधी से माफी भी मांगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लिए कई गाने गाए। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने फिर सियासी पलटी मारी है। विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस का माहौल देख उसमें शामिल हो गए थे। उस दौरान रॉकी ने भरे स्टेज से राहुल गांधी को भाई बताते हुए माफी भी मांगी थी। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई। अब निकाय चुनाव में वह टोहाना में भाजपा के चेयरमैन उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल का प्रचार करने पहुंच गए। जहां रॉकी के निशाने पर राहुल गांधी रहे। रॉकी ने कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन उनके पास प्यार का खोखा तक नहीं है। सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा.. मैंने राहुल गांधी के खिलाफ कई गाने बनाए थे। इसके बाद मैंने ‘माफ करना राहुल मेरे भाई’ के माध्यम से माफी मांगने का प्रयास किया लेकिन राहुल गांधी ने माफी के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जाखल नगरपालिका चुनाव के दौरान मित्तल ने कहा कि जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने इसकी तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश से की। मित्तल पर हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ कसौली में गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था। इस पर रॉकी ने कहा कि बड़ौली को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष न बनाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था। रॉकी मित्तल की BJP से कांग्रेस में जाने और फिर वापसी की पूरी कहानी… PM बनेगा नरेंद्र मोदी गीत गाकर सुर्खियों में आए
रॉकी मित्तल 2014 में पहली बार सुर्खियों में आए। तब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। रॉकी मित्तल ने भी राजनीति भांप ली और नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार शुरू कर दिया। रॉकी का नरेंद्र मोदी के लिए सबसे फेमस गाना ‘पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी’ रहा। BJP के लिए ‘अच्छे दिन आ गए’ ‘जैसे 200 गीत गाए
2014 के उस चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की लहर चल रही थी। ऐसे में रॉकी मित्तल का गाना भी भाजपा की हर रैली में गूंजने लगा। इसके बाद रॉकी ने भाजपा के प्रचार के लिए “भगवा तो छाया है, भगवा ही छाएगा”, “कमल का बटन दबा”, “वोट पाएंगे मोदी को दिल खोल के”, “मोदी की दहाड़”, “मोदी की आंधी”, “ब्लैक मनी”, “अच्छे दिन आ गए हैं” जैसे कई गाने गाए। नीली बत्ती से जज पर हमला करने का आरोप
इसी बीच साल 2015 में रॉकी मित्तल जज से दुर्व्यवहार के केस में फंस गए। रॉकी मित्तल पर आरोप लगा कि वह परिवार के साथ रोहतक जा रहे थे। कैथल–जींद रोड बाईपास पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान उनकी जज की गाड़ी को लेकर बहस हो गई। रॉकी ने जज की गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर जज के मुंह पर दे मारी। इस कारण उनके दांत व मुंह पर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले में रॉकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया। केस में मदद न मिली तो खट्टर से खटास बढ़ी
जिस वक्त रॉकी मित्तल की जज पर हमले के केस में गिरफ्तारी हुई, तब मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। खट्टर का यह सीएम का पहला ही कार्यकाल था। ऐसे में वह सख्त प्रशासक के तौर पर काम कर रहे थे। इस वजह से रॉकी को जज पर हमले के मामले में सरकार और भाजपा से कोई सपोर्ट नहीं मिला। इस वजह से उसकी तत्कालीन सीएम खट्टर के साथ खटास बढ़ती चली गई। हालांकि उनकी भाजपा नेताओं से नजदीकी बनी रही। भाजपा को खुश करने के लिए राहुल–सोनिया के खिलाफ गाने गए
2019 में जब लोकसभा चुनाव हो रहा था तो रॉकी मित्तल ने फिर भाजपा के बड़े नेताओं को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रॉकी ने भाजपा के पक्ष में तो गाने गए, लेकिन इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विवादित गाने भी बनाए। खट्टर ने नजदीक नहीं आने दिया तो भाजपा छोड़ी
रॉकी मित्तल ने गानों से भाजपा नेताओं से जरूर नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नजदीक नहीं आने दिया। तब सरकार से लेकर संगठन तक खट्टर का दबदबा था, इस वजह से रॉकी ने 1 अगस्त 2024 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने पर रॉकी मित्तल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। रॉकी ने कहा था कि सालों तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उसे जेल भेजा गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसी कारण उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। रॉकी ने कहा था कि निस्वार्थ काम के बावजूद पार्टी ने पिछले 4 साल से उनकी अनदेखी की है और उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई। सुरजेवाला के मंच पर आए, राहुल गांधी से गाना गाकर माफी मांगी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने थे। भाजपा यहां 10 साल से सरकार चला रही थी। ऐसे में कांग्रेस का माहौल देखते हुए रॉकी मित्तल 26 अगस्त 2024 को कैथल में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी थे। कांग्रेस में शामिल होते हुए रॉकी ने “ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई” गाकर राहुल गांधी से माफी भी मांगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लिए कई गाने गाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
