हरियाणा के हिसार में नशे की लत के चलते एक नवविवाहित युवक की जान चली गई। सुल्तानपुर गांव का रहने वाला आशीष दो दिन से लापता था। उसका शव सिटी थाना के पास एक खंडर में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आशीष दो दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नशे का आदी था युवक आज सुबह किसी ने सिटी थाना के पास खंडहर में एक शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान आशीष के रूप में की। परिजनों ने बताया कि आशीष नशे का आदी था। उनका मानना है कि नशे के कारण ही उसकी मौत हुई। मृतक की शादी केवल पांच महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। हरियाणा के हिसार में नशे की लत के चलते एक नवविवाहित युवक की जान चली गई। सुल्तानपुर गांव का रहने वाला आशीष दो दिन से लापता था। उसका शव सिटी थाना के पास एक खंडर में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आशीष दो दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नशे का आदी था युवक आज सुबह किसी ने सिटी थाना के पास खंडहर में एक शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान आशीष के रूप में की। परिजनों ने बताया कि आशीष नशे का आदी था। उनका मानना है कि नशे के कारण ही उसकी मौत हुई। मृतक की शादी केवल पांच महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
