हमारी सरकार बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है। हम मुल्ला-मौलवी नहीं, वैज्ञानिक बनाते हैं। जो अपने बच्चों को आस्ट्रेलिया में पढ़ाते हैं, उन्होंने गरीब बच्चों का ध्यान नहीं रखा। – सीएम योगी, विधान परिषद में भगवा वस्त्र पहनने मात्र से कोई योगी नहीं बन जाता। रावण भी सीता माता का अपहरण करने साधु के वेश में आया था। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। – अखिलेश यादव, कन्नौज में सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। मंगलवार सुबह विधान परिषद में सीएम योगी ने अखिलेश यादव के बच्चों के ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने को लेकर निशाना साधा। इस पर अखिलेश ने शाम को ही कन्नौज से पलटवार कर दिया। पहले सीएम के भाषण की 7 बड़ी बातें… योगी ने सऊदी अरब के मक्का से लेकर वेटिकन सिटी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तुलना प्रयागराज, काशी और अयोध्या से की। कहा- वेटिकन सिटी में पूरे साल में 2 करोड़ लोग पहुंचते हैं। प्रयागराज में तो एक दिन में ही इतने लोग पहुंच गए। काशी में भी यही स्थिति देखने को मिली। 2024 में मक्का में 1.40 करोड़ लोग पहुंचे। जबकि अयोध्या में 16 करोड़ लोग पहुंचे। काशी में 14 करोड़ पहुंचे। मथुरा-वृंदावन में 8 करोड़ पहुंचे। 2025 तो सारे आंकड़ों को ध्वस्त करने जा रहा है। 52 दिनों में ही अयोध्या में 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। 1- प्रदेश में 3 नए विश्वविद्यालय बनेंगे
योगी ने कहा- यूपी में 1565 विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्राइमरी से लेकर 12वीं तक मुख्यमंत्री विद्यालय खोलने जा रहे हैं। वनटांगिया गांव क्या होते हैं, नेता प्रतिपक्ष को पता नहीं होगा। आप भी वित्त विहीन शिक्षक रहे हैं, इसी कारण मौज कर रहे हैं। सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बन चुके हैं। प्रदेश में 3 नए विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मुरादाबाद और देवी पाटन में बनेंगे। कुशीनगर में कृषि विवि बनाया जा रहा है। 2- गंगा का जल एल्कलाइन वॉटर से भी शुद्ध
गंगा जल के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे थे। इसका जवाब वैज्ञानिकों ने दिए। अजय सोनकर ने साबित किया कि गंगा जल एल्कलाइन से भी स्वच्छ है। गंगा जल में खुद को साफ रखने की ताकत है। महाकुंभ को बदनाम करने का कोई प्रयास नहीं छोड़ा। प्रचार कर रहे थे कि कितने लोग मर गए। सपा ने कहा कि जिसका पोस्टमॉर्टम हुआ, क्या वो भी जिंदा हो गए। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में कोई भी पता करा सकता है। दरअसल, गिद्धों को सिर्फ लाश ही नजर आई। सभी ने अपने स्वभाव व चरित्र के अनुसार देखा। सनातन की सुंदरता समाजवादियों और वामपंथियों को नजर नहीं आई। 3- आपकी सरकार बच्चों के ड्रेस का पैसा खा गई
कैग की रिपोर्ट आपकी सरकार के बारे में कहती थी कि 7 लाख छात्रों की संख्या कम हुई थी। बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई थीं। एक ही ड्रेस बांटी गई। भगवान जाने एक ड्रेस का पैसा कहां हजम कर गए। पेयजल, शौचालय नहीं था। जो अपने बच्चों को आस्ट्रेलिया में पढ़ाते हैं, उन्होंने गरीब बच्चों का ध्यान नहीं रखा। योगी का निशाना अखिलेश यादव की तरफ था। दरअसल, अखिलेश ने आस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी। 4- भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगते हैं
सपा और कांग्रेस का आचरण भारत को बदनाम करने का था। आपकी लड़ाई बीजेपी से हो सकती है। लेकिन भाजपा से लड़ते–लड़ते भारत से लड़ने लगते हैं। आपका स्वार्थ आया तो संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। लखनऊ के भाषा विवि का नाम कांशीराम के नाम पर था। उसे भी बदल दिया। ऐसे ही सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के नाम भी बदल दिए। प्रयागराज में अक्षयवट कॉरिडोर बनाया गया, तो कहते हैं कि वो किला अकबर का है। हुनमानजी कॉरिडोर बनाया तो इनको वो पैसा फालतू लगता है। निषादराज का कॉरिडोर बनाया तो उन्हें बेकार लगता है। प्रयागराज में 12 स्मारक बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। 200 से अधिक सड़कें बनाई। चौड़ीकरण किया। 14 फ्लाईओवर बनाए। इतनी व्यवस्था न होती तो 64 करोड़ श्रद्धालु वहां आ पाते। ये यूपी के प्रति उनका नजरिया बदलने का माध्यम बना। 5- 30 हजार पुलिस भर्ती होगी
सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। 2017 के पहले लाेग पलायन करते थे। हमारी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई। एफआईआर अब ऑनलाइन हो रही। पुलिस को रिफॉर्म किया है। 7 जिलों में हमने कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया। देवबंद, बहराइच, अलीगढ़ में एटीएस यूनिट स्थापित की। महिलाओं के लिए पीएसी बनाई है। स्पेशल फोर्स, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम के लिए लैब बनाया। पुलिस की भर्ती जारी है। 60 हजार की नई भर्ती पूरी होने वाली है। फिर 30 हजार की भर्ती होगी। 6- महाकुंभ के कारण एक पंचतीर्थ दिखा
18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। पर उनका विरोध किया गया। ये लोकतांत्रिक मूल्यों की अवमानना है। सपा का दोनों सदनों में आचरण लोकतांत्रिक और मर्यादित नहीं था। शालीनता के साथ राज्यपाल की बातों को सुनना चाहिए था। लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। नारे लगाए गए। ये गलत है। 7- जब गौरव की अनुभूति करनी थी, तो विपक्ष छींटाकशी करती हैं…
उपहास, विरोध और अंतत: स्वीकृति। तीन अवस्थाओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। अयोध्या व प्रयागराज के आयोजन में विरोधी दलों ने पहले उपहास किया। फिर विरोध करने लगे। फिर कहने लगे कि राम तो सबके हैं। ऐसे ही कुंभ के लिए भी जब तैयारी के लिए हमारी टीम गई थी। मेरा सौभाग्य है कि 2019 में मेरी कैबिनेट गई थी। इस बार पूरा मंत्रिमंडल गया। पर विपक्ष शुरू से ही उपहास उड़ाता रहा। पहले संख्या को लेकर सवाल उठाते थे। फिर विरोध करते हैं। अंतत: स्वीकृत भी देते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहा कर आ गए। सदन में नेता विरोधी दल भी बोल उठे कि सनातनी पहले हैं। अब पढ़िए अखिलेश यादव ने जो कुछ कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- वह (सीएम योगी) अपने ‘गिद्ध’ बयान के जरिए किसका अपमान कर रहे थे? जो लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों की तलाश कर रहे थे? वह ‘सूअर’ की बात कर रहे हैं। हममें से किसी ने नहीं कहा कि गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा। तो, सरकार किसे ‘सूअर’ कह रही थी? मुझे लगता है, दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में वे एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड कह रहा है कि पानी साफ है और दिल्ली का प्रदूषण बोर्ड कहता है कि पानी खराब है, तो इसका मतलब है कि ‘लखनऊ’ ‘दिल्ली’ को ‘सूअर’ कह रहा था। 9 साल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी सरकार
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार पिछले 9 बार के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी। डबल इंजन की इस सरकार ने यदि कुछ किया होता तो हमारे गांवों की तस्वीर आज कुछ और ही होती। ये सरकार समय से खाद-बीज नहीं दे पा रही है। दो सींग वाले भी कर रहे परेशान
कीटनाशक भी समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा। किसानों की फसल में नुकसान होने पर भी सरकार उसकी भरपाई नहीं कर पा रही। उन्होंने सांड की ओर इशारा करते हुए कहा किसानों को 2 सींग वाले भी परेशान किए हैं। भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया
अखिलेश ने कहा- 9 साल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। उनका कोई भविष्य नहीं है। अगर नौजवानों का भविष्य अच्छा न हुआ तो देश और प्रदेश का भविष्य भी अच्छा नहीं हो सकता। बिजली की विकट समस्या है। भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया। महाकुंभ पीड़ितों को 50-50 लाख मुआवजा दे सरकार
महाकुंभ में तमाम श्रद्धालुओं की जान चली गई। उनके परिवार की सरकार ने कोई मदद भी नहीं की। जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार तुरंत 50-50 लाख का मुआवजा देकर उनकी मदद करे। राजनीतिक विद्वेष में सपा के जिन नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए है, कोर्ट अब उनके पक्ष में फैसला देकर न्याय दिलाने का काम करेगा। आजम खान, रमाकांत, गायत्री और इरफान सबको न्याय मिलेगा
उन्होंने कहा- आजमगढ़ के विधायक रमाकांत यादव हों या फिर अमेठी के प्रजापति (गायत्री), इरफान सोलंकी हों या आजम खान, सभी को न्यायालय से न्याय मिलेगा। उनके केस भी खत्म होंगे। गायत्री प्रजापति का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अमेठी के प्रजापति की पत्नी को बुलाकर भरोसा दिया है कि उनकी जल्द ही जेल से रिहाई होगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज जिले के सौरिख में सकरावा रोड सलेमपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेमा देवी एवं कायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। —————- ये भी पढ़िए…
योगी बोले- गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी नजर आई:लड़कों से गलती हो जाती है…VIDEO में कल विधानसभा के टॉप मोमेंट्स यूपी विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन जमकर हंगामा और जुबानी जंग हुई। योगी ने विपक्ष पर तंज कसते कहा, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी। योगी ने शिवपाल की चुटकी भी ली। कहा, शिवपाल जी खन्ना जी से 500 मीटर की दौड़ लगा लें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ वाले बयान पर सपा ने हंगामा किया। ऐसे ही टॉप मोमेंट्स देखने के लिए क्लिक कीजिए। हमारी सरकार बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है। हम मुल्ला-मौलवी नहीं, वैज्ञानिक बनाते हैं। जो अपने बच्चों को आस्ट्रेलिया में पढ़ाते हैं, उन्होंने गरीब बच्चों का ध्यान नहीं रखा। – सीएम योगी, विधान परिषद में भगवा वस्त्र पहनने मात्र से कोई योगी नहीं बन जाता। रावण भी सीता माता का अपहरण करने साधु के वेश में आया था। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। – अखिलेश यादव, कन्नौज में सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। मंगलवार सुबह विधान परिषद में सीएम योगी ने अखिलेश यादव के बच्चों के ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने को लेकर निशाना साधा। इस पर अखिलेश ने शाम को ही कन्नौज से पलटवार कर दिया। पहले सीएम के भाषण की 7 बड़ी बातें… योगी ने सऊदी अरब के मक्का से लेकर वेटिकन सिटी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तुलना प्रयागराज, काशी और अयोध्या से की। कहा- वेटिकन सिटी में पूरे साल में 2 करोड़ लोग पहुंचते हैं। प्रयागराज में तो एक दिन में ही इतने लोग पहुंच गए। काशी में भी यही स्थिति देखने को मिली। 2024 में मक्का में 1.40 करोड़ लोग पहुंचे। जबकि अयोध्या में 16 करोड़ लोग पहुंचे। काशी में 14 करोड़ पहुंचे। मथुरा-वृंदावन में 8 करोड़ पहुंचे। 2025 तो सारे आंकड़ों को ध्वस्त करने जा रहा है। 52 दिनों में ही अयोध्या में 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। 1- प्रदेश में 3 नए विश्वविद्यालय बनेंगे
योगी ने कहा- यूपी में 1565 विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्राइमरी से लेकर 12वीं तक मुख्यमंत्री विद्यालय खोलने जा रहे हैं। वनटांगिया गांव क्या होते हैं, नेता प्रतिपक्ष को पता नहीं होगा। आप भी वित्त विहीन शिक्षक रहे हैं, इसी कारण मौज कर रहे हैं। सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बन चुके हैं। प्रदेश में 3 नए विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मुरादाबाद और देवी पाटन में बनेंगे। कुशीनगर में कृषि विवि बनाया जा रहा है। 2- गंगा का जल एल्कलाइन वॉटर से भी शुद्ध
गंगा जल के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे थे। इसका जवाब वैज्ञानिकों ने दिए। अजय सोनकर ने साबित किया कि गंगा जल एल्कलाइन से भी स्वच्छ है। गंगा जल में खुद को साफ रखने की ताकत है। महाकुंभ को बदनाम करने का कोई प्रयास नहीं छोड़ा। प्रचार कर रहे थे कि कितने लोग मर गए। सपा ने कहा कि जिसका पोस्टमॉर्टम हुआ, क्या वो भी जिंदा हो गए। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में कोई भी पता करा सकता है। दरअसल, गिद्धों को सिर्फ लाश ही नजर आई। सभी ने अपने स्वभाव व चरित्र के अनुसार देखा। सनातन की सुंदरता समाजवादियों और वामपंथियों को नजर नहीं आई। 3- आपकी सरकार बच्चों के ड्रेस का पैसा खा गई
कैग की रिपोर्ट आपकी सरकार के बारे में कहती थी कि 7 लाख छात्रों की संख्या कम हुई थी। बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई थीं। एक ही ड्रेस बांटी गई। भगवान जाने एक ड्रेस का पैसा कहां हजम कर गए। पेयजल, शौचालय नहीं था। जो अपने बच्चों को आस्ट्रेलिया में पढ़ाते हैं, उन्होंने गरीब बच्चों का ध्यान नहीं रखा। योगी का निशाना अखिलेश यादव की तरफ था। दरअसल, अखिलेश ने आस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी। 4- भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगते हैं
सपा और कांग्रेस का आचरण भारत को बदनाम करने का था। आपकी लड़ाई बीजेपी से हो सकती है। लेकिन भाजपा से लड़ते–लड़ते भारत से लड़ने लगते हैं। आपका स्वार्थ आया तो संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। लखनऊ के भाषा विवि का नाम कांशीराम के नाम पर था। उसे भी बदल दिया। ऐसे ही सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के नाम भी बदल दिए। प्रयागराज में अक्षयवट कॉरिडोर बनाया गया, तो कहते हैं कि वो किला अकबर का है। हुनमानजी कॉरिडोर बनाया तो इनको वो पैसा फालतू लगता है। निषादराज का कॉरिडोर बनाया तो उन्हें बेकार लगता है। प्रयागराज में 12 स्मारक बनाने का काम हमारी सरकार ने किया। 200 से अधिक सड़कें बनाई। चौड़ीकरण किया। 14 फ्लाईओवर बनाए। इतनी व्यवस्था न होती तो 64 करोड़ श्रद्धालु वहां आ पाते। ये यूपी के प्रति उनका नजरिया बदलने का माध्यम बना। 5- 30 हजार पुलिस भर्ती होगी
सपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। 2017 के पहले लाेग पलायन करते थे। हमारी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई। एफआईआर अब ऑनलाइन हो रही। पुलिस को रिफॉर्म किया है। 7 जिलों में हमने कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया। देवबंद, बहराइच, अलीगढ़ में एटीएस यूनिट स्थापित की। महिलाओं के लिए पीएसी बनाई है। स्पेशल फोर्स, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम के लिए लैब बनाया। पुलिस की भर्ती जारी है। 60 हजार की नई भर्ती पूरी होने वाली है। फिर 30 हजार की भर्ती होगी। 6- महाकुंभ के कारण एक पंचतीर्थ दिखा
18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। पर उनका विरोध किया गया। ये लोकतांत्रिक मूल्यों की अवमानना है। सपा का दोनों सदनों में आचरण लोकतांत्रिक और मर्यादित नहीं था। शालीनता के साथ राज्यपाल की बातों को सुनना चाहिए था। लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। नारे लगाए गए। ये गलत है। 7- जब गौरव की अनुभूति करनी थी, तो विपक्ष छींटाकशी करती हैं…
उपहास, विरोध और अंतत: स्वीकृति। तीन अवस्थाओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। अयोध्या व प्रयागराज के आयोजन में विरोधी दलों ने पहले उपहास किया। फिर विरोध करने लगे। फिर कहने लगे कि राम तो सबके हैं। ऐसे ही कुंभ के लिए भी जब तैयारी के लिए हमारी टीम गई थी। मेरा सौभाग्य है कि 2019 में मेरी कैबिनेट गई थी। इस बार पूरा मंत्रिमंडल गया। पर विपक्ष शुरू से ही उपहास उड़ाता रहा। पहले संख्या को लेकर सवाल उठाते थे। फिर विरोध करते हैं। अंतत: स्वीकृत भी देते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहा कर आ गए। सदन में नेता विरोधी दल भी बोल उठे कि सनातनी पहले हैं। अब पढ़िए अखिलेश यादव ने जो कुछ कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- वह (सीएम योगी) अपने ‘गिद्ध’ बयान के जरिए किसका अपमान कर रहे थे? जो लोग अपने परिवार के लापता सदस्यों की तलाश कर रहे थे? वह ‘सूअर’ की बात कर रहे हैं। हममें से किसी ने नहीं कहा कि गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा। तो, सरकार किसे ‘सूअर’ कह रही थी? मुझे लगता है, दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में वे एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड कह रहा है कि पानी साफ है और दिल्ली का प्रदूषण बोर्ड कहता है कि पानी खराब है, तो इसका मतलब है कि ‘लखनऊ’ ‘दिल्ली’ को ‘सूअर’ कह रहा था। 9 साल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी सरकार
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार पिछले 9 बार के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी। डबल इंजन की इस सरकार ने यदि कुछ किया होता तो हमारे गांवों की तस्वीर आज कुछ और ही होती। ये सरकार समय से खाद-बीज नहीं दे पा रही है। दो सींग वाले भी कर रहे परेशान
कीटनाशक भी समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा। किसानों की फसल में नुकसान होने पर भी सरकार उसकी भरपाई नहीं कर पा रही। उन्होंने सांड की ओर इशारा करते हुए कहा किसानों को 2 सींग वाले भी परेशान किए हैं। भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया
अखिलेश ने कहा- 9 साल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। उनका कोई भविष्य नहीं है। अगर नौजवानों का भविष्य अच्छा न हुआ तो देश और प्रदेश का भविष्य भी अच्छा नहीं हो सकता। बिजली की विकट समस्या है। भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया। महाकुंभ पीड़ितों को 50-50 लाख मुआवजा दे सरकार
महाकुंभ में तमाम श्रद्धालुओं की जान चली गई। उनके परिवार की सरकार ने कोई मदद भी नहीं की। जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार तुरंत 50-50 लाख का मुआवजा देकर उनकी मदद करे। राजनीतिक विद्वेष में सपा के जिन नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए है, कोर्ट अब उनके पक्ष में फैसला देकर न्याय दिलाने का काम करेगा। आजम खान, रमाकांत, गायत्री और इरफान सबको न्याय मिलेगा
उन्होंने कहा- आजमगढ़ के विधायक रमाकांत यादव हों या फिर अमेठी के प्रजापति (गायत्री), इरफान सोलंकी हों या आजम खान, सभी को न्यायालय से न्याय मिलेगा। उनके केस भी खत्म होंगे। गायत्री प्रजापति का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अमेठी के प्रजापति की पत्नी को बुलाकर भरोसा दिया है कि उनकी जल्द ही जेल से रिहाई होगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज जिले के सौरिख में सकरावा रोड सलेमपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेमा देवी एवं कायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। —————- ये भी पढ़िए…
योगी बोले- गिद्धों को लाश, सूअरों को गंदगी नजर आई:लड़कों से गलती हो जाती है…VIDEO में कल विधानसभा के टॉप मोमेंट्स यूपी विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन जमकर हंगामा और जुबानी जंग हुई। योगी ने विपक्ष पर तंज कसते कहा, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी। योगी ने शिवपाल की चुटकी भी ली। कहा, शिवपाल जी खन्ना जी से 500 मीटर की दौड़ लगा लें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ वाले बयान पर सपा ने हंगामा किया। ऐसे ही टॉप मोमेंट्स देखने के लिए क्लिक कीजिए। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी बोले- हम मुल्ला-मौलवी नहीं बनाते:अखिलेश का जवाब- भगवा पहनकर कोई योगी नहीं बनता; रावण भी साधु बनकर आया था
