सोनीपत नगर निगम उपचुनाव और खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 फरवरी को सोनीपत और खरखौदा में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री विजय संकल्प यात्रा के तहत शहर में रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के लिए वोट की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से रोड शो करेंगे, जो अग्रसेन चौक से शुरू होकर सोनीपत के प्रमुख इलाकों से गुजरेगा। इस दौरान जनता से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की जाएगी। भाजपा ने जीत के लिए झोंकी ताकत सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। भाजपा इस चुनाव को हर हाल में जीतना चाहती है और इसलिए प्रदेश के बड़े नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा और विधायक निखिल मदान लगातार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी प्रचार में जुटे हैं। सोनीपत में मेगा प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। खरखौदा में भी करेंगे प्रचार मुख्यमंत्री सोनीपत में रोड शो के बाद खरखौदा पहुंचेंगे, जहां वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 27 फरवरी को जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा सोनीपत में प्रचार करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के समर्थन में प्रचार करेंगे। सोनीपत नगर निगम उपचुनाव और खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 फरवरी को सोनीपत और खरखौदा में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री विजय संकल्प यात्रा के तहत शहर में रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के लिए वोट की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से रोड शो करेंगे, जो अग्रसेन चौक से शुरू होकर सोनीपत के प्रमुख इलाकों से गुजरेगा। इस दौरान जनता से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की जाएगी। भाजपा ने जीत के लिए झोंकी ताकत सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। भाजपा इस चुनाव को हर हाल में जीतना चाहती है और इसलिए प्रदेश के बड़े नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा और विधायक निखिल मदान लगातार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी प्रचार में जुटे हैं। सोनीपत में मेगा प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। खरखौदा में भी करेंगे प्रचार मुख्यमंत्री सोनीपत में रोड शो के बाद खरखौदा पहुंचेंगे, जहां वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 27 फरवरी को जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा सोनीपत में प्रचार करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
