हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी मिरान में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान खेतों से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान भिवानी के गांव ढाणी मिरान निवासी करीब 50 वर्षीय दरिया सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बड़े भाई कांशी राम ने बताया कि उसका छोटा भाई दरिया सिंह खेतीबाड़ी करता है। वहीं दरिया सिंह को एक करीब 15 वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब दरिया सिंह की मौत हो गई। जिसके कारण बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। कांशीराम ने बताया कि वे कुल 9 बहन-भाई (6 भाई 3 बहन) हैं। जिनमें से दरिया सिंह सबसे छोटा था। घर लौटते समय एक्सीडेंट
कांशीराम ने बताया कि मंगलवार रात को दरिया सिंह खेत में गया हुआ था। लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रात को दरिया सिंह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव ढाणी मिरान के जलघर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे दरिया सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस
तोशाम थाना के जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि दरिया सिंह की एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। कांशीराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी मिरान में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान खेतों से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान भिवानी के गांव ढाणी मिरान निवासी करीब 50 वर्षीय दरिया सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के बड़े भाई कांशी राम ने बताया कि उसका छोटा भाई दरिया सिंह खेतीबाड़ी करता है। वहीं दरिया सिंह को एक करीब 15 वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अब दरिया सिंह की मौत हो गई। जिसके कारण बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। कांशीराम ने बताया कि वे कुल 9 बहन-भाई (6 भाई 3 बहन) हैं। जिनमें से दरिया सिंह सबसे छोटा था। घर लौटते समय एक्सीडेंट
कांशीराम ने बताया कि मंगलवार रात को दरिया सिंह खेत में गया हुआ था। लेकिन रात को वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि रात को दरिया सिंह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव ढाणी मिरान के जलघर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे दरिया सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस
तोशाम थाना के जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि दरिया सिंह की एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। कांशीराम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
