CM मान की पत्नी ने खन्ना में की पूजा:महाशिवरात्रि पर 500 साल पुराने मंदिर के दर्शन किए, शिवलिंग का जलाभिषेक किया

CM मान की पत्नी ने खन्ना में की पूजा:महाशिवरात्रि पर 500 साल पुराने मंदिर के दर्शन किए, शिवलिंग का जलाभिषेक किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पायल स्थित 553 वर्ष पुराने शिव मंदिर में दर्शन किए। शाम 4 बजे मंदिर पहुंचीं डॉ. मान ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले इस मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी। आम आदमी पार्टी के पायल विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से भी इस बारे में कई बार चर्चा हुई थी। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर में उन्हें आत्मिक शांति मिली। वहां मौजूद महिला श्रद्धालुओं से भी उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान खन्ना की एसएसपी और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी डॉ. ज्योति यादव ने जीटी रोड स्थित सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला खन्ना के 88 मंदिरों में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। समराला में चहलां और पायल के दो प्राचीन मंदिरों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सभी मंदिरों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पायल स्थित 553 वर्ष पुराने शिव मंदिर में दर्शन किए। शाम 4 बजे मंदिर पहुंचीं डॉ. मान ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले इस मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी। आम आदमी पार्टी के पायल विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से भी इस बारे में कई बार चर्चा हुई थी। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर में उन्हें आत्मिक शांति मिली। वहां मौजूद महिला श्रद्धालुओं से भी उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान खन्ना की एसएसपी और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी डॉ. ज्योति यादव ने जीटी रोड स्थित सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला खन्ना के 88 मंदिरों में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। समराला में चहलां और पायल के दो प्राचीन मंदिरों में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सभी मंदिरों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर