लुधियाना में राज्यमंत्री बिट्टू का करीबी जेल से रिहा:कारोबारी से फिरौती मांगने का मामला, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दी जमानत

लुधियाना में राज्यमंत्री बिट्टू का करीबी जेल से रिहा:कारोबारी से फिरौती मांगने का मामला, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दी जमानत

लुधियाना में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को गुरुवार को जेल से रिहाई मिल गई। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने वकील की दलीलों को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। राजीव राजा पिछले 15 दिनों से लुधियाना जेल में बंद था। फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस ने राजा को 11 फरवरी को एक कारोबारी से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कारोबारी रवीश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। राज्यमंत्री ने सीएम को ठहराया जिम्मेदार राजीव राजा की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने चुनौती दी थी कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करके दिखाएं। बिट्टू चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बिट्टू ने झूठे मामले का लगाया आरोप जमानत मिलने के बाद बिट्टू ने कहा कि सरकार ने राजा पर झूठा मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं और अब प्रदेश की जनता भी आप सरकार को बदलने के मूड में है। लुधियाना में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को गुरुवार को जेल से रिहाई मिल गई। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने वकील की दलीलों को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। राजीव राजा पिछले 15 दिनों से लुधियाना जेल में बंद था। फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस ने राजा को 11 फरवरी को एक कारोबारी से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कारोबारी रवीश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। राज्यमंत्री ने सीएम को ठहराया जिम्मेदार राजीव राजा की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने चुनौती दी थी कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करके दिखाएं। बिट्टू चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। बिट्टू ने झूठे मामले का लगाया आरोप जमानत मिलने के बाद बिट्टू ने कहा कि सरकार ने राजा पर झूठा मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं और अब प्रदेश की जनता भी आप सरकार को बदलने के मूड में है।   पंजाब | दैनिक भास्कर