लुधियाना| पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से रुअत हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष और पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि हर मुसलमान 28 फरवरी शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद जरूर देखें। शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी मुसलमान को रमजान का चांद दिखाई दे तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि रमजान के पवित्र महीने की घोषणा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखाई देता है तो रमजान का पहला रोजा शनिवार 1 मार्च को होगा, अन्यथा रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को होगा। लुधियाना| पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से रुअत हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष और पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि हर मुसलमान 28 फरवरी शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद जरूर देखें। शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी मुसलमान को रमजान का चांद दिखाई दे तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि रमजान के पवित्र महीने की घोषणा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखाई देता है तो रमजान का पहला रोजा शनिवार 1 मार्च को होगा, अन्यथा रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जीरकपुर में बर्तन स्टोर में आग:अंदर रखे थे सिलेंडर, पुलिस ने इलाके को घेरा, फायर ब्रिगेड मौके पर
जीरकपुर में बर्तन स्टोर में आग:अंदर रखे थे सिलेंडर, पुलिस ने इलाके को घेरा, फायर ब्रिगेड मौके पर मोहाली में आज बर्तन स्टोर में आग लग गई। घटना जीरकपुर की जमना एन्क्लेव की है। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वहां बहुत सारे सिलेंडर रखे थे। इनमें ब्लास्ट होने की संभावनाएं है। स्टोर के मालिक रविंदर बंसल ने कहा कि गनीमत है किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। अगर यह आग फैल जाती तो आसपास के कई स्टोर भी जल कर राख हो जाते। आग शाम को लगी, और आग की ऊंची-ऊंची लपटें सीढ़ियों से देखी जा सकती थी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता आग पर नियंत्रण पाना और संभावित विस्फोट के खतरे को टालना थी।

लुधियाना के सिविल अस्पताल में हंगामा:बहसबाजी कर आपस में भिड़े दो गुट, वॉलंटियर की उतारी पगड़ी, बाइक तोड़ी
लुधियाना के सिविल अस्पताल में हंगामा:बहसबाजी कर आपस में भिड़े दो गुट, वॉलंटियर की उतारी पगड़ी, बाइक तोड़ी पंजाब के लुधियाना में देर रात सिविल अस्पताल में हंगामा हो गया। सिविल अस्पताल में दो गुट भिड़े। 10 से 15 मिनट तक शोर-शराबा होने के बाद तुरंत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई। अस्पताल के लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। कैलाश चौकी में वॉलंटियर की उतारी पगड़ी
दरअसल रविवार देर रात सिविल अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक पक्ष के घायल के साथ आए 1 सरदार युवक पर दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल सरदार युवक ने अपनी पहचान कैलाश चौकी में वॉलंटियर लव के रूप में बताई। प्राइवेट अस्पताल से शुरू हुई लड़ाई जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रविवार रात के समय मॉडल टाउन इलाके के प्राइवेट अस्पताल में 2 पक्षों की लड़ाई हुई, तो घायल लव ने एक पक्ष के घायल का बचाव किया और घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दूसरे पक्ष के घायल मॉडल टाउन अस्पताल के 2 सिक्योरिटी गार्ड भी अपने साथियों सहित सिविल अस्पताल पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड के साथ आए करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घायल के साथ मदद के लिए आए सरदार युवक पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर हमला कर दिया। काफी देर तक उससे मारपीट हुई। उसकी पगड़ी तक उतार दी। हमला का शोर शराबा सुनकर कुछ देर बाद पुलिस कर्मी बीच बचाव करने पहुंचे व मामला शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जालंधर में पराली जलाने पर सरपंच के खिलाफ FIR:पुलिस देख ट्रैक्टर छोड़ भागे पारिवारिक सदस्य, सरपंच बोले- राजनीतिक दबाव में केस दर्ज हुआ
जालंधर में पराली जलाने पर सरपंच के खिलाफ FIR:पुलिस देख ट्रैक्टर छोड़ भागे पारिवारिक सदस्य, सरपंच बोले- राजनीतिक दबाव में केस दर्ज हुआ पंजाब के जालंधर में थाना सदर की पुलिस ने पराली जलाने को लेकर नए सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पाए गए पत्ती धुनी गांव के रहने वाले सरपंच कमलजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। केस में आरोपी बनाए गए जंडियाला मंजकी गांव का सरपंच है। आरोपी ने धान की फसल से निकली पराली में आग लगा दी थी। जब इस बारे में पुलिस को पता चला तो तुरंत पुलिस ने मामले मामला दर्ज कर लिया था। थाना सदर के एसएचओ सुरेश कुमार ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। चौकी जंडियाला की पुलिस कर ही मामले की जांच थाना सदर की चौकी जंडियाला के इंचार्ज जसवीर चंद द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी बनाए गए कमलजीत सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने ये मामला जांच अधिकारी के बयानों पर दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव में किसी किसान द्वारा अपनी पराली को आग लगा दी गई है। जिससे आसपास के गांवों में विजिबिलिटी कम हो गई है। पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर पहुंची तो आरोपी अपना ट्रैक्टर छोड़कर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने सरपंच कमलजीत सिंह सहित उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सरपंच कलमजीत ने कहा कि राजनीतिक दबाव में केस दर्ज किया गया है। हमने पराली को आग नहीं लगाई।