लुधियाना| पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से रुअत हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष और पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि हर मुसलमान 28 फरवरी शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद जरूर देखें। शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी मुसलमान को रमजान का चांद दिखाई दे तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि रमजान के पवित्र महीने की घोषणा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखाई देता है तो रमजान का पहला रोजा शनिवार 1 मार्च को होगा, अन्यथा रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को होगा। लुधियाना| पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से रुअत हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष और पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि हर मुसलमान 28 फरवरी शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद जरूर देखें। शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी मुसलमान को रमजान का चांद दिखाई दे तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि रमजान के पवित्र महीने की घोषणा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखाई देता है तो रमजान का पहला रोजा शनिवार 1 मार्च को होगा, अन्यथा रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोहाली में शराब ठेके पर लूट:हथियारों के दम पर 30 हजार नकदी व शराब ले गए, ठेकेदार का कर्मचारी घायल
मोहाली में शराब ठेके पर लूट:हथियारों के दम पर 30 हजार नकदी व शराब ले गए, ठेकेदार का कर्मचारी घायल जीरकपुर के साथ लगते बलटाना में हथियारों के दम पर एक शराब ठेके में 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी करीब 30 हजार की नकदी और मंहगी शराब की बोतलें ले जाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान ठेकेदार का एक कारिंदा भी घायल हो गया। उसे पेट और हाथ में चोट आई है। आरोपियों ने करीब 5 से 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बलटाना चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे। पहले धक्का दिया, फिर पिस्तौल तान दी यह घटना रात 11.35 बजे की है। शराब ठेकेदार के कारिंदे के मुताबिक वह उस दौरान सारा हिसाब किताब करने के बाद ठेके को ताला लगाने की तैयारी कर रहे था। तभी 2 युवक वहां पर आए । इस दौरान वह उसे धक्का देकर ठेके के अंदर ले गए। साथ ही एक ने चाकू और दूसरे ने पिस्तौल उस पर तान दी। इस दौरान उसे कहा कि हाथ ऊपर करो और सारा कैश उनके हवाले कर दो। इस दौरान वह झुके नहीं तो उन्होंने उस उस पर हमला कर दिया। आरोपियों का चाकू उसके हाथ में लगा, जबकि पेट में छर्रे लगे हैं। इतने में उनके दो और साथी वहां पर आ गए। इसके बाद वह जबरदस्ती उसे कैश और शराब बोतले लेकर फरार हो गए। पंजाबी में बात कर रहे थे आरोपी ठेकेदार के कारिंदे के मुताबिक जो आरोपी वारदात में शामिल थे, वह देखने में पंजाबी लगते थे। उनकी उम्र 22 से 24 साल के बीच में थी। वहीं वह आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा कुछ स्थानों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली है। ताकि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा सकें। हालांकि यह माना जा रहा है कि आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि उन्हें यह पता था कि किस समय ठेका बंद होता है।

पंजाब में आज भी धुंध का अलर्ट नहीं:जनवरी महीने का चौथा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; कल बारिश व तूफान के साथ कोहरे का पूर्वानुमान
पंजाब में आज भी धुंध का अलर्ट नहीं:जनवरी महीने का चौथा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; कल बारिश व तूफान के साथ कोहरे का पूर्वानुमान पंजाब में आज भी धुंध व कोल्ड वेव को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद पंजाब में उसका असर दिखना शुरू हो गया। सोमवार मध्यम बादल छाए रहे, ऐसा ही मौसम आज भी बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के मैदानी इलाकों के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान व दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान की सीमा में एक्टिव हैं। जिसके चलते मंगलवार पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। कई जगहों पर तूफान भी आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर से मंगलवार के बाद 23-24 जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेशभर में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के करीब रह सकती है। 17 फीसदी कम बारिश दर्ज 18 जनवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इससे पहले भी तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए थे। चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद भी राज्य में 17 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ये स्थिति नॉर्मल है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में पहले 20 दिनों में 10.1 एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक राज्य में 8.1 एमएम ही बारिश हुई है। अगर 22 जनवरी को राज्य में अच्छी बारिश हुई तो अनुमान है कि बारिश की 17 फीसदी कमी दूर हो सकती है। पंजाब के राज्यों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 13 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोगा में युवती ने किया सुसाइड:प्यार में मिला धोखा, दो बच्चों के पिता ने झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार
मोगा में युवती ने किया सुसाइड:प्यार में मिला धोखा, दो बच्चों के पिता ने झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार पंजाब में मोगा जिले के गांव तखानवध में प्यार में धोखा खाई एक 23 वर्षीय लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जान दे दी। लड़की के परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़की कर्मजीत कौर के पिता इकबाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बठिंडा की एक धागा फैक्ट्री में काम करती थी। उसकी मौसी सिमरनजीत कौर के बूकनवाला रोड पर स्थित घर पर मिलने के लिए आती जाती रहती थी। जहां उसकी मौसी और मौसी की बेटी आशु ने कर्मजीत कौर की मुलाकात उनके घर के पास रहने वाले गुरप्रीत सिंह गोपी नामक लड़के से करवा दी। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह और कर्मजीत कौर में प्रेम संबंध बन गए। शनिवार को किया था जहर का सेवन लड़की के पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी को यह पता चला कि गुरप्रीत सिंह शादीशुदा है और दो बच्चों को बाप है तो उसे गहरा सदमा पहुंचा और उसने शनिवार की सुबह जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया हमारे पास मृतक कर्मजीत कौर के पिता इकबाल सिंह बयान के आधार पर कर्मजीत कौर की मौसी सिमरनजीत कौर उसकी बेटी आशु और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सिमरजीत कौर और आशु की तलाश जारी है। शव का पोस्ट मार्टम के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।