जालंधर में बिहार के 22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय नाबालिग एक महीने की गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयानों के आधार पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे भार्गव कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर की जांच में गर्भवती होने का पता चला जब वे उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है और जालंधर में ही पढ़ाई कर रही थी। आरोपी 22 वर्षीय प्रिंस उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद करीब एक महीने पहले भार्गव कैंप इलाके में उसके साथ अवैध संबंध बनाए। 9 जनवरी 2025 को पीड़ित लड़की के पेट में अचानक बहुत दर्द हुआ और उसने इस बारे में परिवार को बताया। जिसके बाद परिवार लड़की को अस्पताल ले गया और उसका इलाज शुरू करवाया। जहां डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनकी बेटी एक महीने की गर्भवती है। परिजनों ने लड़की से पूछताछ के बाद दर्ज कराई शिकायत जब लड़की को पता चला कि वह गर्भवती है तो परिजनों ने तुरंत लड़की पर दबाव बनाया और उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की। जिसमें लड़की ने बताया कि प्रिंस ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस को जब शिकायत मिली तो मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया- आरोपी जालंधर में सब्जी बेचता था। लड़की का सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल कराया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जालंधर में बिहार के 22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय नाबालिग एक महीने की गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयानों के आधार पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे भार्गव कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर की जांच में गर्भवती होने का पता चला जब वे उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है और जालंधर में ही पढ़ाई कर रही थी। आरोपी 22 वर्षीय प्रिंस उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद करीब एक महीने पहले भार्गव कैंप इलाके में उसके साथ अवैध संबंध बनाए। 9 जनवरी 2025 को पीड़ित लड़की के पेट में अचानक बहुत दर्द हुआ और उसने इस बारे में परिवार को बताया। जिसके बाद परिवार लड़की को अस्पताल ले गया और उसका इलाज शुरू करवाया। जहां डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनकी बेटी एक महीने की गर्भवती है। परिजनों ने लड़की से पूछताछ के बाद दर्ज कराई शिकायत जब लड़की को पता चला कि वह गर्भवती है तो परिजनों ने तुरंत लड़की पर दबाव बनाया और उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की। जिसमें लड़की ने बताया कि प्रिंस ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस को जब शिकायत मिली तो मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया- आरोपी जालंधर में सब्जी बेचता था। लड़की का सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल कराया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
