हिसार जिला बार एसोसिएशन चुनाव:पहली बार ईवीएम से मतदान, वकीलों को लुभाने के लिए स्पेशल दावत, एएसआई ने गेट बंद करवाए

हिसार जिला बार एसोसिएशन चुनाव:पहली बार ईवीएम से मतदान, वकीलों को लुभाने के लिए स्पेशल दावत, एएसआई ने गेट बंद करवाए

हिसार में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू हो गए हैं। वकील आज सुबह 9 बजे से ही बार में पहुंचने लगे। वकीलों में मतदान को लेकर अच्छा रुझान देखा जा रहा है। खासकर वकील पहली बार ईवीएम से मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बार एसोसिएशन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वकीलों के लिए भोज का आयोजन किया है। भोज में कई तरह के व्यंजन परोसे गए हैं। इसके अलावा 2 से 3 तरह की रोटियां और मिठाई रखी गई है, साथ ही देसी घी का हलवा भी परोसा जा रहा है. वहीं, मतदान के लिए 25 ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं और 5 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 5-5 ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के आधे घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव मैदान में 25 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। चुनाव के दिन 2230 वकील वोट डालेंगे, जिसमें 338 महिला वकील हैं। वोटिंग लिस्ट में नामों का मिलान करते वकील शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। पहली बार चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदान होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के चलते अदालत में कार्य प्रभावित रहा। वकील काम छोड़ मतदान के लिए लाईनों में नजर आए। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया एएसआई ने गेट बंद करवाए हैं.. एएसआई ने बंद करवाए सभी गेट
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर एएसआई लाभ सिंह ने सभी गेट अस्थायी रूप से बंद करवा दिए। इससे कोर्ट में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना। लघु सचिवालय से कोर्ट की तरफ आने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि एएसआई लाभ सिंह के कहने पर यह गेट बंद कर दिए गए हैं। उनके आदेश होंगे तब ही यह गेट खोले जाएंगे। हिसार में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुरू हो गए हैं। वकील आज सुबह 9 बजे से ही बार में पहुंचने लगे। वकीलों में मतदान को लेकर अच्छा रुझान देखा जा रहा है। खासकर वकील पहली बार ईवीएम से मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बार एसोसिएशन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वकीलों के लिए भोज का आयोजन किया है। भोज में कई तरह के व्यंजन परोसे गए हैं। इसके अलावा 2 से 3 तरह की रोटियां और मिठाई रखी गई है, साथ ही देसी घी का हलवा भी परोसा जा रहा है. वहीं, मतदान के लिए 25 ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं और 5 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 5-5 ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के आधे घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव मैदान में 25 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। चुनाव के दिन 2230 वकील वोट डालेंगे, जिसमें 338 महिला वकील हैं। वोटिंग लिस्ट में नामों का मिलान करते वकील शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। पहली बार चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदान होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के चलते अदालत में कार्य प्रभावित रहा। वकील काम छोड़ मतदान के लिए लाईनों में नजर आए। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया एएसआई ने गेट बंद करवाए हैं.. एएसआई ने बंद करवाए सभी गेट
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर एएसआई लाभ सिंह ने सभी गेट अस्थायी रूप से बंद करवा दिए। इससे कोर्ट में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना। लघु सचिवालय से कोर्ट की तरफ आने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि एएसआई लाभ सिंह के कहने पर यह गेट बंद कर दिए गए हैं। उनके आदेश होंगे तब ही यह गेट खोले जाएंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर