कुरुक्षेत्र | नरवाना ब्रांच नहर में डूबने से झांसा क्षेत्र के गांव सूरजगढ़ निवासी पृथ्वी सिंह की मौत हो गई। युवक 27 फरवरी सुबह 11 बजे अचानक लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। करीब 4 महीने पहले ही 27 वर्षीय पृथ्वी सिंह की शादी हुई थी। पृथ्वी की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने चचेरे भाई जोधराज के बयान पर मामला दर्ज किया है। शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। कुरुक्षेत्र | नरवाना ब्रांच नहर में डूबने से झांसा क्षेत्र के गांव सूरजगढ़ निवासी पृथ्वी सिंह की मौत हो गई। युवक 27 फरवरी सुबह 11 बजे अचानक लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। करीब 4 महीने पहले ही 27 वर्षीय पृथ्वी सिंह की शादी हुई थी। पृथ्वी की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने चचेरे भाई जोधराज के बयान पर मामला दर्ज किया है। शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

नारनौल में कॉलेज में पढ़ने वाली स्टूडेंट लापता:रात में बिना बताए घर से निकली, फोन समेत अन्य सामान छोड़ा
नारनौल में कॉलेज में पढ़ने वाली स्टूडेंट लापता:रात में बिना बताए घर से निकली, फोन समेत अन्य सामान छोड़ा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में महिला कॉलेज अटेली में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा बिना बताए रात के समय अपने घर से गायब हो गई। इस बारे में छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की की तलाश की शुरू अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव बेगपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिनमें से लड़की बड़ी है तथा वह अटेली के महिला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी लड़की की उम्र करीब 20 साल है। गत रात को वह घर पर बिना किसी से बताएं कहीं पर चली गई। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों व जान पहचान में पूछताछ की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। उनकी लड़की घर से किसी प्रकार का फोन व अन्य कोई सामान भी नहीं लेकर गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

मंत्री कृष्ण बेदी बोले- किसानों से किया वादा पूरा हुआ:गरीबों को मिले कागज-कब्जा और मालिकाना हक; हुड्डा और केजरीवाल पर साधा निशाना
मंत्री कृष्ण बेदी बोले- किसानों से किया वादा पूरा हुआ:गरीबों को मिले कागज-कब्जा और मालिकाना हक; हुड्डा और केजरीवाल पर साधा निशाना सोनीपत पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। सीएम ने जो एजेंडा तय किया था, उसे पूरा किया गया है। उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल के सारे नारे झूठे साबित हुए हैं। हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह सीएम बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन वह विपक्ष के नेता भी नहीं बन पाए। किसानों से किया गया वादा पूरा हुआ कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। इससे पहले हरियाणा में किसी भी पार्टी की सरकार तीसरी बार सत्ता में नहीं आई है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने किसानों से वादा किया था कि किसान की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी और 72 घंटे के भीतर किसान की फसल का पैसा देने का वादा भी किया था। सरकार इसे पूरा करने में सफल रही है। गरीब लोगों को कागज, कब्जा और मालिकाना हक दिया बेदी ने कहा कि 2 लाख व्यापारियों का जीएसटी मामला उलझा हुआ था। व्यापारियों का बहुत उत्पीड़न हो रहा था और वन टाइम सेटलमेंट के तहत मुख्यमंत्री ने जीएसटी का निपटारा करके व्यापारियों को राहत देने का बड़ा काम किया है। उन्होंने पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकार में प्लॉट तो जरूर दिए गए लेकिन कहीं भी प्लॉट नहीं दिखे, मालिकाना हक नहीं मिला और न ही कागज और न ही कब्जा दिखाई दिया। पहली बार सोनीपत में नायब सिंह सैनी की सरकार ने लोगों को कागजी कब्जा और मालिकाना हक दिया है। घोषणा पत्र में लिखी हर बात को पूरा करने का काम किया जाएगा। सोनीपत को दी सौगात ई-बस को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नितिन गडकरी और सरकार लगातार ई-सेटअप की ओर बढ़ रहे हैं। और इसी क्रम में सोनीपत में भी दिल्ली की सीमा से सटी पांच बसें चलाई जाएंगी। पेट्रोल-डीजल की भी बचत होगी और लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि आज इलेक्ट्रिक बसों का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण बहुत है। सोनीपत में भी दिल्ली जैसी समस्या पैदा हो गई है। और राज्य सरकार ने इसकी शुरुआत करते हुए सोनीपत को एक छोटी सी सौगात दी है।

गुरुग्राम में इंजीनियर के बंद घर में चोरी:ढाई लाख जापानी येन-USD समेत लाखों का सामान गायब, खिड़की से घुसे चोर
गुरुग्राम में इंजीनियर के बंद घर में चोरी:ढाई लाख जापानी येन-USD समेत लाखों का सामान गायब, खिड़की से घुसे चोर गुरुग्राम के सेक्टर 57 में बंद मकान में घुस कर चोर विदेशी करेंसी, ज्वेलरी और लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी करके ले गए। घटना के वक्त मकान मालिक अपनी कंपनी के काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां रिश्तेदारी में चली गई थी। मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर चोर घुस गए। सेक्टर 57 के रहने वाले मोहित ने बताया कि वह एक कंपनी में इंजीनियर है और 23 अप्रैल को वह और उनकी मां आवश्यक कार्य से शहर से बाहर गए थे। घर को ताला लगाकर सुरक्षित छोड़कर गए थे। 2 मई को रात 12:45 बजे जब वह लौटे, तो ताला खोलते ही उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियां, बिस्तर, गद्दे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ये सामान चोरी जब ने घर का सामान जांचा तो पता चला कि चोरों ने कमरे के दरवाजे से लगी खिड़की का शीशा उखाड़कर घर में प्रवेश किया था। चोरों ने 4,10,000 जापानी येन (लगभग 2,50,000 भारतीय रुपए), 200 अमेरिकी डॉलर (लगभग 18,000 रुपए), 50,000 रुपए नकद, गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां, दो चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी (3-4 ग्राम), एक चांदी की अंगूठी और उसकी कंपनी द्वारा दिया गया कीमती बैग चुरा लिया। पुलिस ने साक्ष्य लिए पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता है। थम नहीं रही चोरी की घटनाएं इंजीनियर ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि हाल ही में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।