कुरुक्षेत्र में चुनाव के लिए आज सौंपी जाएंगी EVM:रविवार को वोटिंग; थानेसर में 108 तो इस्माइलाबाद में 13 बूथ: सुबह होगी ट्रेनिंग

कुरुक्षेत्र में चुनाव के लिए आज सौंपी जाएंगी EVM:रविवार को वोटिंग; थानेसर में 108 तो इस्माइलाबाद में 13 बूथ: सुबह होगी ट्रेनिंग

कुरुक्षेत्र में नगर परिषद (नप) थानेसर के चुनाव और इस्माइलाबाद में पालिका (नपा) के उप-चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को EVM और चुनाव सामग्री सौंपी जाएगी। कुरुक्षेत्र महाराजा अग्रसेन स्कूल में कर्मचारियों को EVM और चुनाव के बारे में जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी। शाम को ही कर्मी EVM को पोलिंग बूथ पर स्थापित कर देंगे। उधर, जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध का दावा किया है। थानेसर कुल 108 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 40 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त होगा। इसके अलावा इस्माइलाबाद में उप-चुनाव के लिए 13 बूथ स्थापित किए हैं। रविवार को दोनों जगह पर चुनाव होगा। चेयरपर्सन चुनाव के लिए 108 बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC नेहा सिंह के मुताबिक, नप थानेसर के चेयरपर्सन कैंडिडेट चुनाव के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ बनाए गए हैं, जबकि पार्षद पद के लिए कुल 101 बूथ रहेंगे। इस्माइलाबाद में 6 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। यहां कुल 13 बूथ पर चेयरपर्सन कैंडिडेट्स के लिए वोटिंग होगी। यहां कुल 70,994 पुरुषों समेत कुल 1,37,677 मतदाता हैं। 33 महीने की देरी हो रहा चुनाव
नप का चुनाव 33 महीने की देरी हो रहा है। यहां चेयरपर्सन का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। BJP की माफी ढांडा, कांग्रेस की सुनीता नेहरा, आप की रुक्मणि, बसपा की राजबाला और इंडिपेंडेंट रत्न कौर के बीच चेयरपर्सन के लिए मुकाबला है। पार्षद पद के 32 वार्डों से 87 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-32 से BJP के सुधीर और वार्ड-7 से निशा मदान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस्माइलाबाद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
इस्माइलाबाद पालिका का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP ने मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित निशा भांवरा, एकता, दीप शिखा कंसल और हरजीत कौर इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रही हैं। 2 मार्च को 13 वार्डों के 10 हजार 539 लोग मतदान करेंगे। लाडवा के वार्ड-11 में उपचुनाव में संजीव कुमार को निर्विरोध पार्षद चुना गया। दरअसल, इस्माइलाबाद को कस्बे का दर्जा मिलने के बाद जून 2022 में पहली बार पालिका के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट निशा कानो ने 101 वोट से BJP की पूजा गर्ग को हराया था। वे इस्माइलाबाद पालिका की पहली चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थीं, मगर उनकी नागरिकता के चलते उनका वोट कैंसिल हो गया था और उनको चेयरपर्सन के पद से हटाया गया था। कुरुक्षेत्र में नगर परिषद (नप) थानेसर के चुनाव और इस्माइलाबाद में पालिका (नपा) के उप-चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को EVM और चुनाव सामग्री सौंपी जाएगी। कुरुक्षेत्र महाराजा अग्रसेन स्कूल में कर्मचारियों को EVM और चुनाव के बारे में जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी। शाम को ही कर्मी EVM को पोलिंग बूथ पर स्थापित कर देंगे। उधर, जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध का दावा किया है। थानेसर कुल 108 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 40 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त होगा। इसके अलावा इस्माइलाबाद में उप-चुनाव के लिए 13 बूथ स्थापित किए हैं। रविवार को दोनों जगह पर चुनाव होगा। चेयरपर्सन चुनाव के लिए 108 बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC नेहा सिंह के मुताबिक, नप थानेसर के चेयरपर्सन कैंडिडेट चुनाव के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ बनाए गए हैं, जबकि पार्षद पद के लिए कुल 101 बूथ रहेंगे। इस्माइलाबाद में 6 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। यहां कुल 13 बूथ पर चेयरपर्सन कैंडिडेट्स के लिए वोटिंग होगी। यहां कुल 70,994 पुरुषों समेत कुल 1,37,677 मतदाता हैं। 33 महीने की देरी हो रहा चुनाव
नप का चुनाव 33 महीने की देरी हो रहा है। यहां चेयरपर्सन का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। BJP की माफी ढांडा, कांग्रेस की सुनीता नेहरा, आप की रुक्मणि, बसपा की राजबाला और इंडिपेंडेंट रत्न कौर के बीच चेयरपर्सन के लिए मुकाबला है। पार्षद पद के 32 वार्डों से 87 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-32 से BJP के सुधीर और वार्ड-7 से निशा मदान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस्माइलाबाद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
इस्माइलाबाद पालिका का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां BJP ने मेघा बंसल को कैंडिडेट बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस समर्थित निशा भांवरा, एकता, दीप शिखा कंसल और हरजीत कौर इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ रही हैं। 2 मार्च को 13 वार्डों के 10 हजार 539 लोग मतदान करेंगे। लाडवा के वार्ड-11 में उपचुनाव में संजीव कुमार को निर्विरोध पार्षद चुना गया। दरअसल, इस्माइलाबाद को कस्बे का दर्जा मिलने के बाद जून 2022 में पहली बार पालिका के चुनाव हुए थे। इसमें आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट निशा कानो ने 101 वोट से BJP की पूजा गर्ग को हराया था। वे इस्माइलाबाद पालिका की पहली चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थीं, मगर उनकी नागरिकता के चलते उनका वोट कैंसिल हो गया था और उनको चेयरपर्सन के पद से हटाया गया था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर