पंजाब में आज भी बारिश के आसार:तापमान में गिरावट, बठिंडा सबसे गर्म, कल से बदलेगा मौसम, मार्च मध्य में सामान्य से अधिक रहेगा पारा

पंजाब में आज भी बारिश के आसार:तापमान में गिरावट, बठिंडा सबसे गर्म, कल से बदलेगा मौसम, मार्च मध्य में सामान्य से अधिक रहेगा पारा

मौसम विभाग की ओर से आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में पड़ सकता है। इसका असर 3 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में भी पड़ने की संभावना है। इस दिन सभी जिलों में हल्की और सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मार्च में पड़ने वाली है गर्मी भले ही मार्च की शुरुआत बारिश से हुई हो, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के बाद पंजाब राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में पड़ सकता है। इसका असर 3 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में भी पड़ने की संभावना है। इस दिन सभी जिलों में हल्की और सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मार्च में पड़ने वाली है गर्मी भले ही मार्च की शुरुआत बारिश से हुई हो, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 15 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर