पंजाब कांग्रेस प्रभारी भुपेश बघेल का दो दिवसीय दौरा:आज चंडीगढ़ में सीनियर नेताओं से करेंगे बैठक, 2022 विधानसभा हार का होगा मंथन

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भुपेश बघेल का दो दिवसीय दौरा:आज चंडीगढ़ में सीनियर नेताओं से करेंगे बैठक, 2022 विधानसभा हार का होगा मंथन

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह चंडीगढ़ में हैं और यहां पार्टी कार्यालय में सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने अमृतसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने अमृतसर में रोड शो किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शनिवार को भूपेश बघेल चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन में सुधार और 2022 के विधानसभा चुनावों में हुई हार की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस इस बार 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए बघेल का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद वे रात 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमृतसर में कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन, रोड शो में दिखी ताकत अमृतसर दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका और रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इस दौरान शहर में रोड शो निकाला गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। केजरीवाल पर तीखा हमला, सत्ता के लोभी करार दिया भूपेश बघेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता का लालच है। एक महीना भी दिल्ली चुनाव हारे नहीं हुआ और वे राज्यसभा जाने की सोच रहे हैं। वे सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं, जनता के लिए नहीं। इसी दौरान जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल पूछा तो वह धन्यवाद कर वहां से चले गए। कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों को किया खारिज हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। इस पर भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अध्यक्ष बदलने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “ये सब अफवाहें हैं और इनमें कोई दम नहीं है। कांग्रेस में किसी भी बदलाव का फैसला हाईकमान लेता है।” उनके इस बयान से पार्टी में चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद है। 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस हाल ही में पंजाब में हुए उपचुनाव और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टी में सकारात्मक माहौल बना है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों में जोरदार वापसी कर सकती है। पार्टी का फोकस अब जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना और आम जनता तक अपनी नीतियों को पहुंचाना है। भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह चंडीगढ़ में हैं और यहां पार्टी कार्यालय में सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने अमृतसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने अमृतसर में रोड शो किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शनिवार को भूपेश बघेल चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन में सुधार और 2022 के विधानसभा चुनावों में हुई हार की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस इस बार 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए बघेल का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद वे रात 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमृतसर में कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन, रोड शो में दिखी ताकत अमृतसर दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका और रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इस दौरान शहर में रोड शो निकाला गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। केजरीवाल पर तीखा हमला, सत्ता के लोभी करार दिया भूपेश बघेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सत्ता का लालच है। एक महीना भी दिल्ली चुनाव हारे नहीं हुआ और वे राज्यसभा जाने की सोच रहे हैं। वे सिर्फ अपने लिए राजनीति करते हैं, जनता के लिए नहीं। इसी दौरान जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सवाल पूछा तो वह धन्यवाद कर वहां से चले गए। कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों को किया खारिज हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। इस पर भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अध्यक्ष बदलने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “ये सब अफवाहें हैं और इनमें कोई दम नहीं है। कांग्रेस में किसी भी बदलाव का फैसला हाईकमान लेता है।” उनके इस बयान से पार्टी में चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद है। 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस हाल ही में पंजाब में हुए उपचुनाव और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टी में सकारात्मक माहौल बना है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों में जोरदार वापसी कर सकती है। पार्टी का फोकस अब जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना और आम जनता तक अपनी नीतियों को पहुंचाना है। भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।   पंजाब | दैनिक भास्कर