अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया ऑपरेशन के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से छह .32 बोर की पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से पंजाब में तस्करी करके लाए गए थे। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश में जुटी पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपी गुरबाज सिंह कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य में अवैध हथियारों की सप्लाई और गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया ऑपरेशन के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से छह .32 बोर की पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से पंजाब में तस्करी करके लाए गए थे। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश में जुटी पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपी गुरबाज सिंह कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य में अवैध हथियारों की सप्लाई और गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब | दैनिक भास्कर
