पंजाब में आज फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राज्य में हालात सुधरे हैं। 1 जनवरी 2025 से 2 जनवरी तक राज्य में 2.3 एमएम बारिश होती है, लेकिन अब राज्य में 5.3 एमएम यानी 130 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में आज तेज धूप खिलने के बाद औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बठिंडा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जो 2 डिग्री तक हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। जानें कहां-कहां बारिश का अलर्ट आज पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा पिछली बारिश के दौरान पंजाब के अमृतसर और पटियाला में ओलावृष्टि हुई थी। जिसके बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ था। किसानों का कहना है कि अब अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो इससे फसलों को नुकसान होगा। वहीं, अगर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं तो इससे भी फसलों को नुकसान होगा और पैदावार कम होगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 23.1 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 9.8 से 25.5 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 11 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राज्य में हालात सुधरे हैं। 1 जनवरी 2025 से 2 जनवरी तक राज्य में 2.3 एमएम बारिश होती है, लेकिन अब राज्य में 5.3 एमएम यानी 130 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में आज तेज धूप खिलने के बाद औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बठिंडा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जो 2 डिग्री तक हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। जानें कहां-कहां बारिश का अलर्ट आज पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा पिछली बारिश के दौरान पंजाब के अमृतसर और पटियाला में ओलावृष्टि हुई थी। जिसके बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ था। किसानों का कहना है कि अब अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो इससे फसलों को नुकसान होगा। वहीं, अगर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं तो इससे भी फसलों को नुकसान होगा और पैदावार कम होगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 23.1 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 9.8 से 25.5 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 11 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 11 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
