हरियाणा के हिसार जिले में रविवार देर रात पति ने अपनी पत्नी पर तेल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। इसके साथ ही आरोपी ने अपनी सौतेली मां को भी आग लगा दी, जिससे वह लगभग आधी जल गई। उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही बैठ गया। सौतेली मां का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे वारदात का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। मामला हिसार में हांसी के गांव महजत का है। आरोपी की पहचान रामभगत के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। उसने अपनी पत्नी भरपो देवी को चारपाई पर ही आग लगाई। वहीं, सौतेली मां गीता देवी को भी आग के हवाले कर दिया। वारदात के समय घर में इन तीनों के अलावा कोई नहीं था। नशे का आदी है रामभगत
पुलिस के अनुसार, रामभगत नशे का आदी है। वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा और उसे 6 माह पहले ही परिजन उसे घर लेकर आए थे। वह अपनी पत्नी से अलग गांव में ही पुराने मकान में रहता था। रविवार को भरपो देवी अपने पति रामभगत को खाना देकर घर चली गई थी। रामभगत ने उसे बाद में फोन कर वापस पास आने के लिए कहा। भरपो देवी ने अपनी सास गीता को बताया तो वह भी साथ बेटे के पास आ गई। मां और पत्नी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी
दोनों जब घर के अंदर कमरे में बैठी तो पहले से ही तैयारी कर बैठे रामभगत ने भरपो देवी और गीता पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। दोनों भाग न सकें, इसके लिए रामभगत ने पहले ही गेट बंद कर दिया था। आग लगने पर दोनों ने शोर मचाया, लेकिन रात का समय होने के कारण उनकी किसी ने आवाज नहीं सुनी। गीता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और गांव में सीढ़ियों के रास्ते बाहर भाग गई। शोर सुनकर आसपास के गांव के लोग जागे और बाहर निकले, लेकिन तब तक गीता आधी से ज्यादा जल चुकी थीं। रामभगत भी वारदात करने के बाद गेट बंद कर घर के बाहर ही बैठ गया। पहले भी कर चुका है हमला
करीब 3 साल पहले रामभगत ने भरपो देवी पर तेजधार हथियार से हमला किया था। भरपो उस हमले में बाल-बाल बच गई थी। उसके बाद भी झगड़ा होता रहता था। भरपो देवी की जगह एक युवक रामभगत को खाना देने के लिए अक्सर जाता था, लेकिन रविवार को भरपो ही गई थी। इस मामले में हांसी के DSP सिद्धार्थ बिश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हरियाणा के हिसार जिले में रविवार देर रात पति ने अपनी पत्नी पर तेल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। इसके साथ ही आरोपी ने अपनी सौतेली मां को भी आग लगा दी, जिससे वह लगभग आधी जल गई। उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही बैठ गया। सौतेली मां का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे वारदात का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। मामला हिसार में हांसी के गांव महजत का है। आरोपी की पहचान रामभगत के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। उसने अपनी पत्नी भरपो देवी को चारपाई पर ही आग लगाई। वहीं, सौतेली मां गीता देवी को भी आग के हवाले कर दिया। वारदात के समय घर में इन तीनों के अलावा कोई नहीं था। नशे का आदी है रामभगत
पुलिस के अनुसार, रामभगत नशे का आदी है। वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा और उसे 6 माह पहले ही परिजन उसे घर लेकर आए थे। वह अपनी पत्नी से अलग गांव में ही पुराने मकान में रहता था। रविवार को भरपो देवी अपने पति रामभगत को खाना देकर घर चली गई थी। रामभगत ने उसे बाद में फोन कर वापस पास आने के लिए कहा। भरपो देवी ने अपनी सास गीता को बताया तो वह भी साथ बेटे के पास आ गई। मां और पत्नी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी
दोनों जब घर के अंदर कमरे में बैठी तो पहले से ही तैयारी कर बैठे रामभगत ने भरपो देवी और गीता पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। दोनों भाग न सकें, इसके लिए रामभगत ने पहले ही गेट बंद कर दिया था। आग लगने पर दोनों ने शोर मचाया, लेकिन रात का समय होने के कारण उनकी किसी ने आवाज नहीं सुनी। गीता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और गांव में सीढ़ियों के रास्ते बाहर भाग गई। शोर सुनकर आसपास के गांव के लोग जागे और बाहर निकले, लेकिन तब तक गीता आधी से ज्यादा जल चुकी थीं। रामभगत भी वारदात करने के बाद गेट बंद कर घर के बाहर ही बैठ गया। पहले भी कर चुका है हमला
करीब 3 साल पहले रामभगत ने भरपो देवी पर तेजधार हथियार से हमला किया था। भरपो उस हमले में बाल-बाल बच गई थी। उसके बाद भी झगड़ा होता रहता था। भरपो देवी की जगह एक युवक रामभगत को खाना देने के लिए अक्सर जाता था, लेकिन रविवार को भरपो ही गई थी। इस मामले में हांसी के DSP सिद्धार्थ बिश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
