चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चे (SKM) के किसान की सोमवार दो घंटे तक चली मीटिंग बेनतीजा रही है। इसके बाद किसानों ने पांच मार्च को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। हालांकि इस मोर्चे से पहले ही अब किसान नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आ रहा है। टांडा में किसान जंगप्रीत चौहान को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पता चला है कि किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पर भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह घर मौजूद नहीं थे। यह जानकारी किसानों द्वारा शेयर की गई है। दूसरी तरफ आज लुधियाना में एसकेएम के नेताओं ने 11 बजे एक इमरजेंसी मीटिंग रखी है। जहां पर इस संघर्ष को लेकर स्ट्रेटजी बनाई जाएगी। हालांकि राज्यों के विभिन्न जिलों में किसानों की तैयारियां पूरी है। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चे (SKM) के किसान की सोमवार दो घंटे तक चली मीटिंग बेनतीजा रही है। इसके बाद किसानों ने पांच मार्च को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। हालांकि इस मोर्चे से पहले ही अब किसान नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आ रहा है। टांडा में किसान जंगप्रीत चौहान को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पता चला है कि किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पर भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह घर मौजूद नहीं थे। यह जानकारी किसानों द्वारा शेयर की गई है। दूसरी तरफ आज लुधियाना में एसकेएम के नेताओं ने 11 बजे एक इमरजेंसी मीटिंग रखी है। जहां पर इस संघर्ष को लेकर स्ट्रेटजी बनाई जाएगी। हालांकि राज्यों के विभिन्न जिलों में किसानों की तैयारियां पूरी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
