रेप के आरोप में सीतापुर जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस लखनऊ ले गई। आज उनकी वॉयस सैंपलिंग होगी।मंगलवार सुबह 7:30 बजे तहसीलदार अतुल सेन सिंह, सीओ सदर दिनेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला पुलिस टीम के साथ जिला जेल पहुंचे। टीम सुबह 8:15 बजे सांसद को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम सांसद को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) ले जाएगी। पीड़िता की ओर से पुलिस को उपलब्ध कराई गई कॉल रिकॉर्डिंग से आरोपी सांसद की वॉयस की मैचिंग की जाएगी। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला बताते हैं…
सीतापुर में एक महिला नेता ने 15 जनवरी को एसपी चक्रेश मिश्र से मुलाकात की। उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। महिला नेता ने आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो सांसद ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सांसद की कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपे। SP ने पीड़िता के आरोपों की 2 दिन जांच की। मेडिकल करवाने के बाद आरोपी सांसद के खिलाफ 17 जनवरी को रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान कराया। 21 जनवरी को सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
21 जनवरी को सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था। नीलम ने कहा- उन्हें अपने पति और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही वह प्रेस वार्ता से चली गई थीं। पीड़ित महिला नेता ने एसपी को उपलब्ध कराई थी कॉल रिकॉर्डिंग… महिला का दावा है कि उसके और सांसद के बीच बातचीत हुई…पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सांसद का विवादों से पुराना नाता
राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा
भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… ठाकुरों ने दूल्हे को पीटा, बिटिया जिदंगीभर ताने सुनेगी:मेरठ में मां बोलीं- गुनाह सिर्फ इतना कि हम गरीब, हाथ-पैर जोड़े, तब रिश्ता बचा किसी तरह रिश्ता बचा, समझिए बेटी की जिंदगी बची है। बारात दरवाजे से लौट गई थी, बेटी ने कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रह पाऊंगी। घबराकर हम लोग दौड़े, बारात को रोका। हाथ-पैर जोड़े, इज्जत का हवाला दिया। पुलिसवालों ने भी सुरक्षा की गारंटी दी। तब दूल्हा और उसके परिजन माने। ये दर्द मेरठ की दुल्हन सोनिया की मां अंगूरी देवी का है। वह कहती हैं कि पूरा परिवार डरा है। हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम गरीब हैं। इस घटना ने जिंदगीभर का दाग लगा दिया। बिटिया ससुराल में ताने सुनेगी। हमारे दरवाजे पर बारात पिटी। दूल्हे को थप्पड़ मारे गए। ऐसा कही होता है क्या? दबंगों ने दलित की बारात पर हमला क्यों किया, गांव के लोग क्या कहते हैं, दुल्हन के घर का माहौल, पुलिस एक्शन हुआ या नहीं? इन सवालों के साथ दैनिक भास्कर की टीम मेरठ मुख्यालय से 30Km दूर कालिंदी गांव पहुंची। वहां दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… रेप के आरोप में सीतापुर जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस लखनऊ ले गई। आज उनकी वॉयस सैंपलिंग होगी।मंगलवार सुबह 7:30 बजे तहसीलदार अतुल सेन सिंह, सीओ सदर दिनेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला पुलिस टीम के साथ जिला जेल पहुंचे। टीम सुबह 8:15 बजे सांसद को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम सांसद को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) ले जाएगी। पीड़िता की ओर से पुलिस को उपलब्ध कराई गई कॉल रिकॉर्डिंग से आरोपी सांसद की वॉयस की मैचिंग की जाएगी। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला बताते हैं…
सीतापुर में एक महिला नेता ने 15 जनवरी को एसपी चक्रेश मिश्र से मुलाकात की। उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। महिला नेता ने आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो सांसद ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सांसद की कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपे। SP ने पीड़िता के आरोपों की 2 दिन जांच की। मेडिकल करवाने के बाद आरोपी सांसद के खिलाफ 17 जनवरी को रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान कराया। 21 जनवरी को सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
21 जनवरी को सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था। नीलम ने कहा- उन्हें अपने पति और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही वह प्रेस वार्ता से चली गई थीं। पीड़ित महिला नेता ने एसपी को उपलब्ध कराई थी कॉल रिकॉर्डिंग… महिला का दावा है कि उसके और सांसद के बीच बातचीत हुई…पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सांसद का विवादों से पुराना नाता
राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा
भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… ठाकुरों ने दूल्हे को पीटा, बिटिया जिदंगीभर ताने सुनेगी:मेरठ में मां बोलीं- गुनाह सिर्फ इतना कि हम गरीब, हाथ-पैर जोड़े, तब रिश्ता बचा किसी तरह रिश्ता बचा, समझिए बेटी की जिंदगी बची है। बारात दरवाजे से लौट गई थी, बेटी ने कहा कि मैं अब जिंदा नहीं रह पाऊंगी। घबराकर हम लोग दौड़े, बारात को रोका। हाथ-पैर जोड़े, इज्जत का हवाला दिया। पुलिसवालों ने भी सुरक्षा की गारंटी दी। तब दूल्हा और उसके परिजन माने। ये दर्द मेरठ की दुल्हन सोनिया की मां अंगूरी देवी का है। वह कहती हैं कि पूरा परिवार डरा है। हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि हम गरीब हैं। इस घटना ने जिंदगीभर का दाग लगा दिया। बिटिया ससुराल में ताने सुनेगी। हमारे दरवाजे पर बारात पिटी। दूल्हे को थप्पड़ मारे गए। ऐसा कही होता है क्या? दबंगों ने दलित की बारात पर हमला क्यों किया, गांव के लोग क्या कहते हैं, दुल्हन के घर का माहौल, पुलिस एक्शन हुआ या नहीं? इन सवालों के साथ दैनिक भास्कर की टीम मेरठ मुख्यालय से 30Km दूर कालिंदी गांव पहुंची। वहां दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
कांग्रेस सांसद को सीतापुर से लखनऊ ले गई पुलिस:आज वॉयस सैंपलिंग होगी, यौन शोषण मामले में बंद हैं राकेश राठौर
