पंजाब के अमृतसर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाप-बेटे अमोलक सिंह और महाबीर सिंह उर्फ गोल्डी तरनतारन के गांव ठट्ठा के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई इलाकों में एनडीपीएस के तहत केस पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 3 किलो हेरोइन, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी और अपराध में इस्तेमाल किया वाहन बरामद किया गया था। अमोलक सिंह अपने बेटे महावीर के साथ मिलकर ड्रग कार्टल चला रहा था। दोनों को 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था। अमोलक सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में उसके खिलाफ कई एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पुलिस गहनता से कर रही जांच पुलिस ने आरोपियों से 30 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूसों की दो मैगजीन, 306 सिंगल बैरल स्प्रिंगफील्ड राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक लाख रुपए की ड्रग मनी भी मिली है। जांच में पता चला है कि आरोपी के पास फर्जी हथियार लाइसेंस भी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बरामदगी की संभावना है। पंजाब के अमृतसर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाप-बेटे अमोलक सिंह और महाबीर सिंह उर्फ गोल्डी तरनतारन के गांव ठट्ठा के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई इलाकों में एनडीपीएस के तहत केस पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 3 किलो हेरोइन, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी और अपराध में इस्तेमाल किया वाहन बरामद किया गया था। अमोलक सिंह अपने बेटे महावीर के साथ मिलकर ड्रग कार्टल चला रहा था। दोनों को 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था। अमोलक सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में उसके खिलाफ कई एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पुलिस गहनता से कर रही जांच पुलिस ने आरोपियों से 30 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूसों की दो मैगजीन, 306 सिंगल बैरल स्प्रिंगफील्ड राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक लाख रुपए की ड्रग मनी भी मिली है। जांच में पता चला है कि आरोपी के पास फर्जी हथियार लाइसेंस भी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बरामदगी की संभावना है। पंजाब | दैनिक भास्कर
