हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद अगले 4 दिन तक मौसम रहेगा। प्रदेशभर में आज से 8 मार्च तक धूप खिलेगी। इससे ऊंचे क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य हो पाएगा, जहां हैवी स्नोफॉल के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला के कई क्षेत्रों में एक सप्ताह से बिजली गुल है। सड़कें बंद पड़ी है और पानी की पाइपें जमने की वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा। ऐसे में मौसम साफ रहने से प्रदेश वासियों जन जीवन सामान्य हो पाएगा। प्रदेश में 190 से ज्यादा सड़कें और 450 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर पांच दिन से बंद है। मौसम साफ होने पर इनकी बहाली के काम में तेजी आएगी। 9 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा प्रदेश में 9 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) फिर एक्टिव हो रहा है। इसका असर 10 मार्च को नजर आएगा। इस दिन अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मगर 9 मार्च तक पहाड़ों पर मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी से पहाड़ों पर लौटी ठंड फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर ठंड लौट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान अभी भी भी नॉर्मल से 3.5 डिग्री कम चल रहा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री की गिरावट के बाद 16.2 डिग्री, डलहौजी का पारा 8.4 डिग्री की कमी के बाद 6.5 डिग्री, मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री की कमी के साथ 6.8 डिग्री रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। अगले तीन-चार दिन में इसमें उछाल आएगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद अगले 4 दिन तक मौसम रहेगा। प्रदेशभर में आज से 8 मार्च तक धूप खिलेगी। इससे ऊंचे क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य हो पाएगा, जहां हैवी स्नोफॉल के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला के कई क्षेत्रों में एक सप्ताह से बिजली गुल है। सड़कें बंद पड़ी है और पानी की पाइपें जमने की वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा। ऐसे में मौसम साफ रहने से प्रदेश वासियों जन जीवन सामान्य हो पाएगा। प्रदेश में 190 से ज्यादा सड़कें और 450 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर पांच दिन से बंद है। मौसम साफ होने पर इनकी बहाली के काम में तेजी आएगी। 9 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा प्रदेश में 9 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) फिर एक्टिव हो रहा है। इसका असर 10 मार्च को नजर आएगा। इस दिन अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मगर 9 मार्च तक पहाड़ों पर मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी से पहाड़ों पर लौटी ठंड फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर ठंड लौट आई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान अभी भी भी नॉर्मल से 3.5 डिग्री कम चल रहा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री की गिरावट के बाद 16.2 डिग्री, डलहौजी का पारा 8.4 डिग्री की कमी के बाद 6.5 डिग्री, मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री की कमी के साथ 6.8 डिग्री रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। अगले तीन-चार दिन में इसमें उछाल आएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
