हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम में सोशल साइंस के पेपर में कॉपी भरने से यानी खूब लिखने से, बहुत अच्छे नंबर मिलते हैं, ये आम धारणा है। पर आज के दौर में ये सही नहीं हैं। मेरी सभी स्टूडेंट्स को यही सलाह है कि हमेशा सटीक और ‘टू द पॉइंट’ ही जवाब लिखें। आंसर लिखते समय वर्ड लिमिट की समय सीमा का जरूर ध्यान रखें। ये कहना यूपी बोर्ड के सोशल साइंस एक्सपर्ट राजीव सिंह का। उन्होंने बताया कि एग्जाम शुरू होने से पहले पेपर को गहनता से पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। कैंपस@लखनऊ सीरीज के 130वें एपिसोड में लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज के सोशल साइंस के प्रवक्ता राजीव सिंह से खास बातचीत.. राजीव सिंह ने कहा- सोशल साइंस के विषय में हिस्ट्री, सिविक्स, ज्योग्राफी और इकोनॉमिक्स पर बेस सवाल रहते हैं। इनमें ज्योग्राफी और इकोनॉमिक्स में फिगर और डायग्राम का भी रोल रहता हैं। हमेशा याद रखें कि मैप में इंडिकेशन करते समय मार्किंग साफ और सुथरी रखें। उन्होंने कहा- पेपर को एक सीक्वेंस से करें। साथ ही इस बात का जरूर ध्यान रखें कि किसी सवाल के जवाब देने में बहुत ज्यादा समय वेस्ट करने की जरूरत नहीं हैं। इसके अलावा सबसे अहम बात ये हैं कि कोई भी सवाल बिना अटेंप्ट किया ना छोड़े। हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम में सोशल साइंस के पेपर में कॉपी भरने से यानी खूब लिखने से, बहुत अच्छे नंबर मिलते हैं, ये आम धारणा है। पर आज के दौर में ये सही नहीं हैं। मेरी सभी स्टूडेंट्स को यही सलाह है कि हमेशा सटीक और ‘टू द पॉइंट’ ही जवाब लिखें। आंसर लिखते समय वर्ड लिमिट की समय सीमा का जरूर ध्यान रखें। ये कहना यूपी बोर्ड के सोशल साइंस एक्सपर्ट राजीव सिंह का। उन्होंने बताया कि एग्जाम शुरू होने से पहले पेपर को गहनता से पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। कैंपस@लखनऊ सीरीज के 130वें एपिसोड में लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज के सोशल साइंस के प्रवक्ता राजीव सिंह से खास बातचीत.. राजीव सिंह ने कहा- सोशल साइंस के विषय में हिस्ट्री, सिविक्स, ज्योग्राफी और इकोनॉमिक्स पर बेस सवाल रहते हैं। इनमें ज्योग्राफी और इकोनॉमिक्स में फिगर और डायग्राम का भी रोल रहता हैं। हमेशा याद रखें कि मैप में इंडिकेशन करते समय मार्किंग साफ और सुथरी रखें। उन्होंने कहा- पेपर को एक सीक्वेंस से करें। साथ ही इस बात का जरूर ध्यान रखें कि किसी सवाल के जवाब देने में बहुत ज्यादा समय वेस्ट करने की जरूरत नहीं हैं। इसके अलावा सबसे अहम बात ये हैं कि कोई भी सवाल बिना अटेंप्ट किया ना छोड़े। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
UP BOARD- 10वीं एग्जाम तैयारी स्पेशल:सोशल साइंस के पेपर में टू द पॉइंट जवाब लिखें, हिस्ट्री-सिविक्स में जनरल नॉलेज काम आएगा
