हरियाणा में सर्दी का मौसम फिर से शुरू हो गया है। रात से ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.. 9 से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, वहीं उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा। तेज हवाओं के दौरान किसान सिंचाई न करें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों को गेहूं की फसल की लगातार निगरानी करने और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाने को कहा गया है। मौसम की आखिरी शीतलहर शुरू वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 4 दिनों में एक बार फिर हरियाणा में रात का तापमान, खासकर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में, सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगा और कुछ जगहों पर इस साल के मौसम की आखिरी शीतलहर चलने की आशंका है। पूरे इलाके में तेज हवाएं चलने की वजह से हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। हरियाणा में सर्दी का मौसम फिर से शुरू हो गया है। रात से ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। वहीं, रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.. 9 से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, वहीं उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा। तेज हवाओं के दौरान किसान सिंचाई न करें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों को गेहूं की फसल की लगातार निगरानी करने और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाने को कहा गया है। मौसम की आखिरी शीतलहर शुरू वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 4 दिनों में एक बार फिर हरियाणा में रात का तापमान, खासकर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में, सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगा और कुछ जगहों पर इस साल के मौसम की आखिरी शीतलहर चलने की आशंका है। पूरे इलाके में तेज हवाएं चलने की वजह से हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
