स्वामी ओमवेश बोले- महाना जी सुदर्शन चक्रधारी हैं:विधानसभा में गुटखा थूकने वाले विधायक पर 1000 का जुर्माना; अतुल प्रधान का सदन से वॉकआउट

स्वामी ओमवेश बोले- महाना जी सुदर्शन चक्रधारी हैं:विधानसभा में गुटखा थूकने वाले विधायक पर 1000 का जुर्माना; अतुल प्रधान का सदन से वॉकआउट

यूपी विधानसभा में बजट सत्र का बुधवार को आखिरी दिन है। सिर्फ 11 मंत्री विधानसभा पहुंचे हैं। ज्यादातर भाजपा विधायक भी नहीं आए हैं। सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने सतीश महाना को सुदर्शन चक्रधारी, ज्ञानवान कहकर संबोधित किया। कहा- आपको बारंबार प्रणाम करता हूं। मैं अध्यक्ष के लिए शायरी सुना रहा हूं, मक्खन नहीं लगा रहा। इधर, विधानसभा में गुटखा थूकने वाले विधायक पर 1000 का जुर्माना लगाया गया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार पर जैन समुदाय के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने बागपत के बड़ौत में मचान से गिरकर 9 मौतों का जिक्र किया। कहा- सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर श्रद्धांजलि नहीं दी। कोई मुआवजा भी नहीं दिया। अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए हैं। इस पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुआवजे की बात सीएम तक पहुंचाई जाएगी। इस पर अतुल प्रधान ने असंतुष्टि जताई। वह सदन से वॉक आउट कर गए। सुरेश खन्ना ने सपा विधायक संदीप सिंह का जवाब देते हुए कहा- आपकी पीड़ा समझ रहे हैं। सपा विधायक ने 100 से 250 की आबादी वाली बसावट को जोड़ने के लिए सड़क बनाने का सवाल पूछा था। मंत्री खन्ना ने कहा कि- योगी सरकार 250 तक की आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। इस साल 150 से 250 की आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 200 करोड़ का फंड रखा है। सरकार ने पूरे प्रदेश में सर्वे कराकर पता किया गया कि कौन सी सड़क 100, कौन सी 500 और कौन सी 1000 आबादी वाली है। वहीं, अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हमारे भी भट्‌टे हैं, मालिकों को अफसर परेशान करते हैं। विधानसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…. यूपी विधानसभा में बजट सत्र का बुधवार को आखिरी दिन है। सिर्फ 11 मंत्री विधानसभा पहुंचे हैं। ज्यादातर भाजपा विधायक भी नहीं आए हैं। सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने सतीश महाना को सुदर्शन चक्रधारी, ज्ञानवान कहकर संबोधित किया। कहा- आपको बारंबार प्रणाम करता हूं। मैं अध्यक्ष के लिए शायरी सुना रहा हूं, मक्खन नहीं लगा रहा। इधर, विधानसभा में गुटखा थूकने वाले विधायक पर 1000 का जुर्माना लगाया गया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरकार पर जैन समुदाय के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने बागपत के बड़ौत में मचान से गिरकर 9 मौतों का जिक्र किया। कहा- सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर श्रद्धांजलि नहीं दी। कोई मुआवजा भी नहीं दिया। अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए हैं। इस पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुआवजे की बात सीएम तक पहुंचाई जाएगी। इस पर अतुल प्रधान ने असंतुष्टि जताई। वह सदन से वॉक आउट कर गए। सुरेश खन्ना ने सपा विधायक संदीप सिंह का जवाब देते हुए कहा- आपकी पीड़ा समझ रहे हैं। सपा विधायक ने 100 से 250 की आबादी वाली बसावट को जोड़ने के लिए सड़क बनाने का सवाल पूछा था। मंत्री खन्ना ने कहा कि- योगी सरकार 250 तक की आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। इस साल 150 से 250 की आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 200 करोड़ का फंड रखा है। सरकार ने पूरे प्रदेश में सर्वे कराकर पता किया गया कि कौन सी सड़क 100, कौन सी 500 और कौन सी 1000 आबादी वाली है। वहीं, अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हमारे भी भट्‌टे हैं, मालिकों को अफसर परेशान करते हैं। विधानसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर