हिसार में वेदा कैफे में तेज म्यूजिक बैन:चारों ओर कैमरे भी लगाने होंगे, विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के साथ चल रहा विवाद

हिसार में वेदा कैफे में तेज म्यूजिक बैन:चारों ओर कैमरे भी लगाने होंगे, विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के साथ चल रहा विवाद

हरियाणा के हिसार में विद्युत नगर स्थित वेदा कैफे विवाद में उलझता जा रहा है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी ने वेदा कैफे संचालक के आगे ऐसी शर्तें रख दी है जो कैफे संचालक के लिए सिर दर्द बन सकती है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी ने आज डायरेक्टर प्रोजेक्ट विनीता सिंह से मुलाकात की। इसमें एसई सिविल राजकुमार, एक्सईएन सिविल सुदीप बामल, संकल्प परिहार एक्सईएन एस्टेट ऑफिसर मौजूद रहे। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इसमें वेदा कैफे संचालक भी मौजूद रहे। इसमें 6 बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसमें कैफे में तेज म्यूजिक पर रोक, कैमरे के चारों तरफ कैमरे लगाने जैसी मांगे हैं जो वेदा कैफे ही नहीं यहां आने वाले ग्राहकों के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के सदस्य होशियार सिंह, वीरेंद्र राणा, अमर कुमार, सतेंद्र खेदड़, प्रवेश कुमार, सतीश बूरा, रणदीप सिंह, राजबीर पूनियां मौजूद रहे। वेदा कैफे में आने वाले कपल पार्क में आपत्तिजनक हालत में बैठे हैं… करीब 20 दिन से चल रहा विवाद
विद्युत नगर कॉलोनी में वेदा कैफे के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कैफे के नाम पर कॉलोनी का माहौल खराब किया जा रहा है। कैफे संचालक ने पार्क पर कब्जा किया हुआ है जिसमें लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में बैठते हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को दिक्कत हो रही है। बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। वेदा कैफे खुलने से पहले कॉलोनी में शांति थी। अब परिवारों और बच्चों का रहना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि विद्युत नगर से बाहर के लोगों के कैफे में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। हरियाणा के हिसार में विद्युत नगर स्थित वेदा कैफे विवाद में उलझता जा रहा है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी ने वेदा कैफे संचालक के आगे ऐसी शर्तें रख दी है जो कैफे संचालक के लिए सिर दर्द बन सकती है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी ने आज डायरेक्टर प्रोजेक्ट विनीता सिंह से मुलाकात की। इसमें एसई सिविल राजकुमार, एक्सईएन सिविल सुदीप बामल, संकल्प परिहार एक्सईएन एस्टेट ऑफिसर मौजूद रहे। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इसमें वेदा कैफे संचालक भी मौजूद रहे। इसमें 6 बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसमें कैफे में तेज म्यूजिक पर रोक, कैमरे के चारों तरफ कैमरे लगाने जैसी मांगे हैं जो वेदा कैफे ही नहीं यहां आने वाले ग्राहकों के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती है। विद्युत नगर वेलफेयर कमेटी के सदस्य होशियार सिंह, वीरेंद्र राणा, अमर कुमार, सतेंद्र खेदड़, प्रवेश कुमार, सतीश बूरा, रणदीप सिंह, राजबीर पूनियां मौजूद रहे। वेदा कैफे में आने वाले कपल पार्क में आपत्तिजनक हालत में बैठे हैं… करीब 20 दिन से चल रहा विवाद
विद्युत नगर कॉलोनी में वेदा कैफे के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कैफे के नाम पर कॉलोनी का माहौल खराब किया जा रहा है। कैफे संचालक ने पार्क पर कब्जा किया हुआ है जिसमें लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में बैठते हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को दिक्कत हो रही है। बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। वेदा कैफे खुलने से पहले कॉलोनी में शांति थी। अब परिवारों और बच्चों का रहना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि विद्युत नगर से बाहर के लोगों के कैफे में प्रवेश पर रोक लगाई जाए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर