पंजाब में महिला सुरक्षा के लिए हिफाजत प्रोजेक्ट आएगी:कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर करेंगी उद्घाटन, पीड़ितों को मिलेगी तुरंत मदद

पंजाब में महिला सुरक्षा के लिए हिफाजत प्रोजेक्ट आएगी:कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर करेंगी उद्घाटन, पीड़ितों को मिलेगी तुरंत मदद

पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ कदम उठाने के बाद अब सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने की पहल की है। आज सरकार की ओर से ‘हिफाजत प्रोजेक्ट’ लॉन्च किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़ में इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर वन स्टॉप सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा ‘सखी वेब पोर्टल’ के जरिए बचाव कार्यों की निगरानी की जाएगी। महिलाएं किसी भी समस्या के लिए 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जहां से उन्हें जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। दस मिनट में मदद मिलेगी हिफाजत प्रोजेक्ट में राज्य के किसी भी कोने से महिला से काेई शारीरिक, भावात्मक हिंसा होती है 181 पर कॉल कर सकती है। इन मामलों में दस मिनट एक्शन होगा। यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट रहेगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विभाग प्रोटेक्शन अफसर को आधुनिक गाड़ी दी जाएगी। एक साल में 4300 महिलाएं हिंसा का शिकार पंजाब में अप्रैल 2024 से जनवरी तक 4309 महिलाओं के साथ हिंसा के मामले सामने आए थे। ज्यादातर दिक्कत बार्डर एरिया में आ रही है। यह आंकड़े केवल वन स्टाप सेंटर के है। कई महिलाएं अपने साथ हो रही हिंसा को लेकर आवाज नहीं उठाती है। कई महिलाओं को इसकी जानकारी ही नहीं है कहां शिकायत करें। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के खिलाफ कदम उठाने के बाद अब सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने की पहल की है। आज सरकार की ओर से ‘हिफाजत प्रोजेक्ट’ लॉन्च किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़ में इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर वन स्टॉप सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा ‘सखी वेब पोर्टल’ के जरिए बचाव कार्यों की निगरानी की जाएगी। महिलाएं किसी भी समस्या के लिए 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जहां से उन्हें जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। दस मिनट में मदद मिलेगी हिफाजत प्रोजेक्ट में राज्य के किसी भी कोने से महिला से काेई शारीरिक, भावात्मक हिंसा होती है 181 पर कॉल कर सकती है। इन मामलों में दस मिनट एक्शन होगा। यह देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट रहेगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विभाग प्रोटेक्शन अफसर को आधुनिक गाड़ी दी जाएगी। एक साल में 4300 महिलाएं हिंसा का शिकार पंजाब में अप्रैल 2024 से जनवरी तक 4309 महिलाओं के साथ हिंसा के मामले सामने आए थे। ज्यादातर दिक्कत बार्डर एरिया में आ रही है। यह आंकड़े केवल वन स्टाप सेंटर के है। कई महिलाएं अपने साथ हो रही हिंसा को लेकर आवाज नहीं उठाती है। कई महिलाओं को इसकी जानकारी ही नहीं है कहां शिकायत करें।   पंजाब | दैनिक भास्कर