करनाल के जंगल में मिला अज्ञात का शव:गर्दन पर फंदे के निशान, चेहरा पड़ा काला, पेड़ की टहनी पर मिली शर्ट

करनाल के जंगल में मिला अज्ञात का शव:गर्दन पर फंदे के निशान, चेहरा पड़ा काला, पेड़ की टहनी पर मिली शर्ट

करनाल जिले के घरौंडा में गांव पनौड़ी के स्टेडियम के पास जंगलों में एक प्रवासी का शव संदिग्ध हालातों में मिला है। मृतक का चेहरा बिल्कुल काला पड़ चुका है और शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पेड़ की टहनी पर एक शर्ट भी लटकी मिली है। शव की गर्दन पर हैंगिंग जैसा निशान भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस प्राथमिक तौर पर सुसाइड मान रही है, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने ली तलाशी वहीं घटना की सूचना के बाद एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मृतक के कपड़ों की भी तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसा डॉक्यूमेंट नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए करनाल के शवगृह में रखवा दिया है। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसान अपनी पत्नी के साथ आया था खेत जानकारी के अनुसार गांव पनौड़ी के एक ग्रामीण बलजीत ने स्टेडियम के पास ठेके पर खेत लिए हुए है। शुक्रवार की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में गया था। जब वे दोनों अपनी बाइक पर वापिस लौट रहे थे, तो उसकी पत्नी की नजर पेड़ के नीचे पेड़ एक व्यक्ति पर पड़ी। उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने बाइक को रोका और पेड़ के पास गए। वहां पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था, जिसमें कोई भी हलचल नहीं थी। उसने तुरंत गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजबीर को मामले की जानकारी दी। सरपंच प्रतिनिधि ने डायल-112 काे कॉल किया। ईआरवी-415 मौके पर पहुंची। ईआरवी इंचार्ज बलराज गोस्वामी ने घरौंडा थाना को सूचित किया। जिसके बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हैंगिंग का लग रहा मामला पुलिस की माने तो मृतक की बॉडी दो या तीन दिन पुरानी है। पेड़ के नीचे लेटी हुई हालत में बॉडी पड़ी हुई थी। जिसका चेहरा काला हो चुका था। मृतक ने सफेद रंग की टी शर्ट और हरे रंग का लोअर पहना हुआ है। पेड़ की पतली सी टहनी पर एक शर्ट भी मिली है। थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि हो सकता है कि मृतक ने सुसाइड किया हो, लेकिन मौत के असली कारण तो पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएंगे। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शवगृह करनाल में रखवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो मृतक का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। करनाल जिले के घरौंडा में गांव पनौड़ी के स्टेडियम के पास जंगलों में एक प्रवासी का शव संदिग्ध हालातों में मिला है। मृतक का चेहरा बिल्कुल काला पड़ चुका है और शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पेड़ की टहनी पर एक शर्ट भी लटकी मिली है। शव की गर्दन पर हैंगिंग जैसा निशान भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस प्राथमिक तौर पर सुसाइड मान रही है, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने ली तलाशी वहीं घटना की सूचना के बाद एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मृतक के कपड़ों की भी तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसा डॉक्यूमेंट नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए करनाल के शवगृह में रखवा दिया है। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसान अपनी पत्नी के साथ आया था खेत जानकारी के अनुसार गांव पनौड़ी के एक ग्रामीण बलजीत ने स्टेडियम के पास ठेके पर खेत लिए हुए है। शुक्रवार की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में गया था। जब वे दोनों अपनी बाइक पर वापिस लौट रहे थे, तो उसकी पत्नी की नजर पेड़ के नीचे पेड़ एक व्यक्ति पर पड़ी। उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने बाइक को रोका और पेड़ के पास गए। वहां पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था, जिसमें कोई भी हलचल नहीं थी। उसने तुरंत गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजबीर को मामले की जानकारी दी। सरपंच प्रतिनिधि ने डायल-112 काे कॉल किया। ईआरवी-415 मौके पर पहुंची। ईआरवी इंचार्ज बलराज गोस्वामी ने घरौंडा थाना को सूचित किया। जिसके बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हैंगिंग का लग रहा मामला पुलिस की माने तो मृतक की बॉडी दो या तीन दिन पुरानी है। पेड़ के नीचे लेटी हुई हालत में बॉडी पड़ी हुई थी। जिसका चेहरा काला हो चुका था। मृतक ने सफेद रंग की टी शर्ट और हरे रंग का लोअर पहना हुआ है। पेड़ की पतली सी टहनी पर एक शर्ट भी मिली है। थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि हो सकता है कि मृतक ने सुसाइड किया हो, लेकिन मौत के असली कारण तो पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएंगे। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शवगृह करनाल में रखवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो मृतक का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर