हरियाणा के जींद जिले में एक किसान नेत्री ने गांव के व्यक्ति पर 6 साल तक रेप करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस दी शिकायत में सदर क्षेत्र के गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 तक गांव के ही सुरेंद्र ने षड़यंत्र के तहत उसे फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद सुरेंद्र ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 6 साल तक लगातार सुरेंद्र ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने दी शिकायत सुरेंद्र की पत्नी ने भी इस काम में उसका साथ किया। शारीरिक और मानसिक शोषण हद से ज्यादा बढ़ने के बाद तंग आकर उसने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रही हैं। महिला थाना पुलिस ने सुरेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ साजिश रचने, मारपीट, निजी जिंदगी में दखल और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जींद जिले में एक किसान नेत्री ने गांव के व्यक्ति पर 6 साल तक रेप करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस दी शिकायत में सदर क्षेत्र के गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 तक गांव के ही सुरेंद्र ने षड़यंत्र के तहत उसे फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद सुरेंद्र ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद 6 साल तक लगातार सुरेंद्र ने उसके साथ रेप किया और मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने दी शिकायत सुरेंद्र की पत्नी ने भी इस काम में उसका साथ किया। शारीरिक और मानसिक शोषण हद से ज्यादा बढ़ने के बाद तंग आकर उसने महिला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायतकर्ता किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय रही हैं। महिला थाना पुलिस ने सुरेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ साजिश रचने, मारपीट, निजी जिंदगी में दखल और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल:बोले: राहुल गांधी की आरक्षण विरोधी नीति, कांग्रेस ने संविधान के साथ की छेड़छाड़
रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल:बोले: राहुल गांधी की आरक्षण विरोधी नीति, कांग्रेस ने संविधान के साथ की छेड़छाड़ केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को रोहतक पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आरक्षण विरोधी नीति है। विदेश में रहते हुए उन्होंने अपने बयान में इस बात के संकेत दिए हैं। कांग्रेस पहले भी संविधान के साथ छेड़छाड़ कर चुकी है। जिससे साफ है कि कांग्रेस संविधान बदलना चाहती है, भाजपा नहीं। अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान को बदलने का काम किया है। उन्होंने संविधान की आत्मा के साथ भी छेड़छाड़ की है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। जबकि स्थिति इसके उलट है। भाजपा की जगह कांग्रेस संविधान बदलने की सोचती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनका परिवार दलित विरोधी है। 1951 से लेकर अब तक कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ रही है। अब राहुल गांधी ने बयान दिया है, इससे पहले जवाहर लाल नेहरू ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र तक लिखा था। सैलजा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री का बयान
अर्जुन राम मेघवाल ने सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के बयान पर कहा कि दलितों का अपमान करने की कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। कुमारी सैलजा कांग्रेस की बड़ी नेता है और दलित समाज से आती हैं। किसी भी नेता का हम अपमान बर्दाश्त नहीं करते, जिसमें अपशब्द बोले जाते हैं। पूर्व सीम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों ने कुमारी सैलजा पर जातिगत अपशब्द बोले हैं, जो कतई मान्य नहीं हैं। ना ही हरियाणा की जनता और ना ही दलित समाज माफ करेगा। फेक नेरेटिव फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी फेक नेरेटिव फैलाने की पुरानी आदत है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भी पहला चुनाव फेक नेरेटिव से हारे थे। कोशिश की बाबा साहेब ने भी समझाने की। लेकिन कांग्रेस ने अपने फेक नेरेटिव के चलते बाबा साहेब को हरा दिया। लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। इसलिए अगला चुनाव बाबा साहेब भीमराव अंबेडर जीत गए।
कुरूक्षेत्र में दोषी को 10 साल की सजा:अदालत ने लगाया 25 हजार का लगाया जुर्माना, आंगनबाड़ी वर्कर से की थी लूट
कुरूक्षेत्र में दोषी को 10 साल की सजा:अदालत ने लगाया 25 हजार का लगाया जुर्माना, आंगनबाड़ी वर्कर से की थी लूट हरियाणा के कुरुक्षेत्र की अदालत ने आंगनबाड़ी वर्कर से छीना झपटी करने के दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी विनोद कुमार उर्फ गोरखा निवासी डेरा लाडवा पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। दोषी महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गया था। एक साल पहले की घटना थाना लाडवा में 15 जून 2023 को दर्ज शिकायत में पीड़ित नीलम रानी निवासी लाडवा ने बताया था कि वह आंगनबाड़ी में पोटली गांव जिला यमुनानगर में कार्यरत है। 15 जून 2023 की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर लौट रही थी। जैसे ही पालिका कार्यालय लाडवा के पास पहुंची तो, पीछे से आया युवक उसके कानों से सोने की बालियां पर झपट्टा मार छीनकर फरार हो गया था। जख्मी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया था। काटनी होगी अलग से सजा जिला न्यायवादी मैनपाल सिंह ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर विनोद कुमार को दोषी मानते हुए आईपीसी की धारा 379-बी के तहत 10 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को 3 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
रोहतक की महिलाओं का मन की बात में जिक्र:PM ने की हथकरघा उद्योग की तारीफ, बोले- आर्थिक आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
रोहतक की महिलाओं का मन की बात में जिक्र:PM ने की हथकरघा उद्योग की तारीफ, बोले- आर्थिक आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के रोहतक में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे उन्नति स्वयं सहायता समूह का जिक्र किया। जिसमें पीएम मोदी ने हथकरघा उद्योग की तारीफ करते हुए कहा कि रोहतक की महिलाएं आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आइए ऐसे रंगों की बात करें, जिसने रोहतक की 250 से अधिक महिलाओं के जीवन में खुशहाली भर दी। कपड़ों पर डिजाइन करती हैं महिलाएं रंग हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें चलाकर और छोटा-मोटा काम करके गुजारा करती थीं। लेकिन आगे बढ़ने की चाहत सभी में होती है। इसलिए उन्होंने उन्नति स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का फैसला किया। इस समूह से जुड़कर उन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई का प्रशिक्षण लिया। कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरने वाली ये महिलाएं आज लाखों रुपये कमा रही हैं। इनके द्वारा बनाए गए बेड कवर, साड़ियां और दुपट्टों की बाजार में काफी मांग है। रोहतक की इन महिलाओं की तरह देश के विभिन्न भागों में काम करने वाली अन्य महिलाएं भी हथकरघा को लोकप्रिय बनाने में लगी हुई हैं।