शिवरात्रि मेले में चोरी के 2 मामलों का खुलासा:नागपुर की 3 महिलाएं और भिउली के 2 युवक गिरफ्तार, अभी सामान बरामद नहीं

शिवरात्रि मेले में चोरी के 2 मामलों का खुलासा:नागपुर की 3 महिलाएं और भिउली के 2 युवक गिरफ्तार, अभी सामान बरामद नहीं

हिमाचल के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान हुई चोरी की दो वारदातों का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इन मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किया है। पहली घटना में एक महिला के पर्स से 6,500 रुपए की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने नागपुर की रहने वाली तीन महिलाओं शालू, प्रिया और राधा को गिरफ्तार किया है। दूसरी वारदात इंदिरा मार्केट के स्टॉल से हुई थी। यहां से 30 हजार रुपए की सामग्री और 5 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई थी। इस मामले में भिउली के बंगाला बस्ती के रहने वाले रिंकू और रोहन को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहला मामला बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) के तहत और दूसरा धारा 305(ए) के तहत दर्ज किया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गत रात गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है। हिमाचल के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान हुई चोरी की दो वारदातों का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इन मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किया है। पहली घटना में एक महिला के पर्स से 6,500 रुपए की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने नागपुर की रहने वाली तीन महिलाओं शालू, प्रिया और राधा को गिरफ्तार किया है। दूसरी वारदात इंदिरा मार्केट के स्टॉल से हुई थी। यहां से 30 हजार रुपए की सामग्री और 5 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई थी। इस मामले में भिउली के बंगाला बस्ती के रहने वाले रिंकू और रोहन को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहला मामला बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) के तहत और दूसरा धारा 305(ए) के तहत दर्ज किया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गत रात गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर