हिमाचल के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल तीन जिले ऊना, हमीरपुर और मंडी में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछेक क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हमीरपुर जिला में शीतलहर का अलर्ट दिया गया है। 8-11 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में फिर बर्फबारी मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम दोबारा खराब होगा और अगले 96 घंटे तक यानी 11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी हो सकती है। डलहौजी का तापमान 24 घंटे में 11.6 डिग्री गिरा वहीं बीते 48 घंटे के दौरान बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। डलहौजी के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई और यहां का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। मनाली का पारा 10 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली के तापमान में 24 घंटे के दौरान -10.0 डिग्री की कमी आई है और मनाली का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री रह गया है, जो कि सामान्य से -6.3 डिग्री कम है। शिमला का अधिकतम तापमान भी 24 घंटे के दौरान 7.6 डिग्री गिरने के बाद 10.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा है और सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे लुढ़का है। हिमाचल के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल तीन जिले ऊना, हमीरपुर और मंडी में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछेक क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हमीरपुर जिला में शीतलहर का अलर्ट दिया गया है। 8-11 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में फिर बर्फबारी मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम दोबारा खराब होगा और अगले 96 घंटे तक यानी 11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी हो सकती है। डलहौजी का तापमान 24 घंटे में 11.6 डिग्री गिरा वहीं बीते 48 घंटे के दौरान बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। डलहौजी के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई और यहां का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। मनाली का पारा 10 डिग्री नीचे लुढ़का मनाली के तापमान में 24 घंटे के दौरान -10.0 डिग्री की कमी आई है और मनाली का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री रह गया है, जो कि सामान्य से -6.3 डिग्री कम है। शिमला का अधिकतम तापमान भी 24 घंटे के दौरान 7.6 डिग्री गिरने के बाद 10.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में 4.4 डिग्री गिरा है और सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे लुढ़का है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
महिला की टांग का दर्द छीन ले गया 7 जिंदगियां:कुल्लू में बाढ़ पर घर से निकल रहे थे, घर-गाड़ी समेत पानी में बह गए
महिला की टांग का दर्द छीन ले गया 7 जिंदगियां:कुल्लू में बाढ़ पर घर से निकल रहे थे, घर-गाड़ी समेत पानी में बह गए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से आई बाढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 लोग बह गए। ये सभी परिवार एक सदस्य को बचाने के चक्कर में बहे। परिवार की महिला सदस्य की टांग में दर्द था, ऐसे में जब बाढ़ आई तो महिला भाग नहीं पाई। महिला के साथ उसकी मां, पति, 2 बेटे और 2 नेपाली नौकर बह गए। इनमें से महिला के पति का शव मिल गया है, जबकि बाकी का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला की पहचान रेवता देवी के रूप में हुई है। महिला के साथ उसका पति जिया लाल, बड़ा बेटा भरत भूषण, छोटा बेटा ब्रिज भूषण, मां (रेवता की मां) दलु देवी और 2 नेपाली बहे। स्थानीय निवासी एरिक कायथ ने बताया कि श्रीखंड के साथ लगते जांओ गांव के निवासियों ने निरमंड के बाघीपुल के लोगों को रात में ही फोन करके बादल फटने की सूचना देकर अलर्ट कर दिया था। इसके बाद निरमंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आधी रात में अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए थे। एरिक ने बताया कि जिया लाल का पूरा परिवार भी घर छोड़कर वहां से गाड़ी में निकलने को तैयार था। उनका एक बेटा गाड़ी में बैठ भी गया था। रेवता देवी के टांग में दर्द हो रहा था, ऐसे में दूसरा बेटा और जिया लाल उसे गाड़ी तक ला ही रहे। तब उनके साथ रेवता की मां और नेपाली नौकर भी मौजूद थे। इस कुर्पण खड्ड में जलजला आ गया और आलीशान घर समेत सभी 7 लोगों को अपने साथ बहा ले गया। अब मौके पर मलबा और पत्थर ही बचे है। अब परिवार में बहू और पोता बचा
जिया लाल के परिवार में अब एक बहू और पोता ही बचे हैं। बहू और पोता दोनों दिल्ली में थे। इस वजह से उनकी जान बच गई। जिया लाल का बेटा भरत भूषण दिल्ली में नौकरी कतरा था। वह छुट्टी पर किसी काम से घर आया था। ससुराल रुका होता तो भी बच जाती जान
बताया जा रहा है कि भरत भूषण बुधवार को दिन में निरमंड के साथ लगते रेमू गांव में ससुराल गया था। ससुराल वाले भरत भूषण को जबरदस्ती रात में ठहरने को बोल रहे थे। मगर भरत भूषण घर जाने की जिद करता रहा और रात में परिवार के साथ बह गया। क्षेत्र में लोग अब चर्चा कर रहे हैं कि भरत भूषण काश दिल्ली से ही घर नहीं आया होता या फिर ससुराल रुक गया होता तो उसकी जान बच जाती। जिया लाल की सास और 2 नेपाली भी बहे
जानकारी के मुताबिक जिया लाल की सास दलु देवी भी उन्हीं के घर के साथ बने दूसरे मकान में अपने बेटे राम लाल और बहू निशा देवी के साथ रहती थी। दलु देवी के बेटा और बहू सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए थे, लेकिन वह नहीं भाग पाई। 2 शव मिले, 5 की तलाश
डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि लापता जिया लाल और एक महिला का शव बरामद कर लिया है। पांच अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। बाघीपुल में जिया लाल की बिल्डिंग में 2 पटवार सर्कल दफ्तर भी चल रहे थे। वह भी बह गए है। ढांढस भी नहीं बंधा पा रहे लोग
जिया लाल का घर तो नहीं बचा, मगर घटनास्थल पर ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। ढांढस किसे बंधाया जाए, लोग यह नहीं समझ पा रहे। बहू-पोता अभी दिल्ली से वापस आ रहे हैं। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लापता लोगों के रिश्तेदारों से मुलाकात की।
ऊना में श्रावण अष्टमी मेला शुरू:24 घंटे होंगे मां चिंतपूर्णी के दर्शन, पर्ची के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश, जगह-जगह लगाए लंगर
ऊना में श्रावण अष्टमी मेला शुरू:24 घंटे होंगे मां चिंतपूर्णी के दर्शन, पर्ची के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश, जगह-जगह लगाए लंगर ऊना जिले की शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को श्रावण अष्टमी मेला शुरू हो गया। मंदिर न्यास ने मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए। अब रोजाना मेला समाप्त होने तक मंदिर में 24 घंटे श्रद्धालु माता रानी के दर्शन मिल सकेंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए पर्ची की अनिवार्यता मंदिर न्यास ने की है। दर्शन पर्ची तीन स्थानों पर दी जा रही है। इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली पास के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जा रही है। चिंतपूर्णी मंदिर परिसर क्षेत्र फूलों से सजाया गया है। जो की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर की सजावट का काम एक पंजाब के श्रद्धालु ने कराया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर तक 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची ली। मंदिर न्यास श्रद्धालुओं को करतार में ही दर्शन करा रहा है। इसके अलावा पंजाब की लंगर संस्थाओं ने जगह-जगह पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की है। जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं देर शाम तक 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है।
हिमाचल में 2 IPS-HPS का ट्रांसफर:छाजटा को SP लीव रिजर्व लगाया; वीरेंद्र कालिया को SP विजिलेंस SIU, आदेश जारी
हिमाचल में 2 IPS-HPS का ट्रांसफर:छाजटा को SP लीव रिजर्व लगाया; वीरेंद्र कालिया को SP विजिलेंस SIU, आदेश जारी हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 2 IPS और HPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। साल 2012 बैच के IPS एवं SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला रमेश चंदर छाजटा को SP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया है। SP लीव रिजर्व वीरेंद्र कालिया को SP स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) विजिलेंस शिमला के लिए ट्रांसफर किया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज केस के दौरान एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने भी यह बात हाईकोर्ट में कही थी।