चरखी दादरी जिले में भाजपा के इमलोटा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल अध्यक्ष पर शक्ति प्रमुखों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मिलीभगत करके उनके रूपए हड़पने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों के भी आरोप जड़ते हुए प्रदेश संगठन मंत्री से उनके रूपए दिलाने और मंडल अध्यक्ष को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं इमलोटा मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बताया है। रुपए हजम करने के आरोप
बता दे कि संगठन मंत्री को इमलोटा मंडल के शक्ति प्रमुखों ने जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने लिखा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने शक्ति प्रमुखों को 5-5 हजार रुपए बतौर खर्चा दिए थे। जो उन्हें नहीं मिले। इमलोटा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार जिलाध्यक्ष की मिलीभगत से सब पैसों को हजम कर गया। यहां तक की बूथ अध्यक्षों के भी 5-5 हजार रुपए सभी को नहीं दिए गए। किसी को 3 हजार, किसी को 4 हजार, किसी को 5 हजार और किसी को कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पत्र में ये भी लिखा है कि रैली की गाड़ियों में भी भारी धांधली हुई है। हर रैली में दो-ढाई गुणा गाड़ी बढ़ाकर रूपए ऐंठे हैं। पार्टी से निष्कासित करने की मांग उन्होंने जांच की मांग की है और कहा है कि उनके हक के रुपए उनसे उसे वसूल कर उन्हें दिलवाए जाएं। पत्र में यहां तक लिखा है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनका कोई रोल नहीं था दोनों चुनाव में इनके बूथ से पार्टी की करारी हार हुई है। कांग्रेस की फूट होने व जनता के साथ देने से पार्टी जीत पाई है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाए।
बिना सहमति के मंडल अध्यक्ष बनाने के आरोप
पार्टी के ही कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने बिना बूथ अध्यक्षों की सहमति के ही विनोद कुमार को अपनी मर्जी से इमलोटा मंडल अध्यक्ष बना दिया। वह पहले भी मंडल अध्यक्ष बन चुका है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका व्यवहार सही नहीं रहा है। उन्होंने मांग की है कि मंडल अध्यक्ष को हटाया जाए और उनकी सहमति से दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया जाए।
संगठन मंत्री से मिलेंगे
भाजपा के पूर्व इमलोटा अध्यक्ष ने बताया कि वे मामले के लिए प्रदेश संगठन मंत्री से मिलेंगे। इसको लेकर उनसे बात भी हुई थी। लेकिन उनका कोई और अन्य कार्यक्रम होने के कारण वे आज नहीं मिल सकते रविवार के लिए बोला गया है।
आरोप पूरी तरह से निराधार
भाजपा दादरी जिलाध्यक्ष डा.किरण कलकल से इस मामले को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह से गलत व निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति उनकी मनमर्जी से नहीं हुई है इसके लिए दादरी से चार नाम भेजे गए थे जो व्यक्ति पार्टी को पात्र लगा है उसको नियुक्त किया है। वहीं शक्ति प्रमुखों के रूपए को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को एक-एक रुपए का हिसाब दे रखा है और सबूत के तौर पर पूरा लिखित में भी है जिस पर शक्ति प्रमुख ने साइन कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है।
मंडल अध्यक्ष नहीं बनने पर लगा रहे आरोप
इमलोटा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे पूरी तरह से गलत हैं। वे स्वयं मंडल अध्यक्ष बनना चाहते थे जब वे मंडल अध्यक्ष नहीं बने तो इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं अधिक गाड़ियां दिखाकर रूपए ऐंठने के मामले में आरोपों को गलत बताया और कहा कि गाड़ियां लगाने का कार्य दूसरे लोग देख रहे थे और उसका काम पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित में होता है। चरखी दादरी जिले में भाजपा के इमलोटा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल अध्यक्ष पर शक्ति प्रमुखों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मिलीभगत करके उनके रूपए हड़पने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों के भी आरोप जड़ते हुए प्रदेश संगठन मंत्री से उनके रूपए दिलाने और मंडल अध्यक्ष को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं इमलोटा मंडल अध्यक्ष ने आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बताया है। रुपए हजम करने के आरोप
बता दे कि संगठन मंत्री को इमलोटा मंडल के शक्ति प्रमुखों ने जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने लिखा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने शक्ति प्रमुखों को 5-5 हजार रुपए बतौर खर्चा दिए थे। जो उन्हें नहीं मिले। इमलोटा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार जिलाध्यक्ष की मिलीभगत से सब पैसों को हजम कर गया। यहां तक की बूथ अध्यक्षों के भी 5-5 हजार रुपए सभी को नहीं दिए गए। किसी को 3 हजार, किसी को 4 हजार, किसी को 5 हजार और किसी को कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पत्र में ये भी लिखा है कि रैली की गाड़ियों में भी भारी धांधली हुई है। हर रैली में दो-ढाई गुणा गाड़ी बढ़ाकर रूपए ऐंठे हैं। पार्टी से निष्कासित करने की मांग उन्होंने जांच की मांग की है और कहा है कि उनके हक के रुपए उनसे उसे वसूल कर उन्हें दिलवाए जाएं। पत्र में यहां तक लिखा है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनका कोई रोल नहीं था दोनों चुनाव में इनके बूथ से पार्टी की करारी हार हुई है। कांग्रेस की फूट होने व जनता के साथ देने से पार्टी जीत पाई है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाए।
बिना सहमति के मंडल अध्यक्ष बनाने के आरोप
पार्टी के ही कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने बिना बूथ अध्यक्षों की सहमति के ही विनोद कुमार को अपनी मर्जी से इमलोटा मंडल अध्यक्ष बना दिया। वह पहले भी मंडल अध्यक्ष बन चुका है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका व्यवहार सही नहीं रहा है। उन्होंने मांग की है कि मंडल अध्यक्ष को हटाया जाए और उनकी सहमति से दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया जाए।
संगठन मंत्री से मिलेंगे
भाजपा के पूर्व इमलोटा अध्यक्ष ने बताया कि वे मामले के लिए प्रदेश संगठन मंत्री से मिलेंगे। इसको लेकर उनसे बात भी हुई थी। लेकिन उनका कोई और अन्य कार्यक्रम होने के कारण वे आज नहीं मिल सकते रविवार के लिए बोला गया है।
आरोप पूरी तरह से निराधार
भाजपा दादरी जिलाध्यक्ष डा.किरण कलकल से इस मामले को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह से गलत व निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति उनकी मनमर्जी से नहीं हुई है इसके लिए दादरी से चार नाम भेजे गए थे जो व्यक्ति पार्टी को पात्र लगा है उसको नियुक्त किया है। वहीं शक्ति प्रमुखों के रूपए को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को एक-एक रुपए का हिसाब दे रखा है और सबूत के तौर पर पूरा लिखित में भी है जिस पर शक्ति प्रमुख ने साइन कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है।
मंडल अध्यक्ष नहीं बनने पर लगा रहे आरोप
इमलोटा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे पूरी तरह से गलत हैं। वे स्वयं मंडल अध्यक्ष बनना चाहते थे जब वे मंडल अध्यक्ष नहीं बने तो इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं अधिक गाड़ियां दिखाकर रूपए ऐंठने के मामले में आरोपों को गलत बताया और कहा कि गाड़ियां लगाने का कार्य दूसरे लोग देख रहे थे और उसका काम पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित में होता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
