पानीपत में गनमैन की मौत:बैंक से वापस लौटते वक्त वाहन ने मारी टक्कर; दो बेटों का पिता था

पानीपत में गनमैन की मौत:बैंक से वापस लौटते वक्त वाहन ने मारी टक्कर; दो बेटों का पिता था

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक सड़क हादसा हो गया। जहां सोनीपत के गन्नौर से एक गनमैन वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पास से मिले दस्तावेजों से पहचान की गई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्हें पता लगा कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के पास हुआ हादसा जानकारी देते हुए सुरेंद्र ने बताया कि वह गांव चुलकाना का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई रामनिवास(58) था। जोकि दो बेटों का पिता था। दोनों बेटे विवाहित हैं। रामनिवास गन्नौर के एक बैंक में बतौर गनमैन लगा हुआ था। रोजाना की तरह वह काम से लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा करने वाले अज्ञात आरोपी का पता नहीं लग पाया। पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक सड़क हादसा हो गया। जहां सोनीपत के गन्नौर से एक गनमैन वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां उसके पास से मिले दस्तावेजों से पहचान की गई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्हें पता लगा कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के पास हुआ हादसा जानकारी देते हुए सुरेंद्र ने बताया कि वह गांव चुलकाना का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई रामनिवास(58) था। जोकि दो बेटों का पिता था। दोनों बेटे विवाहित हैं। रामनिवास गन्नौर के एक बैंक में बतौर गनमैन लगा हुआ था। रोजाना की तरह वह काम से लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा करने वाले अज्ञात आरोपी का पता नहीं लग पाया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर