जींद में भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा के भाई के घर में घुसकर हमला कर फायरिंग की। इसमें गोली के छर्रे लगने से उसकी मां घायल हो गई है। जिसे जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उस पर भी हमला कर गला दबाने की कोशिश की गई। घटना शनिवार देर शाम की है। शहर की शिव कालोनी के रहने वाले विवेक शर्मा ने बताया कि वह और उसका भाई रवि व भाजपा जींद कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा शनिवार को घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंश उर्फ लक्की शर्मा व उसके तीन-चार अन्य दोस्त गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। गोली का छर्रा लगने से मां घायल विवेक शर्मा ने कहा कि इस दौरान उन्होंने फायर भी किए, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण गोली का छर्रा उसकी मां अर्चना शर्मा (47) को जा लगा। इसमें उसकी मां घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर अंश शर्मा अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल अर्चना शर्मा को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार, संदीप मलिक समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह शाम को घर पर बैठे हुए थे, तभी हमला कर दिया। उसके साथ भी मारपीट की गई और गला दबाकर मारने की कोशिश की। जींद में भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा के भाई के घर में घुसकर हमला कर फायरिंग की। इसमें गोली के छर्रे लगने से उसकी मां घायल हो गई है। जिसे जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उस पर भी हमला कर गला दबाने की कोशिश की गई। घटना शनिवार देर शाम की है। शहर की शिव कालोनी के रहने वाले विवेक शर्मा ने बताया कि वह और उसका भाई रवि व भाजपा जींद कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा शनिवार को घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंश उर्फ लक्की शर्मा व उसके तीन-चार अन्य दोस्त गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। गोली का छर्रा लगने से मां घायल विवेक शर्मा ने कहा कि इस दौरान उन्होंने फायर भी किए, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण गोली का छर्रा उसकी मां अर्चना शर्मा (47) को जा लगा। इसमें उसकी मां घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर अंश शर्मा अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल अर्चना शर्मा को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार, संदीप मलिक समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह शाम को घर पर बैठे हुए थे, तभी हमला कर दिया। उसके साथ भी मारपीट की गई और गला दबाकर मारने की कोशिश की। हरियाणा | दैनिक भास्कर
