हरियाणा के जींद में 8 लाख रुपए लेते पकड़ी गई हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला की कहानी सामने आई है। महिला पहले भी कई लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठ चुकी है। वह लिफ्ट मांगकर या फोन करने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। कार में वह व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लेती। इसके बाद व्यक्ति को मिस कॉल मारकर उनसे बातचीत शुरू कर देती। हनीट्रैप में फंसाने के बाद वह समझौते के नाम पर उनसे पैसे मांगना शुरू करती। पैसे मिलने के 6 महीने बाद वह नया शिकार ढूंढने लग जाती थी। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 3 मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें आरोपी महिला रुपए लेकर समझौता कर शिकायत वापस ले चुकी है। अब सिलसिलेवार ढंग से समझिए पूरा मामला रेप केस में समझौते के बदले 8 लाख मांगे
सदर थाना नरवाना में 8 जनवरी 2025 को उचाना कलां की एक महिला ने हिसार जिले के कापड़ो गांव के एक युवक पर रेप का मामला दर्ज करवाया था। वहीं मामले की जांच कर रहे DSP अमित भाटिया को आरोपी युवक की मां ने शिकायत दी कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांग रही है। वह पहले ही एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे चुके हैं। DSP अमित भाटिया ने मामले की जांच CIA इंचार्ज सुखदेव सिंह को सौंपी। ASI रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। महिला समेत 2 को रंगे हाथ पकड़ा, 2 फरार
8 मार्च को पुलिस ने 8 लाख रुपए के नोटों के सीरियल नंबर नोट कर शिकायतकर्ता को सौंप दिए। आरोपी महिला ने पैसे लेने के लिए उचाना कलां में एक किराना दुकान पर बुलाया, जहां पैसे लेते ही CIA टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला के साथ में पकड़ा गया उसका साथी बलिंद्र कहसून गांव का रहने वाला है। इस मामले में महिला के साथी संदीप और जसमेर फिलहाल फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 6 महीने में नया टारगेट ढूंढती थी महिला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पैसे कमाने के लिए उसने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाना शुरू किया। महिला ने पूछताछ में पैसे ऐंठने के 3 केस बताए हैं। इनके अलावा अभी और केस सामने आ सकते हैं। आरोपी महिला हर 6 महीने में अपना लक्ष्य बदलती थी। गिरोह के अन्य सदस्य वीडियो रिकॉर्डिंग कर पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाते थे। अब हनीट्रैप के तीनों मामले पढ़ें पहला मामला: आरोपी महिला ने एक युवक से दोस्ती कर 5 लाख रुपए समझौते के नाम पर वसूले और शिकायत वापस ले ली। इसके बाद उसने दूसरा लक्ष्य ढूंढना शुरू किया। दूसरा मामला: सड़क पर खड़े होकर एक व्यक्ति से नरवाना जाने के लिए लिफ्ट मांगी। यात्रा के दौरान बातचीत शुरू की और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। 4 महीने बाद उस पर रेप का झूठा आरोप लगाकर समझौते के नाम पर 8 लाख रुपए वसूल लिए। तीसरा मामला: एक व्यक्ति से फोन बंद होने का बहाना बनाकर कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। उसके नंबर से बात करने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर मिस कॉल कर संपर्क बढ़ाया और बाद में रेप का केस दर्ज करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। हरियाणा के जींद में 8 लाख रुपए लेते पकड़ी गई हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला की कहानी सामने आई है। महिला पहले भी कई लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठ चुकी है। वह लिफ्ट मांगकर या फोन करने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। कार में वह व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लेती। इसके बाद व्यक्ति को मिस कॉल मारकर उनसे बातचीत शुरू कर देती। हनीट्रैप में फंसाने के बाद वह समझौते के नाम पर उनसे पैसे मांगना शुरू करती। पैसे मिलने के 6 महीने बाद वह नया शिकार ढूंढने लग जाती थी। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 3 मामले ऐसे आ चुके हैं, जिनमें आरोपी महिला रुपए लेकर समझौता कर शिकायत वापस ले चुकी है। अब सिलसिलेवार ढंग से समझिए पूरा मामला रेप केस में समझौते के बदले 8 लाख मांगे
सदर थाना नरवाना में 8 जनवरी 2025 को उचाना कलां की एक महिला ने हिसार जिले के कापड़ो गांव के एक युवक पर रेप का मामला दर्ज करवाया था। वहीं मामले की जांच कर रहे DSP अमित भाटिया को आरोपी युवक की मां ने शिकायत दी कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांग रही है। वह पहले ही एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे चुके हैं। DSP अमित भाटिया ने मामले की जांच CIA इंचार्ज सुखदेव सिंह को सौंपी। ASI रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। महिला समेत 2 को रंगे हाथ पकड़ा, 2 फरार
8 मार्च को पुलिस ने 8 लाख रुपए के नोटों के सीरियल नंबर नोट कर शिकायतकर्ता को सौंप दिए। आरोपी महिला ने पैसे लेने के लिए उचाना कलां में एक किराना दुकान पर बुलाया, जहां पैसे लेते ही CIA टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला के साथ में पकड़ा गया उसका साथी बलिंद्र कहसून गांव का रहने वाला है। इस मामले में महिला के साथी संदीप और जसमेर फिलहाल फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 6 महीने में नया टारगेट ढूंढती थी महिला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पैसे कमाने के लिए उसने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाना शुरू किया। महिला ने पूछताछ में पैसे ऐंठने के 3 केस बताए हैं। इनके अलावा अभी और केस सामने आ सकते हैं। आरोपी महिला हर 6 महीने में अपना लक्ष्य बदलती थी। गिरोह के अन्य सदस्य वीडियो रिकॉर्डिंग कर पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाते थे। अब हनीट्रैप के तीनों मामले पढ़ें पहला मामला: आरोपी महिला ने एक युवक से दोस्ती कर 5 लाख रुपए समझौते के नाम पर वसूले और शिकायत वापस ले ली। इसके बाद उसने दूसरा लक्ष्य ढूंढना शुरू किया। दूसरा मामला: सड़क पर खड़े होकर एक व्यक्ति से नरवाना जाने के लिए लिफ्ट मांगी। यात्रा के दौरान बातचीत शुरू की और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। 4 महीने बाद उस पर रेप का झूठा आरोप लगाकर समझौते के नाम पर 8 लाख रुपए वसूल लिए। तीसरा मामला: एक व्यक्ति से फोन बंद होने का बहाना बनाकर कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। उसके नंबर से बात करने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर मिस कॉल कर संपर्क बढ़ाया और बाद में रेप का केस दर्ज करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
