राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह को होली और रमजान को लेकर विवादित बयान सामने आया है। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर बोले- सफेद टोपी वाले अगर नमाज पढ़ने के लिए घर से निकलें तो तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें। उन्होंने कहा- जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें, वरना घर पर ही नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा- इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। AMU में राम मंदिर बनना चाहिए
मंत्री ने AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) में होली को लेकर कहा- यहां राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए वह अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हैं। जब मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे। संभल सीओ के बयान से सियासत गरमाई, पढ़िए क्या कहा था संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से ना निकले। उन्होंने कहा- अगर किसी को भी होली के रंग से दिक्कत है तो वह अपने घर पर रहे। ऐसे में शांति भी बनी रहेगी और मैसेज भी अच्छा रहेगा। संभल प्रशासन किसी भी पक्ष की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। संभल सीओ के बयान का CM योगी ने भी किया सपोर्ट
सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन किया है। योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। योगी ने कहा- होली पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। स्वाभाविक रूप से जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है। होली साल में एक बार होती है। तो इसे प्यार से समझाया गया। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा उन लोगों का, जिन्होंने बयान जारी कर दिया कि भाई देखो पहले होली का आयोजन होने दो। 14 मार्च को होली है। 2 बजे तक होली खेलने दो, फिर आप ढाई बजे नमाज पढ़ना। जुमे की नमाज स्थगित भी हो सकती है: योगी
सीएम ने कहा- बहुत सारे मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इसके बारे में पहले से आह्वान और अपील भी कर दी है कि हम लोग इसे मानेंगे। क्योंकि होली साल में एक बार पड़ती है और जुमे की नमाज तो हर सप्ताह पड़नी है। जुमे की नमाज स्थगित भी हो सकती है। कोई बाध्यकारी तो है नहीं कि होना ही होना है। अगर कोई व्यक्ति नमाज पढ़ना ही चाहता है तो अपने घर में पढ़ सकता है। आवश्यक नहीं कि वह व्यक्ति मस्जिद में ही जाए। अगर जाना है तो रंग से परहेज मत करें। संभल में पुलिस अधिकारी ने यही बात समझाई है। ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या में सुहागरात पर रिलेशन बनाए…फिर दुल्हन का गला दबाया:लड़की ने मायके में छोड़ा था मोबाइल अयोध्या में 7 मार्च को प्रदीप पासवान की शादी थी। शादी धूमधाम से हुई। 8 मार्च को प्रदीप अपनी पत्नी शिवानी को लेकर घर आया। 9 मार्च को रिसेप्शन होना था। इसलिए परिवार के बाकी लोग दूसरे कामों में जुट गए। प्रदीप और शिवानी खुश थे। पढ़िए पूरी खबर राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह को होली और रमजान को लेकर विवादित बयान सामने आया है। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर बोले- सफेद टोपी वाले अगर नमाज पढ़ने के लिए घर से निकलें तो तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें। उन्होंने कहा- जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें, वरना घर पर ही नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा- इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। AMU में राम मंदिर बनना चाहिए
मंत्री ने AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) में होली को लेकर कहा- यहां राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए वह अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हैं। जब मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे। संभल सीओ के बयान से सियासत गरमाई, पढ़िए क्या कहा था संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से ना निकले। उन्होंने कहा- अगर किसी को भी होली के रंग से दिक्कत है तो वह अपने घर पर रहे। ऐसे में शांति भी बनी रहेगी और मैसेज भी अच्छा रहेगा। संभल प्रशासन किसी भी पक्ष की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। संभल सीओ के बयान का CM योगी ने भी किया सपोर्ट
सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन किया है। योगी ने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। योगी ने कहा- होली पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। स्वाभाविक रूप से जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है। होली साल में एक बार होती है। तो इसे प्यार से समझाया गया। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा उन लोगों का, जिन्होंने बयान जारी कर दिया कि भाई देखो पहले होली का आयोजन होने दो। 14 मार्च को होली है। 2 बजे तक होली खेलने दो, फिर आप ढाई बजे नमाज पढ़ना। जुमे की नमाज स्थगित भी हो सकती है: योगी
सीएम ने कहा- बहुत सारे मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इसके बारे में पहले से आह्वान और अपील भी कर दी है कि हम लोग इसे मानेंगे। क्योंकि होली साल में एक बार पड़ती है और जुमे की नमाज तो हर सप्ताह पड़नी है। जुमे की नमाज स्थगित भी हो सकती है। कोई बाध्यकारी तो है नहीं कि होना ही होना है। अगर कोई व्यक्ति नमाज पढ़ना ही चाहता है तो अपने घर में पढ़ सकता है। आवश्यक नहीं कि वह व्यक्ति मस्जिद में ही जाए। अगर जाना है तो रंग से परहेज मत करें। संभल में पुलिस अधिकारी ने यही बात समझाई है। ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या में सुहागरात पर रिलेशन बनाए…फिर दुल्हन का गला दबाया:लड़की ने मायके में छोड़ा था मोबाइल अयोध्या में 7 मार्च को प्रदीप पासवान की शादी थी। शादी धूमधाम से हुई। 8 मार्च को प्रदीप अपनी पत्नी शिवानी को लेकर घर आया। 9 मार्च को रिसेप्शन होना था। इसलिए परिवार के बाकी लोग दूसरे कामों में जुट गए। प्रदीप और शिवानी खुश थे। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
राज्यमंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान:बोले- सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें, नहीं तो घर में नमाज पढ़ें
